New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

महेंद्रगिरि (Mahendragiri)

प्रारंभिक परीक्षा- महेंद्रगिरि (Mahendragiri)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

प्रोजेक्ट 17ए के तहत निर्मित सातवां स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि को 1 सितंबर 2023 को मुंबई में  लॉन्च किया गया।

Mahendragiri

प्रमुख बिंदु :

  • प्रोजेक्ट 17ए के सातवें और आखिरी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Mazagon Dock Shipbuilders Limited) (MDL) द्वारा निर्मित किया गया  है।
  • प्रोजेक्ट 17ए के तहत कुल सात जहाजों का निर्माण किया गया।
  • चार जहाजों का निर्माण एमडीएल (Mazagon Dock Shipbuilders Limited) द्वारा और तीन जहाजों का निर्माण गार्डन रीच शिप बिल्डर्स लिमिटेड (Garden Reach Ship Builders Limited (GRSE) द्वारा किया गया है।
  • प्रोजेक्ट17ए के तहत बनाए गए युद्धपोतों में INS महेंद्रगिरि सातवां और आखिरी स्टील्थ फ्रिगेट है।
  • यह बेहतर स्टेल्थ फीचर्स, एडवांस्ड हथियार प्रणाली और सेंसर से लैस है।
  • ओडिशा में स्थित पूर्वी घाट की एक पर्वत श्रृंखला के नाम पर सातवें युद्धपोत का नाम रखा गया है।
  • इसके पहले के छह जहाजों INS नीलगिरि, INS हिमगिरि, INS तारागिरि, INS उदयगिरि, INS दूनागिरि और INS विंध्यगिरि के नाम भी पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखे गए थे।
  • भारतीय नौसेना ने 2019 में सात जंगी जहाज बनाने के लिये प्रोजेक्ट 17ए  फ्रिगेट्स (P-17A) लॉन्च किया था।
  • यह भारत में निर्मित, भारत द्वारा निर्मित, भारत के लिए निर्मित है।
  • इटली की फिनकैंटिएरी इस परियोजना में प्रौद्योगिकी उन्नयन और क्षमता वृद्धि के लिए जानकारी प्रदाता है।
  • परियोजना के पहले पांच जहाज 2019-2022 के बीच एमडीएल और जीआरएसई द्वारा लॉन्च किए गए थे।

प्रोजेक्ट 17ए :

  • प्रोजेक्ट 17ए  को भारतीय नौसेना द्वारा 2019 में स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट्स की एक श्रृंखला के निर्माण के लिए लॉन्च किया गया था।
  • प्रोजेक्ट 17ए जहाजों को भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा इन-हाउस डिजाइन किया गया है।
  • 'आत्मनिर्भरता' के प्रति देश की दृढ़ प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रोजेक्ट 17ए जहाजों के उपकरण और प्रणालियों के लिए 75% ऑर्डर स्वदेशी फर्मों से हैं।
  • प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स प्रोजेक्ट 17 'शिवालिक क्लास' फ्रिगेट्स के फॉलो-ऑन क्लास हैं, जिनमें बेहतर स्टील्थ फीचर्स, उन्नत हथियार, सेंसर और प्लेटफॉर्म-मैनेजमेंट सिस्टम हैं।
  • इस प्रोजेक्ट के तहत 2019 में लांच किया गया पहला स्टील्थ जहाज नीलगिरि था।

प्रोजेक्ट 17ए के लाभ:

  • इन गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट्स का निर्माण एक विशिष्ट स्टील्थ डिज़ाइन के साथ किया गया है, जिसमें रडार-अवशोषक कोटिंग्स हैं।
  • दुश्मनों के लिए इसके दृष्टिकोण को अवांछनीय बना सकता है।
  • प्रोजेक्ट 17ए सहायक उद्योगों के लिए आर्थिक विकास और रोजगार सृजन जैसे अतिरिक्त लाभ प्रदान करता है।
  • आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम है।
  • इस प्रोजेक्ट में जटिल फ्रंटलाइन जहाजों के स्वदेशी निर्माण ने देश को जहाज निर्माण के क्षेत्र में एक ऊंचे पायदान पर पहुंचा दिया है।
  • नव-निर्मित महेंद्रगिरि(Mahendragiri) भारत की अपनी समृद्ध नौसैनिक विरासत को आगे बढ़ाने के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
  •  यह हमारे राष्ट्र द्वारा आत्मनिर्भर नौसैनिक बल के निर्माण में की गई अविश्वसनीय प्रगति का एक उपयुक्त प्रमाण है।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. भारतीय नौसेना ने 2019 में सात युद्धपोत बनाने के लिये प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स (P-17A) लॉन्च किया था।
  2. प्रोजेक्ट17ए के तहत बनाए गए युद्धपोतों में INS महेंद्रगिरि पांचवा और आखिरी स्टील्थ फ्रिगेट है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: प्रोजेक्ट 17ए क्या है? प्रोजेक्ट 17ए के महत्व पर चर्चा कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR