New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

भारत को राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की आवश्यकता

संदर्भ 

हाल ही में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (National Security Strategy : NSS) के निर्माण के बारे में चर्चा की।

क्या है राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति 

  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति दस्तावेज़ में देश के सुरक्षा उद्देश्यों और इन्हें प्राप्त करने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों का विवरण होता है।
  • इसमें पारंपरिक, गैर-पारंपरिक खतरों और अवसरों को परिभाषित करने के साथ ही ऐसी जिम्मेदारियों के कार्यान्वयन के लिए उत्तरदायी एजेंसियों की जवाबदेही भी तय की जाती है।
    • इसे समय-समय पर अपडेट किया जाता है। 
  • संक्षेप में राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सैन्य के साथ-साथ महत्वपूर्ण रक्षा  एवं सुरक्षा सुधारों को रणनीतिक निहितार्थों के साथ निर्देशित करती है। 
  • यह समग्र राष्ट्रीय सुरक्षा, खतरों और उनसे निपटने के लिए रोडमैप का समग्र दृष्टिकोण प्रदान करती है।
  • वर्ष 2018 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की अध्यक्षता में एक शीर्ष स्तरीय रक्षा योजना समिति का गठन किया गया था। 
    • जिसका उद्देश्य एन.एस.एस. और राष्ट्रीय रक्षा रणनीति तैयार करना था। हालाँकि इस बहुप्रचारित रणनीति के रूपरेखा के संबंध में स्पष्ट जानकारी का अभाव है। 
  • इसमें भारत के सामने आने वाली नई चुनौतियों और आधुनिक खतरों की पूरी श्रृंखला के साथ ही गैर-पारंपरिक चुनौतियां भी शामिल होंगी।जैसे : 
    • वित्तीय एवं आर्थिक सुरक्षा
    • खाद्य व ऊर्जा सुरक्ष
    • सूचना युद्ध (Information Warfare)
    • संवेदनशील सूचना अवसंरचना में कमी 
    • आपूर्ति श्रृंखलाओं और पर्यावरण से जुड़ी कमजोरियाँ

विभिन्न देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति 

  • अधिकांश विकसित देशों के पास उन्नत सैन्य एवं  सुरक्षा बुनियादी ढाँचा के साथ ही समय-समय पर अपडेट की जाने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति है। 
    • अमेरिका, ब्रिटेन और रूस ने राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति प्रकाशित की है।
  • चीन के पास भी ऐसी ही रणनीति है, जिसे व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा कहा जाता है। यह उसके शासन ढांचे से बहुत करीब से जुड़ी हुई है।
  •  पाकिस्तान ने भी अपने राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को रेखांकित करते हुए एक राष्ट्रीय सुरक्षा नीति 2022-2026 पेश की है।
  • चीन सहित अधिकांश राष्ट्र एन.एस.एस. लागू करने के साथ ही समय-समय पर श्वेत पत्र भी प्रकाशित करते हैं। 

भारत को एक राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की आवश्यकता

  • विभिन्न पारंपरिक और गैर-पारंपरिक खतरों की जटिल प्रकृति को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति का मसौदा तैयार करने की तत्काल आवश्यकता है।
  • भारत की रक्षा नियोजन की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है और संक्रमण में है क्योंकि : 
    • 5 वर्षीय रक्षा योजनाएं और 15 वर्षीय दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य योजनाएं बंद कर दी गई हैं। 
    • 10 वर्षीय एकीकृत क्षमता योजना और 5 वर्षीय रक्षा क्षमता अधिग्रहण योजना के नए प्रारूप अभी तक पूर्ण रूप से तैयार नहीं हुए हैं।
  • संसदीय स्थायी समिति और महालेखा परीक्षक द्वारा समीक्षा की वर्तमान प्रणाली अपने लक्ष्यों के अनुरूप नहीं है। 
    • ऐसे में आवधिक लेखापरीक्षाओं और पूर्वानुमानित  एवं गतिशील लक्ष्य निर्धारण के लिए इनका नेट-मूल्यांकन और सांख्यिकीय उपकरणों के साथ समर्थन किया जाना चाहिए। 
  • पूर्व सेना प्रमुख जनरल एनसी विज के अनुसार सशस्त्र बलों के लिए मौजूदा राजनीतिक दिशा-निर्देश रक्षा मंत्री के वर्ष 2009 के परिचालन निर्देश हैं जिन्हें संशोधित करने की आवश्यकता है।
  • कुछ विशेषज्ञों ने यह भी रेखांकित किया है कि प्रमुख सैन्य सुधारों को आदर्श रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के अनुसार होना चाहिए। 

सुरक्षा रणनीति के लाभ 

  • एक अच्छी तरह से तैयार किया गया एन.एस.एस. "पूरे राष्ट्र" के दृष्टिकोण को बढ़ावा देगा और व्यापक राष्ट्रीय शक्ति (Comprehensive National Power : CNP)  के दोहन के लिए समन्वय स्थापित करेगा। 
  • यह आधुनिकीकरण, बुनियादी ढांचे और आत्मनिर्भर मिशन के लिए क्षमता निर्माण स्थापित करने में भी सक्षम होगा। 
  • अत्याधुनिक स्तर पर एन.एस.एस. पहल, नवाचार और सुधार को बढ़ावा देगा। 
  • थिएटर कमांड के संचालन एवं परिवर्तन के लिए एन.एस.एस. एक पूर्व शर्त है। 
  • एक स्पष्ट रूप से परिभाषित एन.एस.एस. निश्चित रूप से फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, लेफ्टिनेंट जनरल हरबख्श सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह जैसे साहसी कमांडरों को जन्म देगा।
  • प्रत्येक एन.एस.एस. में एक वर्गीकृत प्रभाग होता है और वह निश्चित रूप से गोपनीयता का ध्यान रख सकता है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR