New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

आइएनएस शारदा (INS Sharda)

प्रारंभिक परीक्षा – आइएनएस शारदा (INS Sharda)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3    

चर्चा में क्यों

सागर योजना के तहत आईएनएस शारदा 17 नवंबर 2023 को मेडागास्कर  पहुंचा।

INS-Sharda

प्रमुख बिंदु 

  • भारतीय नौसेना जहाज आईएनएस शारदा चालू परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में 17-23 नवंबर तक पोर्ट एंटसिरानाना (Antsiranana), मेडागास्कर की यात्रा पर है।
  • आईएनएस शारदा के इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना और हिंद महासागर क्षेत्र में मेरीटाइम सिक्योरिटी को सुनिश्चित करना है। 
  • आईएनएस शारदा का यह दौरा ऑपरेशनल तैनाती का हिस्सा है।
  • यह दौरा विजन सागर (Security And Growth for All in the Region) के तहत हो रहा है।

  सागर योजना (Sagar yojna)

  • समुद्री कूटनीति के मद्देनजर भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2015 में ब्लू इकोनॉमी (नीली अर्थव्यवस्था) पर ध्यान देते हुए सागर कार्यक्रम(Security And Growth for All in the Region- SAGAR) का प्रारंभ किया गया।
  • सागर की नीति के तहत भारत का उद्देश्य हिंद महासागर के क्षेत्र में स्थिरता, शान्ति तथा समृद्धि को सुनिश्चित करना था।
  • इसके लिए भारत अपने समुद्री पड़ोसियों के साथ आर्थिक और सुरक्षा सहयोगों को गहरा करना चाहता था और उनकी समुद्री सुरक्षा क्षमताओं के निर्माण में सहायता भी करना चाहता था।
  • ‘सागर योजना ’ ‘मिशन सागर’ से अलग है।
  • मिशन सागर एक मानवीय और अंतर-देशीय आउटरीच कार्यक्रम है जबकि सागर योजना समुद्री सहयोग की नीति है।
  • इस योजना के तहत भारत का प्रधान लक्ष्य अपने पड़ोसी देशों विशेषकर समुद्री पड़ोसी सी देशों के साथ सुरक्षात्मक तथा आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • इस योजना का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में भारत को रणनीतिक रूप से मजबूत करना है।
  • सागर योजना के तहत भारत, हिंद महासागर में सहयोगी देशों के साथ आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को मजबूत कर रहा है।
  • साथ ही, हिंद महासागर क्षेत्र को ज्यादा समावेशी बनाने पर फोकस है।
  • हिंद महासागर में पारंपरिक तौर पर भारत का प्रभाव रहा है। लेकिन हाल के चीन के द्वारा हिंद महासागर में प्रभाव जमाने की कोशिश कर रहा है एवं हिंद महासागर क्षेत्र में  ठिकाने बना रहा है।
  • यही वजह है कि भारत सागर समेत कई अन्य योजनाओं के जरिए हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ अपने संबंध प्रगाढ़ कर रहा है।

‘मिशन सागर’

  • ‘मिशन सागर’ 2020 में लॉन्च किया गया।
  •  कोविड-19 महामारी के दौरान हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को चिकित्सा और खाद्य आपूर्ति सहित आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
  •  मिशन सागर के तहत भारतीय नौसेना ने 15 मित्र देशों में जहाज तैनात किए और 3,000 मीट्रिक टन से अधिक खाद्य सहायता, 300 मीट्रिक टन से अधिक तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की सहायता प्रदान की।
  • कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए चिकित्सा कर्मियों की त्वरित सहायता टीम को मॉरीशस, सेशेल्स और कोमोरोस में तैनात किया गया था।

आइएनएस शारदा (INS Sharda)

  • आईएनएस शारदा भारतीय नौसेना का सुकन्या श्रेणी का गश्ती जहाज है।
  • आइएनएस शारदा का संचालन 17 मई 2017 से प्रारंभ हुआ।
  • आइएनएस शारदा अदन की खाड़ी में गश्त के दौरान एक लाइबेरिया पंजीकृत व्यापारी जहाज, एमवी माउंटबेटन को समुद्री डाकुओं से बचाया।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. सागर योजना के तहत आईएनएस शारदा 17 नवंबर 2023 को मेडागास्कर  पहुंचा। 
  2. आईएनएस शारदा के दौरे का उद्देश्य भारत और मेडागास्कर के बीच संबंधों को मजबूत करना और हिंद महासागर क्षेत्र में मेरीटाइम सिक्योरिटी को सुनिश्चित करना है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1   

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2  

(d)  न तो 1, न ही 2

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : सागर योजना क्या है ? सागर योजना के सामरिक महत्व पर प्रकाश डालिए।

स्रोत: द इकोनोमिक टाइम्स

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR