New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

हंटिंगटन रोग (Huntington disease)

प्रारंभिक परीक्षा –  हंटिंगटन रोग (Huntington disease)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

संदर्भ:

हंगरी में सेज्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मक्खियों (ड्रोसोफिला मेलानोगास्टर) का अध्ययन करके हंटिंगटन रोग को समझने में सफलता प्राप्त की।

Huntington-disease

प्रमुख बिंदु 

  • हंटिंगटन रोग एक वंशानुगत विकार है जिसके कारण मस्तिष्क के कुछ हिस्सों में तंत्रिका कोशिकाएं (न्यूरॉन्स) धीरे-धीरे टूटने लगती हैं और अंततः मर जाती हैं।
  • इसका किसी व्यक्ति की कार्यात्मक क्षमताओं पर व्यापक प्रभाव पड़ता है और आमतौर पर इसके परिणामस्वरूप चलने-फिरने, सोचने और मानसिक विकार होते हैं।
  • इस विकार का नाम जॉर्ज हंटिंगटन के नाम पर रखा गया है जिन्होंने पहली बार 1800 के दशक के अंत में इसका वर्णन किया था।

हंटिंगटन रोग के प्रकार:

  • वयस्कों में यह सबसे आम रूप से होता है एवं इसके लक्षण आमतौर पर 30 साल की उम्र के बाद शुरू होते हैं।
  • किशोरो को हंटिंगटन रोग शुरुआत में ही  बच्चों को प्रभावित करता है। हंटिंगटन बच्चों में इसके लक्षण कुछ अलग होते हैं।

हंटिंगटन रोग के कारण:

  • हंटिंगटन की बीमारी एक मस्तिष्क विकार है जो एकल दोषपूर्ण जीन के कारण होता है
  • किसी पीड़ित माता-पिता से उनके बच्चों को मिलता है।
  • यह दोषपूर्ण हंटिंगटिन प्रोटीन से मस्तिष्क में परिवर्तन होता है जो असामान्य अनैच्छिक गतिविधियों, सोच, तर्क कौशल में गिरावट,चिड़चिड़ापन, अवसाद और अन्य परिवर्तनों का कारण बनता है।

लक्षण

  • व्यक्तित्व एवं व्यवहार में परिवर्तन
  • समन्वय की समस्याएँ
  • बोलने में कठिनाई
  • सीखने में कठिनाई
  • पैर में अकड़न
  • धीमी गति

निदान

  • वैज्ञानिकों ने 1993 में उस दोषपूर्ण जीन की पहचान की जो हंटिंगटन रोग का कारण बनता है।
  •  हंटिंगटन प्रोटीन के लिए दोषपूर्ण जीन संदिग्ध हंटिंगटन रोग वाले लोगों में लक्षणों का कारण है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. हंटिंगटन रोग एक वंशानुगत विकार है जिसके कारण मस्तिष्क के कुछ हिस्सों में तंत्रिका कोशिकाएं (न्यूरॉन्स) धीरे-धीरे टूटने लगती हैं।
  2. इससे किसी व्यक्ति की कार्यात्मक क्षमताओं पर व्यापक प्रभाव पड़ता है।
  3. इस विकार का नाम जॉर्ज हंटिंगटन के नाम पर रखा गया है ।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत: the hindu 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR