New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

किसान समागम, 2024 

प्रारम्भिक परीक्षा – किसान समागम, 2024
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

चर्चा में क्यों 

झारखंड के खरसावां में 1 जनवरी 2024 को किसान समागम (कृषि मेला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम) का आयोजन किया गया।

viksit-bharat

किसान समागम (कृषि मेला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम):-

  • यह मेला कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं व कृषि अधिकारियों को अपना अनुभव किसान भाइयों-बहनों के साथ साझा करने का एक मंच है।

उद्देश्य :-

  • इस समागम का उद्देश्य कृषि प्रक्रिया एवं उत्पादों के विभिन्न आयामों, नवीनतम कृषि-मशीनरी, कृषि-इनपुट और किसान अनुकूल प्रथाओं के अन्य पहलुओं को प्रदर्शित करना है। 
  • इस समागम को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया । 
  • विषय  :- इस समागम का थीम विकसित गांव-विकसित भारत है। 

kisan-mela-2024

विशेषता :-

  • इस समागम के माध्यम से भारत सरकार खेती-किसानी से जुड़े क्षेत्रों को और अधिक उन्नत एवं लाभप्रद बनाएगी। 
  • इस मेले में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों से जुड़े सरकारी विभागों, निजी संस्थानों, स्टार्टअप आदि द्वारा 100 से अधिक स्टॉल लगाए। 
  • इस मेले में झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्रो की भी भागीदारी रहेगी तथा हजारों किसान तथा जनप्रतिनिधिगण ने भाग लिया। 
  • विकसित भारत को ध्यान में रखते हुए किसानों के विकास एवं उत्थान के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी मेले में उपलब्ध कराई गई ।
  • इस मेले के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती, ड्रोन का कृषि में उपयोग तथा कृषि को उद्यम के रूप में विकसित करने सहित अन्य जानकारी भी दी गई।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किसान समागम, 2024 का आयोजन किस राज्य में किया गया?

(a)  हरियाणा 

(b)  छत्तीसगढ़  

(c)  झारखण्ड  

(d)  महाराष्ट्र 

उत्तर: (c)                   

           





Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR