New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

एच-1बी वीज़ा: अमेरिका

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, एच-1बी वीजा
मुख्य परीक्षा:  सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

संदर्भ:

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआइएस) के अनुसार, उसे वित्तीय वर्ष 2024 के लिए अमेरिकी संसद (कांग्रेस) द्वारा अनुमोदित एच-1बी वीज़ा के लिए आवेदन मिल गए हैं।

H-1B-Visa

प्रमुख बिंदु:

  • वित्तीय वर्ष 2024 के लिए आवेदन मांगे गए थे।
  • यूएससीआइएस को इस वर्ष के लिए 65 हजार नियमित आवेदन प्राप्त हो गए हैं।
  • अमेरिकी विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त आवेदनकर्ताओं को छूट वाले 20 हजार आवेदन भी प्राप्त हुए।
  • इसमें भारतीय पेशवरों की बड़ी संख्या है।

H-1BVisa

एच-1बी वीज़ा:

  • अमेरिका में रोज़गार के इच्छुक गैर-अप्रवासी नागरिकों को इसे प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। 
  • यह अमेरिकी ‘इमीग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट’ की धारा 101(a) और 15(h) के तहत दिया जाता है।
  • इसके तहत अमेरिकी संसद कंपनियों को विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देती है।
  • इसकी वैलिडिटी अधिकतम 6 साल होती है।
  • हर साल 85000 वीज़ा जारी किए जाते हैं।
  • इसकी अवधि समाप्त होने पर अमेरिकी नागरिकता के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

एच1बी वीज़ा पात्रता मानदंड:

  • संबंधित क्षेत्र में 12 वर्ष का कार्य अनुभव हो।  
  • आवेदक स्नातक या इसके समकक्ष होना चाहिए।
  • आवेदक को प्रदर्शित करना होगा कि उसके पास विशिष्ट व्यवसाय में काम करने की क्षमता है।
  • यूएससीआइएस आवेदक की सेवा योग्यता की जाँच करेगी।

visa-application

अमेरिकी वीज़ा के विभिन्न प्रकार:

  • विज़िटर वीज़ा:
    • बी-1 अस्थायी रूप से व्यवसाय के लिए
    • बी-2 सामाजिक कार्यों, आनंद या चिकित्सा उपचार के लिए
  • H-4 वीज़ा:
    H1-B वीज़ा धारकों के आश्रित परिवार के सदस्यों (पति/पत्नी) को जारी किया जाता है।
  • H-3 वीज़ा:
    यह वीज़ा प्रशिक्षुओं के लिये जारी किया जाता है, जो लोग किसी कार्य के प्रशिक्षण के लिये अमेरिका जाना चाहते हैं।
  • L-1 वीज़ा:
    अंतरराष्ट्रीय कंपनी के कर्मचारी जिन्हें अस्थायी रूप से मूल शाखा, संबद्ध में स्थानांतरित किया जा रहा है तो इसकी आवश्यकता होगी।
  • P वीज़ा:
    एथलीटों, मनोरंजनकर्ताओं, कलाकारों और आवश्यक सहायक कर्मियों को जारी किए जाते हैं जो अमेरिका में प्रदर्शन करने के लिए आ रहे हैं।

नोट:

  • अमेरिका में वित्तीय वर्ष 1 अक्टूबर से 30 सितंबर तक होता है।
  • भारत में वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है।

प्रश्न:- एच1बी वीज़ा निम्नलिखित में से किसके लिए जारी किया जाता है?

(a) प्रशिक्षुओं के लिए  

(b) रोज़गार के इच्छुक गैर-अप्रवासी नागरिकों लिए 

(c) आनंद या चिकित्सा उपचार के लिए

(d) मनोरंजनकर्ताओं, कलाकारों को प्रदर्शन के लिए

 उत्तर-   (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: अमेरिका द्वारा जारी किए जाने वाले एच-1बी वीज़ा की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए इसकी पात्रता के मानदंड बताएं।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR