New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

कांवर झील : आर्द्रभूमि के अस्तित्व पर संकट

(प्रारंभिक परीक्षा : भूगोल एवं पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव-विविधता व जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र- 1 व 3 : भू-आकृतिक विज्ञान व पर्यावरण, सुरक्षा एवं संरक्षण)

बिहार की कांवर झील वर्तमान में भयावाह स्थिति का सामना कर रही है। 

कांवर झील के बारे में 

  • यह एशिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की ऑक्सबो (गोखुर) झील है जिसे स्थानीय स्तर पर 'कबरताल' के नाम से जानते हैं। 
  • बेगुसराय जिले में स्थित यह झील रामसर अभिसमय के तहत बिहार की पहली व एकमात्र आर्द्रभूमि है। यह एक वर्षा आधारित झील है। 

कांवर झील में क्षरण का कारण  

  • मानसून पर अत्यधिक निर्भरता  
  • बूढ़ी गंडक नदी से झील तक पानी का मार्ग पूर्णतया बाधित
  • कृषि एवं आवास के लिए झील का अतिक्रमण 
  • यूट्रोफिकेशन के कारण पानी में घुली हुई ऑक्सीजन की कमी  

कांवर झील आर्द्रभूमि क्षरण का प्रभाव 

  • जलाशय में पक्षियों की आबादी में गिरावट 
  • मछुआरे समुदाय के आय में कमी
  • भोजन एवं मीठे पानी सहित अन्य सेवाओं में कमी 
  • बाढ़ नियंत्रण, तूफान सुरक्षा, सूखा बफरिंग, भूजल पुनर्भरण एवं निर्वहन तथा  कार्बन पृथक्करण में कमी 
  • मनोरंजन जैसी सांस्कृतिक सेवाओं में कमी

आर्द्रभूमि संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयास

  • वैश्विक स्तर पर प्रयास 

    • वर्ष 2021-2030 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा पारितंत्र बहाली दशक घोषित। 
      • इसका उद्देश्य स्थलीय, जलीय और समुद्री पारिस्थितिकी प्रणालियों के संरक्षण एवं पुनर्स्थापना करना 
    • रामसर अभिसमय 
    • मोंट्रेक्स रिकॉर्ड
    • विश्व आर्द्रभूमि दिवस
  • राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास 

    • आर्द्रभूमि (संरक्षण एवं प्रबंधन) नियम, 2017
    • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन कार्ययोजना
    • अमृत धरोहर क्षमता निर्माण योजना, 2023 - आर्द्रभूमि बचाओ अभियान
      • इसका उद्देश्य देश भर में रामसर स्थलों की प्रकृति-पर्यटन क्षमता का उपयोग करके स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है। 

क्या आप जानते हैं?

  • वर्ष 1971 में अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि पर रामसर अभिसमय पर हस्ताक्षर करने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है। 
  • वर्ष 1982 से भारत इस अभिसमय का पक्षकार है और अब तक 80 आर्द्रभूमियों को रामसर साइट घोषित कर चुका है।
    • सर्वाधिक रामसर साइट्स तमिलनाडु (16 साइटें) में हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश (10 साइट्स) का स्थान है।
  • नेशनल वेटलैंड्स एटलस के अनुसार, भारत में 15.98 मिलियन हेक्टेयर वेटलैंड्स हैं, जो उसके भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 4.86% है।

आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए सुझाव

  • वन संरक्षण अधिनियम की तर्ज पर आर्द्रभूमि संरक्षण अधिनियम बनाना
  • भारत में आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए नीतिगत समर्थन को बढ़ावा देना
  • आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना  
  • जमीनी स्तर पर जन जागरूकता को बढ़ावा देना 
  • मानव जाति के लाभ के लिए आर्द्रभूमियों के सतत उपयोग की आवश्यकता पर जोर देना 
  • आर्द्रभूमि संरक्षण एवं कल्याण से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय जल निकायों के अंतिम उपयोगकर्ताओं द्वारा शुरू करने का प्रयास करना  
  • सरकार को पानी का प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए आर्द्रभूमि को नदी या नहर से जोड़ना

गोखुर झील (Ox-Bow Lake) के बारे में

  • यह यू-आकार की झील या धारा पूल होती हैं। अत्यधिक विसर्पण के कारण जब मुख्य नदी की एक शाखा अलग हो जाती है, तब गोखुर झील का निर्माण होता है।
  • अनूठी विशेषताओं के कारण ये झीलें वन्यजीव समुदायों के लिए अनुकूल आवास का निर्माण करती हैं। 
    • उदाहरण के लिए, अमेज़ॅन नदी की कई ऑक्सबो झीलें विशाल नदी ऊदबिलाव के लिए एक अनुकूल आवास हैं।

MEANDER

 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR