New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

स्पेसएक्स लॉन्च करेगा इसरो का संचार उपग्रह

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-3

सन्दर्भ: 

न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) द्वारा घोषणा की गई कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) वर्ष 2024 में स्पेसएक्स के रॉकेट के माध्यम से  संचार उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा।

NSIL

प्रमुख बिंदु:

  • इसरो के उपग्रह जीसैट-20 को स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से लॉन्च करने की योजना है।
  • इसके लिए स्पेसएक्स और इसरो की वाणिज्यिक शाखा NSIL में समझौता हुआ है।
  • इसरो पहली बार फाल्कन-9 हैवी लिफ्ट लॉन्चर का उपयोग करेगा।
  • वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में इस मिशन को लॉन्च करने की योजना है।
  • इसरो की वर्तमान उच्चतम अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण क्षमता 4,000 किलोग्राम से अधिक है।

जीसैट-20 मिशन:

  • 4,700 किग्रा वजनी इस संचार उपग्रह का अन्य नाम GSAT-N2 भी है।
  • यह NSIL द्वारा वित्त पोषित और संचालित तथा इसी के स्वामित्व में है।
  • इसमें 32 बीम हैं, जो पूरे भारतीय उपमहाद्वीप का व्यापक कवरेज प्रदान करेगा।
  • दूरसंचार प्रदाताओं को तीव्र गति की इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।
  • इसमें लगभग 48 GBPS की प्रभावशाली हाई थ्रूपुट क्षमता का दावा किया गया है।
  • देश के ग्रामीण और दूरदराज के हिस्सों में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी  सम्भव होगी।
  • यह इन-फ़्लाइट इंटरनेट और समुद्री कनेक्टिविटी सेवाओं को भी सक्षम करेगा।
  • यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप सहित पूरे देश में उच्च डेटा ट्रांसमिशन क्षमता प्रदान करेगा।

space

फाल्कन 9 रॉकेट:

  • यह दुनिया का पहला कक्षीय श्रेणी का पुन: प्रयोज्य रॉकेट है।
  • इसे स्पेसएक्स द्वारा पृथ्वी की कक्षा और उससे आगे व्यक्तियों और पेलोड के सुरक्षित परिवहन के लिए डिजाइन और निर्मित किया गया है।
  • जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर आर्बिट में 8,300 किग्रा के पेलोड ले जाने में सक्षम है।

स्पेसएक्स (SpaceX):

  • स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन ‘SpaceX’ के नाम से व्यवसाय करता है।
  • यह एक अमेरिकी एयरोस्पेस निर्माता है, जो अंतरिक्ष परिवहन सेवाएं देता है और एक संचार निगम है। 

new-space

न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL):

  • अंतरिक्ष विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में भारत सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है।
  • इसकी स्थापना 6 मार्च 2019 को हुई थी। 
  • यह इसरो की वाणिज्यिक शाखा है।
  • इसका उद्देश्य भारतीय उद्योगों को अंतरिक्ष से संबंधित उच्च प्रौद्योगिकी गतिविधियों को शुरू करने में सक्षम बनाना है।

isro

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो):

  • यह भारत की अंतरिक्ष एजेंसी है।
  • इसका गठन 15 अगस्त, 1969 को किया गया था।
  • भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग का एक प्रमुख घटक है।
  • इसके अंतर्गत भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम क्रियान्वित किए जाते हैं।
  • 1972 में इसरो को अंतरिक्ष विभाग के तहत लाया गया।
  • इसरो से पहले भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (INCOSPAR) थी।

gslv

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य:

  • भारत की सबसे बड़े रॉकेट जीएसएलवी-एमके3 की अधिकतम लिफ्ट क्षमता  4000 किलोग्राम है।
  • इसरो ने सबसे भारी रॉकेट नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च व्हीकल (NGLV) की योजना बनाई है।
  • NGLV की अधिकतम क्षमता दस हजार किलोग्राम होगी।

प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. इसरो के उपग्रह जीसैट-20 को स्पेसएक्स के रॉकेट से लॉन्च करने की योजना है। 
  2. फाल्कन 9 रॉकेट विश्व का पहला कक्षीय श्रेणी का पुन: प्रयोज्य रॉकेट है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर-   (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: वर्तमान में तीव्र गति की इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए इसरो(ISRO) द्वारा किए जा रहे प्रयासों की चर्चा कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR