New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

इंटरपोल( Interpol)

प्रारंभिक परीक्षा – इंटरपोल( Interpol)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों 

इंटरपोल के गठन के 100 साल पूरे होने पर वर्ष 2023 की आम सभा 28 नवंबर से 1 दिसंबर 2023 तक आयोजित हुई।

 Interpol

प्रमुख बिंदु 

  • वियना में इंटरपोल की 91वीं महासभा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) निदेशक प्रवीण सूद के किया।
  • भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अपराध, अपराधियों और अपराध से अर्जित धन के लिए किसी भी सुरक्षित पनाहगाह को खत्म करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। 
  • भारत ने आतंकवाद, ऑनलाइन कट्टरपंथ एवं साइबर सक्षम वित्तीय धोखाधड़ी जैसे अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने और उन्हें रोकने के लिए इंटरपोल चैनलों के जरिए ठोस कार्रवाई की मांग की।
  • पांच सदस्यीय टीम में राष्ट्रीय जांच एंजेसी (NIA) के महानिदेशक दिनकर गुप्ता भी शामिल थे।
  •  28 नवंबर 2023 को शुरू हुई चार दिवसीय सभा ने 1923 में गठित अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग संगठन का शताब्दी वर्ष भी मनाया।
  • भारत  ने अपराध और अपराधियों से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर इंटरपोल चैनलों एवं  कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ संबंधों की भी  मदद ली है।
  • भारत वर्ष 2023 में 24 अपराधियों और भगोड़ों को वापस लाया गया है, जो एक साल में सबसे अधिक है।
  •  इसके अलावा भारत ने विभिन्न देशों में 184 से अधिक अपराधियों का पता लगाया है और उनकी वापसी के लिए औपचारिक कार्यवाही शुरू की है।
  • कई देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ चर्चा के दौरान भारत ने संगठित अपराध, आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, धन शोधन, ऑनलाइन कट्टरपंथ, साइबर सक्षम वित्तीय अपराधों से निपटने और रियल-टाइम के आधार पर इन अपराधों को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई के उद्देश्य से इंटरपोल के जरिए समन्वय बढ़ाने की मांग की।
  • अंतरराष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र में काम करने वाले आपराधिक संगठनों पर अंकुश लगाने के लिए समन्वित रणनीतियों की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया।
  • भारतीय दल ने ऑस्ट्रिया, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, ब्रिटेन, नेपाल, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जापान, स्विट्जरलैंड, बांग्लादेश, सिंगापुर और जाम्बिया के प्रतिनिधिमंडलों के साथ पुलिस सहयोग के मामलों पर भी विस्तृत चर्चा की।
  • 91वीं महासभा में इंटरपोल ने एक बायोमेट्रिक हब का अनावरण किया, जो अनिवार्य रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार करते समय व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करने का एक उपकरण है।
  •  बायोमेट्रिक हब का इस्तेमाल किसी देश के भीतर नियमित पुलिस संचालन के लिए भी किया जा सकता है।

90वीं महासभा 

  • 18 से 21 अक्टूबर, 2022 के बीच नई दिल्ली में सीबीआई द्वारा आयोजित 90वें इंटरपोल महासभा के दौरान भारतीय एजेंसियों ने कम से कम 22 देशों के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की।
  • 90वीं महासभा के दौरान वित्तीय अपराध, भ्रष्टाचार को रोकने, ऑनलाइन बाल यौन शोषण के खतरे से निपटने और इंटरपोल के भीतर विविधता को बढ़ावा देने के लिए सहयोगात्मक प्रतिक्रिया को मजबूत करने के लिए एक प्रस्ताव अपनाया गया।
  •  इंटरपोल ने 90वीं महासभा के दौरान मेटावर्स में भी अपनी उपस्थिति शुरू की।
  • भारत 1949 में इंटरपोल में शामिल हुआ था और संगठन का सक्रिय सदस्य रहा है। भारत ने दो सामान्य सभाओं की मेजबानी भी की है।

इंटरपोल( Interpol)

  • अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन जिसे आमतौर पर इंटरपोल के नाम से भी जाना जाता है।
  •  एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया भर में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण की सुविधा प्रदान करता है।
  •  इसका मुख्यालय लियोन, फ्रांस में है।
  •  इसके भारत सहित दुनियाभर में 195 देश सदस्य हैं।
  • 7 सितंबर 1923 को ऑस्ट्रिया के विएना में इसकी स्थापना हुई थी। लेकिन तब इसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक आयोग (इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस कमीशन) कहा जाता था।
  • वर्ष 1956 से इसे इंटरपोल (इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन) कहा जाने लगा।

इंटरपोल के कार्य

  • सदस्य देशों में पुलिस को अंतरराष्ट्रीय अपराध से लड़ने के लिए मिलकर काम करने में सक्षम बनाना  
  • वैश्विक पुलिस संचार सेवाओं की सुरक्षा करना 
  • पुलिस के लिए डेटा सेवाएं उपलब्ध कराना
  • वैश्विक अपराधियों के खिलाफ नोटिस जारी करना
  • संगठित और नए प्रकार के अपराध को कम करना
  • अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता बनाना 
  • रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल, परमाणु और विस्फोटक खतरों से निपटने के उपाय करना
  • साइबर अपराध से विश्व में उभरती हुई चुनौतियों की पहचान करना, उनकी जाँच करना और साइबर अपराध के विरुद्ध नई प्रौद्योगिकियों का विकास करके साइबर अपराध से होने वाले खतरों से निपटने के लिए युक्ति बनाना

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. इंटरपोल के गठन के 100 साल पूरे होने पर वर्ष 2023 की आम सभा 28 नवंबर से 1 दिसंबर 2023 तक आयोजित हुई।
  2. इंटरपोल सदस्य देशों में पुलिस को अंतरराष्ट्रीय अपराध से लड़ने के लिए मिलकर काम करने में सक्षम बनाता है। 
  3. भारत 1949 में इंटरपोल में शामिल हुआ था एवं भारत ने दो सामान्य सभाओं की मेजबानी भी की है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: इंटरपोल क्या है ? इंटरपोल के  प्रमुख विशेषताओं की विवेचना कीजिए।

स्रोत : the hindu

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR