New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

भारत का पहला 3D-प्रिंटेड डाकघर

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी, 3D प्रिंटिंग
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3
 

चर्चा में क्यों -  केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहला 3D -प्रिंटेड डाकघर राष्ट्र को समर्पित किया है।

post-office

 प्रमुख बिंदु -

  • यह डाकघर बेंगलुरु के कैम्ब्रिज लेआउट में स्थित भारत का पहला 3D -प्रिंटेड डाकघर है।
  • इसका निर्माण आईआईटी मद्रास के तकनीकी सहयोग से लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड द्वारा किया गया है।
  • यह डाकघर 1,021 वर्ग फुट के निर्मित क्षेत्र को कवर करता है।
  • इसका निर्माण 3D कंक्रीट प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके किया गया है, जो  पूरी तरह से स्वचालित भवन निर्माण तकनीक है।
  • परियोजना में मुख्य रूप से मशीनें और रोबोट शामिल हैं, जो स्वदेशी हैं।
  • इस तकनीकी में रोबोटिक प्रिंटर अनुमोदित डिजाइन के अनुसार कंक्रीट की परत दर परत जमा करता है।
  • डाकघर परियोजना के लिए यह तकनीक डेनमार्क से आयात की गई थी।
  • इसका निर्माण 43 दिनों में पूरा हुआ।  जबकि  इस कार्य को पारंपरिक विधि से पूर्ण करने में लगभग 6-8 महीने लगते हैं।
  • निर्माण में 23 लाख रुपये की लागत आई है, जो पारंपरिक तरीकों की लागत की तुलना में लगभग 30-40 प्रतिशत कम है।
  • 3D-प्रिंटिंग तकनीकी दीवारों के भीतर मौसम-प्रूफिंग के साथ-साथ उपयोगिताओं को भी शामिल करने में सक्षम बनाती है।
  • इस प्रकार यह तकनीकी दुर्गम/कठिन इलाकों सहित कहीं भी गुणवत्तापूर्ण घरों के निर्माण में सक्षम है।
  • इस परियोजना में कोई ऊर्ध्वाधर जोड़ नहीं है और इसमें पूरी परिधि की निरंतर छपाई शामिल है।
  • इस परियोजना के लिए उपयोग की जाने वाली विशेष कंक्रीट सामग्री पंपेबिलिटी, एक्सट्रुडेबिलिटी, बिल्डेबिलिटी प्रदान करती है और यांत्रिक गुणों से संचालित होती है।
  • 3D-प्रिंटेड डाकघर के निर्माण का बड़ा लक्ष्य आवास में 3डी प्रिंटिंग तकनीक की उपयोगिता का पता लगाना है।

 प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. आईआईटी दिल्ली के तकनीकी सहयोग से 3D-प्रिंटेड डाकघर का निर्माण किया गया है।
  2. भारत के पहले 3D-प्रिंटेड डाकघर का निर्माण बेंगलुरु में किया गया है। 
  3. 3D-प्रिंटेड डाकघर परियोजना के लिए यह तकनीक डेनमार्क से आयात की गई थी। 

उपर्युक्त में से कितना/कितनें कथन सही नहीं है/हैं?

(a) केवल एक                         

(b) केवल दो                               

(c) सभी  तीनों                     

(d) कोई नहीं 

 उत्तर -  (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न -  3D-प्रिंटिंग तकनीकी दीवारों के भीतर मौसम-प्रूफिंग के साथ-साथ उपयोगिताओं को भी शामिल करने में सक्षम बनाती है। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR