New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

हॉक्सबिल कछुआ (Hawksbill turtle)

प्रारम्भिक परीक्षा – हॉक्सबिल कछुआ (Hawksbill turtle)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (पर्यावरण एवं जैव विविधता)

संदर्भ

हाल ही में स्वानसी विश्वविद्यालय  द्वारा किये गए एक शोध ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय हॉक्सबिल कछुओं की भोजन की आदतों के बारे में जानकारी दी है।

Hawksbill-turtle

प्रमुख बिंदु 

  • इस शोध से पता चलता है कि ये जीव पहले की तुलना में कहीं अधिक गहराई में समुद्री चट्टानीय स्थलों पर भोजन करते हैं। 
  • यह खोज इन समुद्री कछुओं के अस्तित्व के लिए मेसोफोटिक पारिस्थितिक तंत्र के महत्व को रेखांकित करती है तथा इनके  संरक्षण संबंधी विचारों में इन पारिस्थितिक तंत्रों को शामिल करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है।

मेसोफोटिक कोरल पारिस्थितिकी तंत्र :-

ecosystem

  • यह एक नया, व्यापक रूप से अपनाया गया शब्द है जिसका उपयोग मेसोफोटिक कोरल रीफ्स को संदर्भित करने के लिए किया जाता है।
  • यह पारिस्थितिकी तंत्र उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र में पानी में 30 से 40 मीटर तक की गहराई में पाया जाता है। 
  • यह पारिस्थितिकी तंत्र पश्चिमी हिंद महासागर में पाया जाता है।
  • मेसोफोटिक प्रजातियाँ मूंगा, स्पंज और शैवाल हैं।
  • ये पारिस्थितिक तंत्र जलवायु परिवर्तन की स्थिति में कोरल और स्पंज के लिए आश्रय के रूप में कार्य करते हैं। 
  • यह पारिस्थितिक तंत्र के स्वास्थ्य और संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
  • इस शोध में 22 वयस्क मादा हॉक्सबिल कछुओं की निगरानी उनके घोंसले वाले स्थान से लेकर चारागाह तक उच्च सटीकता वाले जीपीएस उपग्रह टैग का उपयोग किया गया था।

turtle

  • शोध से पता चलता है कि सभी कछुए गहरे, सुदूर तटों और जलमग्न चट्टानों में 6,000 से अधिक दिनों से रह रहे हैं। 
  • इस खोज से पता चला है कि समुद्र तल की गहराई में समुद्री जीवन पहले की तुलना में कहीं अधिक समृद्ध और अधिक पौष्टिक है। जो इन लुप्तप्राय कछुओं के संरक्षण प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है।

महत्व :-

  • गहरे समुद्र में उनका भोजन खोजना समुद्र के पारिस्थितिक तंत्रों के संरक्षण और शोध के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

हॉक्सबिल कछुआ (Hawksbill turtle) :-

Hawksbillturtle

  • यह अछुए की एक प्रजाति है।
  • इसे चमकदार समुद्री कछुए के रूप में भी जाना जाता है। 
  • यह लाल और हरे रंग में चमकता है।
    • कछुए की चमकने की क्षमता बायोफ्लोरेसेंस से आती है ।
    • बायोफ्लोरेसेंस :- यह नीली रोशनी को अवशोषित करता है और इसे एक अलग रंग, लाल, नारंगी या हरे रंग के रूप में उत्सर्जित करता है।
  • यह पहला समुद्री कछुआ है, जिसमें बायोफ्लोरेसेंस के गुण पाए गए हैं। 
  • बायोफ्लोरेसेंस की क्षमता मूंगा और मछलियों जैसे कुछ अन्य प्राणियों में भी पायी जाती है।
  • वयस्क हॉक्सबिल समुद्री कछुए की लंबाई में 3 फीट तक होती है, और औसतन उनका वजन लगभग 80 किलोग्राम होता है।
  • यह अटलांटिक, प्रशांत और हिंद महासागर में पाया जाता है।
  • इसकी एक तेज़ घुमावदार चोंच होती है जो इसे अन्य समुद्री कछुओं से अलग बनाती है।
  • हॉक्सबिल कछुए का मुख्य आहार स्पंज हैं।
  • यह कछुआ इन स्पंजों की आबादी को नियंत्रित करके पारिस्थितिक संतुलन में योगदान करते हैं।

खतरा :- 

  • हॉक्सबिल समुद्री कछुआ जलवायु परिवर्तन, आवास विखंडन एवं अवैध शिकार के कारण ये गंभीर रूप से संकटग्रस्त है। 

हॉक्सबिल कछुओं के संरक्षण के प्रयास :-

  • इस कछुए की वैश्विक संख्या लगभग 8,000 है। 
  • कछुओं और उनके आवासों की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयास किए जा रहे  हैं।
  • इसके तहत सोलोमन द्वीप में स्थित अर्नवोन द्वीप समूह को संरक्षित किया जा रहा है।

अबू धाबी में समुद्री कछुओं के संरक्षण के प्रयास :-

  • अबू धाबी में, पर्यावरण एजेंसी वर्ष 1999 से समुद्री कछुओं पर शोध, निगरानी और सुरक्षा कर रही है। 
  • इसने उपग्रह ट्रांसमीटरों के माध्यम से कछुओं के प्रवास पर डेटा एकत्र करने के लिए अध्ययन किया है। 
  • हॉक्सबिल कछुओं से संबंधित डेटा ने अरब की खाड़ी के पानी में महत्वपूर्ण भोजन क्षेत्रों और गर्मी के महीनों के दौरान गर्म, उथले पानी से ठंडे, गहरे पानी में उनके अस्थायी प्रवास पैटर्न की पहचान की।

संरक्षण की स्थिति :-

  • IUCN की रेड लिस्ट में : गंभीर रूप से संकटग्रस्त (Critically Endangered) है। 

कछुओं की प्रमुख प्रजातियाँ :-

CriticallyEndangered

1.लॉगरहेड समुद्री कछुआ (Loggerhead Sea Turtle) :-

  • समुद्री कछुए की प्रजाति है। 
  • यह अपना अधिकांश जीवन खारे पानी और समुंद्र तट के पास बिताते हैं।
  • IUCN स्थिति: असुरक्षित (Vulnerable)।

2.चमड़े की पीठ वाला कछुआ (Leatherback Turtle):-

  • यह समुद्री कछुओं की सात प्रजातियों में से सबसे बड़ी प्रजाति है। 
  • यह चयापचय द्वारा उत्पन्न ऊष्मा का उपयोग करके शरीर के उच्च तापमान को बनाए रखने में सक्षम है। 
  • IUCN स्थिति: गंभीर रूप से लुप्तप्राय (Critically Endangered)

3. हरा कछुआ (Green Turtle) :-

  • यह नाम उनके उपास्थि के हरे रंग के नाम पर रखा गया है।
  • यह उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जल में पाया जाता है।
  • IUCN स्थिति: लुप्तप्राय (Endangered)।

4.ओलिव रिडले कछुआ (Olive Ridley Turtle) :-

  • यह सभी समुद्री कछुओं में सबसे छोटा और सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।  
  • यह अपने सामूहिक घोंसले अरीबदा (Arribada) के लिये सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं। 
  • यह अपने अंडे देने के लिए हजारों की तादाद में ओडिशा के गहिरमाथा समुद्र तट पर एक साथ आते हैं। 
  • यह प्रशांत, हिन्द और अटलांटिक महासागरों के गर्म जल में पाए जाते हैं। 
  • यह मांसाहारी होते हैं।
  • IUCN स्थिति: असुरक्षित (Vulnerable)।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हॉक्सबिल कछुआ (Hawksbill turtle) के संदर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए: 

  1. इसे चमकदार समुद्री कछुए के रूप में भी जाना जाता है। 
  2. इस कछुए की चमकने की क्षमता बायोफ्लोरेसेंस से आती है ।
  3. बायोफ्लोरेसेंस की क्षमता मूंगा और मछलियों जैसे कुछ अन्य प्राणियों में भी पायी जाती है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (c)

स्रोत: THE HINDU

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR