New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

ISRO द्वारा पुन: उपयोग लॉन्च वाहन स्वायत्त लैंडिंग मिशन (RLV LEX) का सफल परीक्षण

प्रारंभिक परीक्षा – ISRO, पुन: उपयोग  लॉन्च वाहन स्वायत्त लैंडिंग मिशन (RLV LEX)
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र-3 – अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी,  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ 

सन्दर्भ 

  • हाल ही में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा DRDO तथा भारतीय वायु सेना की सहायता से एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज, चित्रदुर्ग(कर्नाटक) में पुन: उपयोग  लॉन्च वाहन स्वायत्त लैंडिंग मिशन (RLV LEX) का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

RLV LEX

पुन: उपयोग  लॉन्च वाहन स्वायत्त लैंडिंग मिशन (RLV LEX)

  • इस मिशन के लिए भारतीय वायु सेना (IAF) के चिनूक हेलीकॉप्टर का उपयोग पुन: उपयोग  लॉन्च वाहन को 4.5 किमी की ऊंचाई से गिराने के लिए किया गया था।
  • पूर्व निर्धारित पिलबॉक्स पैरामीटर प्राप्त हो जाने के बाद, RLV के मिशन प्रबंधन कंप्यूटर कमांड के आधार पर आरएलवी को हवा में 4.5 किमी की ऊंचाई पर छोड़(रिलीज) दिया गया।  
    • रिलीज स्थिति के निर्धारण में स्थिति, वेग, ऊंचाई और बॉडी रेट आदि को कवर करने वाले 10 पैरामीटर शामिल थे।
  • RLV ने एकीकृत नेविगेशन, मार्गदर्शन और नियंत्रण प्रणाली का उपयोग करते हुए सफलतापूर्वक स्वायत्त लैंडिंग की।
  • इस मिशन में कई स्वदेशी प्रणालियों का उपयोग किया। 
    • मिशन में प्रयुक्त स्यूडोलाइट सिस्टम, इंस्ट्रूमेंटेशन और सेंसर सिस्टम आदि पर आधारित स्थानीयकृत नेविगेशन सिस्टम, इसरो द्वारा विकसित किए गए थे।

पुन: उपयोग  लॉन्च वाहन(RLV)

  • पुन: उपयोग  लॉन्च वाहन एक ऐसा लॉन्च वाहन है, जिससे अंतरिक्ष में एक से अधिक बार पेलोड लॉन्च किया जा सकता है।
  • RLV के विकास का प्रमुख लाभ अंतरिक्ष प्रक्षेपण और अंतरिक्ष यात्रा की लागत में कमी होना है। 
    • पुन: उपयोग  लॉन्च वाहन से उपग्रहों को कक्षा में लॉन्च करने की लागत में 80 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।
  • RLV का अंतिम उद्देश्य और उपग्रहों सहित अंतरिक्ष में मानवयुक्त मिशन भेजना है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR