New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

कर्पूरी ठाकुर (Karpuri Thakur) 

प्रारंभिक परीक्षा –  कर्पूरी ठाकुर (Karpuri Thakur)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1

चर्चा में क्यों 

23 जनवरी,2024 को केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की।

Karpuri-Thakur

प्रमुख बिंदु  

  • कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी, 1924 को समस्तीपुर के पितौंझिया गांव में हुआ। 
  • वह बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे। 
  • वे बिहार के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री भी थे।
  • वह 1952 में सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप में ताजपुर निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा के सदस्य बने थे।
  • 1967 में पहली बार उपमुख्यमंत्री बने।
  • मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल सोशलिस्ट पार्टी एवं  भारतीय क्रांति दल की सरकार में दिसंबर 1970 से जून 1971 तक रही।
  • इसके बाद दूसरी बार जनता पार्टी की सरकार में दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक मुख्यमंत्री रहे ।
  • सामाजिक व्यवस्था परिवर्तन में कर्पूरी ठाकुर के आदर्श जेपी, लोहिया और आचार्य नरेंद्र देव थे।
  • कर्पूरी ठाकुर की पहचान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनीतिज्ञ के रूप में रही है।
  • उनका निधन 17 फरवरी, 1988 को हुआ।

प्रमुख कार्य 

  • 1967 में पहली बार उपमुख्यमंत्री बनने पर अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म की थी।
  • उर्दू को द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिया।
  • पांच एकड़ तक की जमीन पर मालगुजारी खत्म कर दी।
  • वर्ष 1977 में  मुख्यमंत्री बनने पर देश में पहली बार OBC आरक्षण दिया।
  • इसके लिए मुंगेरीलाल कमीशन का गठन किया।
  • इसके कारण पिछड़ों को नौकरियों में आरक्षण मिला।
  • देश के पहले मुख्यमंत्री जिन्होंने बिहार में मैट्रिक तक पढ़ाई मुफ्त की।
  • वहीं, राज्य के सभी विभागों में हिंदी में काम करने को अनिवार्य बना दिया।
  • उनके शासनकाल के दौरान बिहार के पिछड़े इलाकों में उनके नाम पर कई स्कूल और कॉलेज स्थापित किए गए थे।

भारत रत्न (Bharat Ratna)

  • यह सम्मान राजनीति, कला, साहित्य, विज्ञान के क्षेत्र में व्यक्ति के अभूतपूर्व योगदान को ध्यान में रखकर दिया जाता है।
  • भारत रत्न देने की शुरुआत 02 जनवरी,1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की।
  • पहली बार साल 1954 में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन, डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

bharat-ratana

  • खिलाड़ियों में सिर्फ सचिन तेंडुलकर को यह पुरस्कार मिला है।
  •  विदेशी मूल के तीन लोगों को भी यह सम्मान दिया जा चुका है।
  •  इनमें मदर टेरेसा, खान अब्दुल गफ्फार खान और नेल्सन मंडेला शामिल हैं।
  • अब तक पांच राष्ट्रपतियों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।

वर्ष 

भारत रत्न प्राप्तकर्ता व्यक्ति 

1954

राजगोपालाचारी, सीवी रमन और एस. राधाकृष्णन

1955

मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया,पंडित जवाहर लाल नेहरू और डॉ. भगवान दास

1957

पंडित गोविंद वल्लभ पंत

1958

डॉ. धोंडो केशव कर्वे

1961

पुरुर्षोत्तम दास टंडन, बिधान चंद्र रॉय

1962

डॉ राजेंद्र प्रसाद

1963

डॉ जाकिर हुसैन, डॉ. पांडुरंग वामन काणे

1966

लाल बहादुर शास्त्री(मरणोपरांत)

1971

इंदिरा गांधी

1975

वीवी गिरी

1976

के.कामराज(मरणोपरांत)

1980

मदर टेरेसा

1983

आचार्य विनोवा भावे(मरणोपरांत)

1987

खान अब्दुल गफ्फार खान

1988

मनिदुर गोपालन रामचन्द्रन (मरणोपरांत)

1990

डॉ. नेल्सन रोलीहलाहला मंडेला, डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर (मरणोपरांत)

1991

राजीव गांधी (मरणोपरांत) ,मोरारजी रणछोड़जी देसाई , सरदार वल्लभभाई पटेल (मरणोपरांत)

1992

सत्यजीत रे (मरणोपरांत), जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (मरणोपरांत)

1997

अरुणा आसफ अली (मरणोपरांत), गुलजारी लाल नंदा (मरणोपरांत) और डॉ अब्दुल कलाम आजाद

1998

मदुरै शन्मुखवदिवु सुब्बालक्ष्मी, चिदम्बरम सुब्रमण्यम, गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत)

1999

जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत), प्रो अमर्त्य सेन,पंडित रविशंकर

2001

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, सुश्री लता दीनानाथ मंगेशकर

2009

पंडित भीमसेन गुरुराज जोशी

2014

सचिन रमेश तेंदुलकर, प्रोफेसर चिंतामणि नागेसा रामचन्द्र राव

2015

अटल बिहारी वाजपेई, पंडित मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत)

2019

प्रणब मुखर्जी, डॉ. भूपेन्द्र कुमार हजारिका (मरणोपरांत), नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) 

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. 23 जनवरी,2024 को केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की।
  2. यह सम्मान राजनीति, कला, साहित्य, विज्ञान के क्षेत्र में व्यक्ति के अभूतपूर्व योगदान को ध्यान में रखकर दिया जाता है।
  3. भारत रत्न देने की शुरुआत 02 जनवरी,1954 को राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत :the hindu

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR