New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

कर्नाटक में मानव-स्लॉथ भालू के संघर्ष 

प्रारम्भिक परीक्षा – स्लॉथ भालू
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (जैव-विविधता, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी )

संदर्भ

एक सर्वेक्षण के अनुसार, मानव के संघर्ष के कारण स्लॉथ भालू अति संवेदनशील हो गया है।

Human-Sloth-Bear

प्रमुख बिंदु :-

  • यह सर्वेक्षण पश्चिमी घाट में लगभग 38,540 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में किया गया। 
  • इस सर्वेक्षण के अनुसार, हाल के वर्षों में स्लॉथ भालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है।
  • मानव द्वारा इनके प्राकृतिक आवास अतिक्रमण और कृषि गतिविधियों में वृद्धि के कारण कर्नाटक में मानव-स्लॉथ भालू के संघर्ष की घटनाएं देखी गई हैं।
  • इससे जन समुदायों और वन्यजीव- जन्तुओं दोनों के लिए चिंताएं बढ़ गई हैं।

स्लॉथ भालू:-

  • इसका वैज्ञानिक नाम मेलर्सस उर्सिनस है। 
  • यह सबसे शांत एवं सुस्त भालू की प्रजाति है। 
  • इन्हें 'डांसिंग' भालू भी कहा जाता है। 
  • इस भालू का औसत जीवन काल 16 वर्ष का होता है।  
  • यह लगभग 5 से 6 फीट लम्बा होता है तथा इसका वजन लगभग 90 से 140 किग्रा के मध्य में होता है। 
  • विश्व में भालुओं की 8 प्रजातियां पायी जाती हैं।

bears-of-the-world

विशेषता:- 

  • लंबे, झबरा गहरे भूरे या काले रंग वाले फर और घुमावदार पंजे हैं।
  • हिंदू महाकाव्य रामायण में स्लॉथ भालू को भालू राजा जाम्बवन कहा गया है।
  • यह भालू पेड़ों पर चढ़ने में उत्कृष्ट होते हैं।
  • यह रात्रिचर प्राणी हैं।
  • इसे अपने लंबे होंठ और तालु से कीड़ों को चूसने के कारण "लैबिएटेड भालू" भी कहा जाता है। 
  • इस भालू का प्रजनन काल वसंत और गर्मियों के मौसम होता है। 
  • यह मायर्मेकोफैगस प्रकार का जीव हैं, जो चींटियों, कीड़े और दीमकों को को खाता हैं। 
  • ऐसे जीव जो अधिकतर चींटियों को खाते हैं उन्हें मायर्मेकोफैगस जीव कहा जाता है ।

आहार:- 

  • इसका मुख्य आहार चींटियाँ, भृंग, दीमक , कीड़े, फल और शहद आदि है। 

निवास स्थान :-

  • यह भालू विश्व के लगभग सभी जगहों जैसे- शुष्क पर्णपाती वन, घास के मैदान, जंगल एवं झाड़ियाँ, शुष्क पर्णपाती वन एवं उष्णकटिबंधीय वन आदि स्थानों पर पाए जाते हैं।
  • यह एशिया में भारत, नेपाल, श्रीलंका, और भूटान आदि स्थानों पर पाये जाते हैं। 

भारत में स्लॉथ भालुओं की स्थिति :-

  • भारत में स्लॉथ भालू की जनसंख्या लगभग 6,000-10,000 है।
  • कर्नाटक में सबसे ज्यादा संख्या में स्लॉथ भालू पाए जाते हैं।
  • इसके अतिरिक्त यह राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में पाए जाते हैं। 
  • भारत में स्लॉथ भालू हिमालय की तलहटी में, शिवालिक पर्वतमाला से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक पाए जाते हैं।
  • भारत के लगभग सभी राष्ट्रीय उद्यानों  में स्लॉथ भालू पाए जाते हैं। 
  • दारोजी स्लॉथ भालू अभयारण्य एशिया का पहला स्लॉथ भालू अभयारण्य है, जो कर्नाटक के बल्लारी जिले में स्थित है।

भारत में स्थित प्रमुख स्लॉथ भालू अभयारण्य:-

  • दारोजी स्लॉथ भालू अभयारण्य, कर्नाटक  
  • गुडेकोटे भालू अभयारण्य, कर्नाटक
  • जेसोर स्लॉथ भालू अभयारण्य, गुजरात 
  • सिम्पलीपाल राष्ट्रीय उद्यान , ओडिशा 
  • रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान 

खतरा :-

  • इस जीव को सबसे ज्यादा खतरा मानव-वन्यजीव संघर्ष से, आवास विनाश ,अवैध शिकार आदि से है। 

स्लॉथ भालू के संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयास:- 

  • द वर्ल्ड सोसाइटी फॉर प्रोटेक्शन ऑफ एनिमल्स (WSPA) और वाइल्डलाइफ एसओएस जैसे संगठन भालूओं को बचने एवं उनका पुनर्वास करने का कार्य कर रहे हैं। 
  • इन संगठनों के द्वारा भालू बचाव केंद्रों के रूप में बैंगलोर और आगरा में भालूओं का पुनर्वास किया गया।
  • कर्नाटक के बन्नेरुघट्टा राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीव एसओएस पहल के तहत भालू संरक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

राष्ट्रीय संरक्षण कार्य योजना, 2012

  • पर्यावरण और वन मंत्रालय द्वारा भालूओं के लिए राष्ट्रीय संरक्षण कार्य योजना, 2012 प्रकाशित की गई थी।
  • इस राष्ट्रीय संरक्षण कार्य योजना के तहत स्लॉथ भालू को बचाने की आवश्यकताओं और उनके आवासों को बचाने के महत्व पर कार्य किया जाता है। 

संरक्षण की स्थिति:-

  • IUCN: असुरक्षित(Vulnerable)
  • CITES : परिशिष्ट I 
  • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972: अनुसूची 1

वन्यजीव एसओएस(Wildlife SOS) :-

Wildlife-SOS

  • यह एक गैर-लाभकारी संगठन है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1995 में की गई थी।

उद्देश्य :-

  • इस संगठन का प्राथमिक उद्देश्य संकटग्रस्त वन्यजीवों को बचाना ,उनका पुनर्वास करना और भारत की प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करना है। 
  • यह वर्तमान में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े वन्यजीव संगठनों में से एक है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- स्लॉथ भालू के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. यह सबसे शांत एवं सुस्त भालू की प्रजाति है। 
  2. इसे अपने लंबे होंठ और तालु से कीड़ों को चूसने के कारण "लैबिएटेड भालू" भी कहा जाता है। 
  3. यह मायर्मेकोफैगस प्रकार का जीव हैं। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- भारत सरकार द्वारा स्लॉथ भालू के संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों की विवेचना कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR