New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

एलएनजी ट्रक -एवीटीआर 1922 (LNG trucks - AVTR 1922)

प्रारंभिक परीक्षा –  एलएनजी ट्रक (LNG truck)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3   

चर्चा में क्यों

अशोक लीलैंड ने 'भारत के पहले एलएनजी-संचालित हॉलेज ट्रक' (LNG-powered haulage truck) की 06 नवंबर 2023 को डिलीवरी शुरू की।

LNG-truck

प्रमुख बिंदु 

  • तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) संचालित ट्रक की डिलीवरी करके अशोक लीलैंड बीएस-VI स्टेज II उत्सर्जन मानक के अनुरूप इन-हाउस एलएनजी इंजन का अनावरण करने वाला पहला भारतीय मूल उपकरण निर्माता(Indian Original Equipment Manufacture)  बन गया है।
  • अशोक लीलैंड ने कहा कि उसने होसुर में महानगर गैस(Mahanagar Gas in Hosur) को भारत के 12 एलएनजी-संचालित हॉलेज ट्रकों - एवीटीआर 1922  की डिलीवरी शुरू कर दी।
  • इस ट्रक को एवीटीआर (AVTR) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और यह अशोक लीलैंड की मौजूदा डीजल ट्रक रेंज ट्रकों के साथ उच्च स्तर की समानता रखता है।
  • अशोक लीलैंड द्वारा एवीटीआर (AVTR) 1922 एलएनजी ट्रक को  6-सिलेंडर एच-सीरीज़ इंजन चालित एक मॉड्यूलर वाहन के रूप में वर्णित किया गया।

प्रश्न: भारत का पहला एलएनजी ट्रक किस कंपनी ने बनाया है ?

 (a) अशोक लीलैंड  

(b) महिंद्रा 

(c) टाटा ग्रुप  

(d) टेस्ला 

उत्तर: (a)

स्रोत: the hindu

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR