New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड्स प्रतियोगिता, 2022

संदर्भ- 25 अगस्त 2023 को स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता,2022 के विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें इंदौर को सर्वश्रेष्ठ शहर और मध्य प्रदेश को शीर्ष राज्य घोषित किया गया।

आईएसएसी के उद्देश्य-

स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य 'स्मार्ट समाधान' के माध्यम से अपने नागरिकों को मुख्य बुनियादी ढांचा, स्वच्छ और टिकाऊ वातावरण और जीवन की सभ्य गुणवत्ता प्रदान करना है।

प्रमुख बिंदु-

  • इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड प्रतियोगिता (आईएसएसी) का आयोजन भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के स्मार्ट सिटीज़ मिशन के तहत किया जाता है।
  • पहले, आईएसएसी के 2018, 2019 और 2020 में तीन संस्करण जारी किए जा चुके हैं। आईएसएसी का चौथा संस्करण अप्रैल 2022 में सूरत में 'स्मार्ट सिटीज़-स्मार्ट शहरीकरण' कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया था। आईएसएसी 2022 पुरस्कार में दो चरण की प्रस्तुति प्रक्रिया थी-
    • प्रथम, योग्यता चरण- जिसमें शहर के प्रदर्शन का समग्र मूल्यांकन शामिल था।
    • दूसरा, प्रस्ताव चरण-जिसमें स्मार्ट शहरों को छह पुरस्कार श्रेणियों के लिए अपने नामांकन जमा करने थे-
    1. परियोजना पुरस्कार: 10 अलग-अलग थीम पर 
    2. इनोवेशन पुरस्कार: 2 अलग-अलग थीम पर 
    3. राष्ट्रीय/क्षेत्रीय शहर पुरस्कार
    4. राज्य पुरस्कार
    5. केंद्रशासित राज्य पुरस्कार  
    6. पार्टनर्स पुरस्कार: 3 अलग-अलग थीम पर 
  • नागरिकों की सुरक्षा, अपराध पर नज़र रखने, परिवहन प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल आपूर्ति, आपदा प्रबंधन आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में शहरी सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
  • 100 स्मार्ट शहरों ने गतिशीलता, ऊर्जा, जल, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्मार्ट प्रशासन आदि से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में परियोजनाएं शुरू की गई हैं।
  • मिशन के तहत प्रदर्शन को पुरस्कृत करने और सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रसार करने के लिए शहर की रणनीतियों, परियोजनाओं और विचारों को मान्यता दी जाती है।
  • आईएसएसी उन शहरों को पुरस्कृत करता है, जो स्मार्ट शहरों में सतत विकास को बढ़ावा दे रहे हैं, साथ ही समावेशी, न्यायसंगत, सुरक्षित, स्वस्थ और सहयोगी शहरों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिससे सभी के लिए जीवन की गुणवत्ता बढ़ रही है।
  • एससीएम के तहत कुल प्रस्तावित परियोजनाओं में से 1,10,635 करोड़ की 6,041 (76%) परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 60,095 करोड़ की शेष 1,894 परियोजनाएं 30 जून 2024 तक पूरी हो जाएंगी।
  • भारत के माननीय राष्ट्रपति 27 सितंबर 2023 को इंदौर, मध्य प्रदेश में आईएसएसी 2022 पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

आईएसएसी 2022 के तहत विजेताओं की सूची-

क्र.सं.

पुरस्कार का नाम

रैंक/पुरस्कार विजेता

 1.

निर्मित पर्यावरण

    1. कोयंबटूर: मॉडल सड़कें, झीलों का जीर्णोद्धार और कायाकल्प

    2. इंदौर: रिवरफ्रंट डेवलपमेंट  

    3. न्यू टाउन कोलकाता: नीमबनानी पार्क और अन्य हरे खुले स्थानों का लैंडस्केप पुनर्विकास

    3. कानपुर: पालिका स्पोर्ट्स स्टेडियम का आधुनिकीकरण एवं विकास

       2.

      संस्कृति

      1. अहमदाबाद: प्रौद्योगिकी का उपयोग करके विरासत संरचना का पुनरुद्धार और रखरखाव और विरासत पर्यटन का विकास
      2. भोपाल: हेरिटेज वॉक परियोजना के तहत सदर मंजिल परिसर के पास विरासत भवनों का जीर्णोद्धार
      3. तंजावुर: तालाबों का संरक्षण - अय्यनकुलम

       3.

      अर्थव्यवस्था

      1. जबलपुर: इन्क्यूबेशन सेंटर
      2. इंदौर: वैल्यू कैप्चर फाइनेंसिंग (वीसीएफ)
      3. लखनऊ: रोजगार प्रशिक्षण केंद्र

       4.

      शासन

      1. चंडीगढ़: चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी के लिए ई-गवर्नेंस सेवाएं

      2. पिंपरीचिंचवड़: स्मार्ट सारथी ऐप

      3. जबलपुर: 311 ऐप का कार्यान्वयन

      3. उदयपुर: स्मार्ट सिटी एप्लीकेशन

         5.

        ICCC बिजनेस मॉडल

        1. अहमदाबाद: आईसीसीसी के माध्यम से यातायात प्रबंधन

        2. सूरत: आईसीसीसी के माध्यम से विभिन्न स्रोतों से राजस्व सृजन

        3. आगरा: आईसीसीसी और कार्बन उत्सर्जन में कमी के माध्यम से राजस्व सृजन

        3. ग्वालियर: इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम

           6.

          गतिशीलता

          1. चंडीगढ़: साइकिल ट्रैक के साथ पब्लिक बाइक शेयरिंग 
          2. न्यू टाउन कोलकाता: गैर-मोटर चालित परिवहन को बढ़ावा देना
          3. सागर: इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम सड़क सुरक्षा में सुधार  

           7.

          स्वच्छता

          1. इंदौर: गोबरधन बायो-सिंग प्लांट

          2. काकीनाडा: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली

          3. अहमदाबाद: घर-घर कचरा संग्रहण की निगरानी

          3. चंडीगढ़: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए SCADA का प्रावधान

             8.

            सामाजिक पहलू 

            1. वड़ोदरा: अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) का कार्यान्वयन

            2. आगरा: स्मार्ट स्वास्थ्य केंद्र   और नगर निगम स्कूलों का उन्नयन

            3. रायपुर: बी.पी. पुजारी स्कूल - हिंदी माध्यम स्कूलों का अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्टता विद्यालय में उन्नयन

            3. तुथुकुडी: स्मार्ट क्लासरूम और ई-मॉनिटरिंग

               

              शहरी पर्यावरण

              1. इंदौर: वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए वर्टिकल गार्डन और अहिल्या वन को 
              2. शिवमोग्गा: पैकेज-2 में संरक्षण का विकास
              3. जम्मू: पुराने शहर के लिए ई-ऑटो

               9.

              पानी

              1. इंदौर: सरस्वती और काह्न लाइफलाइन परियोजना (SANKALP), वर्षा जल संचयन - "जल प्लस से जल अधिशेष" और झीलों, कुओं तथा बावड़ियों का कायाकल्प
              2. आगरा: स्मार्ट वॉटर मीटर और स्काडा सिस्टम के साथ एबीडी क्षेत्र में 24/7 पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना
              3. राजकोट: रेजुवेनशन ऑफ़ अतल सरोवर

               10.

              इनोवेटिव आइडिया अवार्ड

              1. हुबली धारवाड़: खुला स्थान उन्नयन II - नाला नवीनीकरण और हरित गलियारा
              2. सूरत: सार्वजनिक बागवानी नहर मार्ग (कॉरिडोर) का आत्मनिर्भर होना
              3. रायपुर: नालंदापरिसर (ऑक्सी रीडिंग जोन लाइब्रेरी)

               11.

              कोविड इनोवेशन अवार्ड

              1. सूरत: कोविड 19 प्रतिक्रिया श्रेणी - अनेक पहल
              2. इंदौर: कोविड 19 प्रतिक्रिया श्रेणी - अनेक पहल
              3. आगरा: कोविड 19 प्रतिक्रिया श्रेणी - अनेक पहल

               12.

              पार्टनर पुरस्कार: उद्योग (बुनियादी ढाँचा)

              1. L&T
              2. Enviro Control Private
              3. LC Infra Projects Pvt. Ltd.

               13.

              पार्टनर पुरस्कार: उद्योग (MSI)

              1. L&T Construction- Smart World Division
              2. NEC
              3. Honeywell Automation India Limited

               14.

              साझेदार मान्यता: PMC

              1. PwC India

               15.

              जोनल स्मार्ट सिटी अवार्ड (पूर्वी क्षेत्र)

              रांची, भुवनेश्वर

               16.

              जोनल स्मार्ट सिटी अवार्ड (पूर्वोत्तर क्षेत्र)

              कोहिमा, नामची

               17.

              जोनल स्मार्ट सिटी अवार्ड (उत्तरी क्षेत्र)

              वाराणसी, उदयपुर

               18.

              जोनल स्मार्ट सिटी अवार्ड (दक्षिणी क्षेत्र)

              कोयंबटूर, बेलगावी

               19.

              जोनल स्मार्ट सिटी अवार्ड (पश्चिमी क्षेत्र)

              अहमदाबाद, सोलापुर

               20.

              राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार

              1. इंदौर
              2. सूरत
              3. आगरा

               21.

              केंद्रशासित राज्य  पुरस्कार

              1. चंडीगढ़

               22.

              राज्य पुरस्कार

              1. मध्य प्रदेश

              2. तमिलनाडु

              3. राजस्थान

              3. उत्तर प्रदेश

                नोट- उपर्युक्त तालिका में निर्मित पर्यावरण, ICCC बिजनेस मॉडल, स्वच्छता, सामाजिक पहलू एवं राज्य पुरस्कार में तीसरी रैंक प्राप्तकर्ता दो-दो हैं।

                प्रश्न :- इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड्स प्रतियोगिता (आईएसएसी) 2022 के बारे में  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

                1.   इसका आयोजन भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा किया जाता है। 
                2. यह आईएसएसी का पांचवा संस्करण है।
                3. इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश को शीर्ष राज्य घोषित किया गया है।  

                उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

                (a) केवल एक

                (b) केवल दो

                (c) सभी  तीनों

                (d) कोई नहीं

                 उत्तर - (b)

                Have any Query?

                Our support team will be happy to assist you!

                OR