New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

कर्नाटक में औसत पारिवारिक मासिक आय सर्वाधिक

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, मनी 9 वार्षिक - पर्सनल फाइनेंस पल्स सर्वेक्षण, 2023

संदर्भ: 

हाल ही में ‘मनी 9 वार्षिक - पर्सनल फाइनेंस पल्स सर्वेक्षण, 2023’ ने आय से संबंधित आंकड़े जारी किए।

monthly-income

प्रमुख बिंदु:

  • भारतीय परिवारों की औसत आय में वृद्धि हुई है।
  • भारत का एक परिवार औसत रूप से 25,910 रुपए/माह कमाता है।
  • वर्ष 2022 में औसत मासिक पारिवारिक आय 23,000 रुपए/माह थी।
  • वर्ष 2022 में परिवार में सदस्यों की औसत संख्या 4.2 थी, जो 2023 में 4.3 हो गई।

Familly

राज्यों के स्तर पर आय:

  • क्रमशः कर्नाटक, महाराष्ट्र, और चंडीगढ़ भारत में सबसे अधिक आय वाले राज्य हैं।
  • देश में परिवारों की औसत मासिक आय के मामले में कर्नाटक सबसे आगे है।
  • वर्ष 2023 में कर्नाटक में प्रति परिवार औसत मासिक आय 35,411 रुपये दर्ज हुई।
  • वर्ष 2022 में महाराष्ट्र पारिवारिक आय के मामले में सबसे ऊपर था।
  • इस सर्वे में बिहार, झारखंड और ओडिशा राष्ट्रीय औसत से आय के मामले में पीछे हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण बिंदु:

  • दर्ज वृद्धि में योजनाओं और परिवार के आकार में वृद्धि आदि का योगदान रहा है।
  • देश के नागरिकों के लिए इलाज का खर्च उठाना भारी पड़ रहा है।
  • 22 फीसद से अधिक भारतीयों को अपनी जीवन भर की बचत किसी गंभीर बीमारी में व्यय हुई।
  • 56 फीसद भारतीय परिवार नौकरी छूटने के डर के बीच जी रहे हैं।

प्रश्न:- मनी 9 वार्षिक - पर्सनल फाइनेंस पल्स सर्वेक्षण- 2023 के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. भारत का एक परिवार औसत रूप से 25,910 रुपए/माह कमाता है।
  2. देश में परिवारों की औसत मासिक आय के मामले में कर्नाटक सबसे आगे है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: भारत में आय असमानता की स्थिति की विवेचना कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR