New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

 G20 पार्क

चर्चा में क्यों- 

ललित कला अकादमी के 25 कलाकारों द्वारा तैयार की गई 22 मूर्तियों के साथ, G20 वेस्ट-टू-आर्ट (अपशिष्ट से कला) पार्क का निर्माण किया है।

g-20-park
park

प्रमुख बिंदु- 

  • G20 देशों की स्मृति में मूर्तियां बनाने के लिए नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने ललित कला अकादमी के कलाकारों के साथ काम किया।
  • एनडीएमसी ने औपचारिक रूप से कौटिल्य मार्ग, चाणक्यपुरी में कचरे से कला पार्क को जनता के लिए खोल दिया है।
  • ये मूर्तियां अपशिष्ट-से-कला पहल का सबसे अच्छा उदाहरण हैं।
  • पार्क का मुख्य आकर्षण G20 देशों के जानवरों और पक्षियों का प्रतिनिधित्व करने वाली कलाकृतियाँ हैं।
  • इस परियोजना की परिकल्पना प्रधान मंत्री के मिशन LiFE के संकल्प को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिसमे प्रकृति के संरक्षण से संबंधित हर जीवनशैली शामिल है।
  • हस्तनिर्मित मूर्तियां बनाने के लिए लोहे की छड़ें, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, धातु की प्लेटें, तार की जाली, रिम, चेन, बेयरिंग बॉल और अन्य कबाड़ सामग्री का उपयोग किया है।
  • पार्क में कलाकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियाँ-
    • मोर (भारत)
    • बाइसन (यूएसए का राष्ट्रीय स्तनपायी)
    • जगुआर (ब्राजील)
    • रेड-क्राउन क्रेन (चीन) 
    • अरब ऊँट (सऊदी अरब)
    • मैगपाई (दक्षिण कोरिया)
    • मुर्गा (फ्रांस)
    • रेडविंग (तुर्की)
    • स्पैरो (इटली)
    • एमु (ऑस्ट्रेलिया) और अन्य।

प्रश्न- G20 पार्क, दिल्ली में बनी पशु-पक्षियों की कलाकृतियों के बारे में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

पशु-पक्षी संबंधित देश  
1. मैगपाई  दक्षिण कोरिया
2. एमु  ऑस्ट्रेलिया
3. मैगपाई  दक्षिण कोरिया
4. रेड-क्राउन क्रेन  चीन 

उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

(c) केवल तीन 

(d) सभी चार

उत्तर - (d)

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR