New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार,2023

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • 41 वां 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार,2023' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाएगा।  

मुख्य बिंदु-

  • यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों को देश में उनके योगदान के लिए दिया जाता है। 
  • यह पुरस्कार पहले भी इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह समेत अन्य प्रधानमंत्रियों को दिया जा चुका है।
  • विज्ञान और सामाजिक क्षेत्र में यह पुरस्कार एन. आर. नारायणमूर्ति, जी. माधवन, डॉ. कोटि हरिनारायण, साइरस पूनावाला और प्रकाश आम्टे को भी दिया जा चुका है।

पुरस्कार के बारे में -

  • यह पुरस्कार 1983 में शुरू किया गया था। इसे प्रतिवर्ष लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर 1 अगस्त को 'लोकमान्य तिलक ट्रस्ट' द्वारा दिया जाता है।
  • तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट को पहले 'हिंद स्वराज संघ' के नाम से जाना जाता था।
  • 1 अगस्त 2023 को लोकमान्य तिलक की 103वीं पुण्यतिथि है।
  • पुरस्कार के तहत एक स्मृति चिन्ह, एक प्रमाण पत्र और 1 लाख रुपये दिए जाते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न-'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार' के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह पुरस्कार 1983 में शुरू किया गया था।
  2. यह पुरस्कार प्रतिवर्ष लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर 1 अगस्त को गृह मंत्रालय द्वारा दिया जाता है।
  3. 41 वां 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार' साइरस पूनावाला को दिया जाएगा।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सत्य है/हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर- (a) 

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस       

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR