New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ़ डिज़ास्टर्स रिपोर्ट, 2000-2019

चर्चा में क्यों?

13 अक्टूबर, 2020 को ‘यूनाइटेड नेशंस ऑफिस फॉर डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन’ (UNDRR) द्वारा ‘द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ़ डिज़ास्टर्स रिपोर्ट, 2000-2019’ नामक शीर्षक से जारी की गई है।

मुख्य बिंदु

  • वर्ष 2000 से 2019 के मध्य 7,348 प्रमुख आपदा की घटनाएँ घटित हुईं -
    • जिनमे 1.23 मिलियन लोगों की जान गई
    • 4.2 बिलियन लोग प्रभावित हुए
    • वैश्विक अर्थव्यवस्था को 2.97 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।
  • रिपोर्ट के अनुसार चीन (577 घटनाएँ) और अमेरिका (467 घटनाएँ) के पश्चात भारत (321 घटनाएँ) में सबसे अधिक आपदा की घटनाएँ घटित हुईं।
  • रिपोर्ट में पिछले 20 वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं के दोगुना होने का कारण जलवायु परिवर्तन को माना गया है।
  • आपदा की घटनाओं में बाढ़ और तूफ़ान की घटनाओं में तीव्र वृद्धि (दोगुनी की वृद्धि) हुई है।
  • भूकम्प और सुनामी जैसी भू-भौतिकीय घटनाओं में वृद्धि भी लोगों की मौत का प्रमुख कारण बनी हैं।

UNDRR :

  • UNDRR को वर्ष 1999 में ‘आपदा न्यूनीकरण के लिये अंतर्राष्ट्रीय रणनीति’ (International Strategy for Disaster Reduction - ISDR) के कार्यान्वयन हेतु एक समर्पित सचिवालय के रूप में स्थापित किया गया था। इसका मुख्यालय जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में स्थित है।
  • इसका उद्देश्य सयुंक्त राष्ट्र प्रणाली में आपदा न्यूनीकरण गतिविधियों के मध्य समन्वयकारी प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। भारत इसका हस्ताक्षरकर्ता (Signatory) राष्ट्र है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR