New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

मारापी ज्वालामुखी

प्रारम्भिक परीक्षा –मारापी ज्वालामुखी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1और 3

चर्चा में क्यों 

  • इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा द्वीप में स्थित मरापी ज्वालामुखी में 3 दिसंबर, 2023 को विस्फोट हो गया, जिससे 11 यात्रियों की मृत्यु हो गई है,कई लोग घायल एवं लापता हैं।

Marapi-Volcano

माउंट मारापी ज्वालामुखी

  • यह ज्वालामुखी सुमात्रा द्वीप के माउंट मारापी पर स्थित है। इस ज्वालामुखी की ऊँचाई 2,891 मीटर है।
  • यह इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा द्वीप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है। इसके नाम का तात्पर्य “आग का पहाड़” है।
  • इसके विस्फोट से आकाश में 3,000 मीटर तक राख फ़ैल गई है  और आसपास के गांवों पर ज्वालामुखी का मलबा बरसने लगा है।
  • इस कारण से इस क्षेत्र के 3 किमी तक के क्षेत्र को खाली करा दिया गया है। 
  • अधिकारियों द्वारा मरापी पर्वत के लिए उच्चतम चेतावनी जारी की गई है और स्थानीय निवासियों को क्रेटर के 3 किमी के भीतर कोई भी गतिविधि करने से रोक दिया है।

इंडोनेशिया :-

Indos

  • इंडोनेशिया ग्रीक शब्द इंडोस (Indos) और नेसोस (Nesos) से मिलकर बना है , जिसका अर्थ है "भारतीय द्वीप"। 
  • इंडोनेशिया गणराज्य भारतीय और प्रशांत महासागरों के बीच दक्षिण-पूर्व एशिया और ओशिनिया में एक देश है। यह देश लगभग 17,000 से अधिक द्वीपों से मिलकर बना है। इंडोनेशिया के प्रमुख द्वीप सुमात्रा , जावा , सुलावेसी, बोर्नियो और न्यू गिनी के कुछ हिस्से हैं। 
  • यह एक विषुवत रेखीय देश है जो लगभग 1,904,569 वर्ग किलोमीटर (735,358 वर्ग मील ) में विस्तृत विश्व का सबसे बड़ा द्वीपसमूह राज्य है एवं क्षेत्रफल के हिसाब से 14वां सबसे बड़ा देश है। 
  • इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है जो विश्व का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहरी क्षेत्र है। 
  • यह विश्व का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है; यह एक सबसे अधिक आबादी वाला मुस्लिम-बहुल देश है तथा यहाँ हिंदू और बौद्ध धर्म के लोग भी पाए जाते हैं। 
  • इंडोनेशिया एक निर्वाचित विधायिका वाला राष्ट्रपति गणतंत्र है । इसमें 38 प्रांत हैं , जिनमें से नौ को विशेष दर्जा प्राप्त है। 
  • इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है जो विश्व का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहरी क्षेत्र है। 
  • इंडोनेशिया भारत, सिंगापुर , वियतनाम , थाईलैंड , फिलीपींस , ऑस्ट्रेलिया , पलाऊ के साथ समुद्री सीमाएँ साझा करता है तथा पापुआ न्यू गिनी , पूर्वी तिमोर और मलेशिया के पूर्वी भाग के साथ स्थलीय सीमाएँ साझा करता है ।

इंडोनेशिया के प्रमुख ज्वालामुखी:

Volcano

इंडोनेशिया  में ज्वालामुखी  विस्फोट  होने के कारण 

  • प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत के अनुसार, इंडोनेशिया का अधिकांश क्षेत्र अभिसरण सीमा पर स्थित है जिस कारण से इसका अत्यधिक भाग अस्थिर है, जिससे इस क्षेत्र में ज्वालामुखी विस्फोट और बार-बार भूकंप जैसी घटनाएं होती रहती है। 
  • यह पैसिफिक रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में स्थित है, जहां इंडो-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट और पैसिफिक प्लेट यूरेशियन प्लेट के नीचे खिसक रही है। जिस कारण से प्लेटे लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) की गहराई में पिघलकर ज्वालामुखी का निर्माण करती हैं।
  • इंडोनेशिया में सुमात्रा, जावा , बाली और नुसा तेंगारा से होकर मालुकु के बांदा द्वीप समूह से लेकर उत्तर-पूर्वी सुलावेसी तक सक्रिय ज्वालामुखियों की एक श्रृंखला पायी जाती है। 
  • इन ज्वालामुखी विस्फोट के कारण इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैं।  
  • भूकंपीय गतिविधि के कारण विनाशकारी सुनामी जैसी आपदाओं का सामना करना पड़ता है;  उदाहरण-  वर्ष 2004 हिंद महासागर में सुनामी का आना।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में इंडोनेशिया के मारापी ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है; यह इंडोनेशिया के किस द्वीप पर स्थित है?

(a)  जावा 

(b)  सुमात्रा

(c)  बोर्नियो

(d)  सुलावेसी 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- ज्वालामुखी कितने प्रकार के होते हैं? इनके विस्फोट से होने वाले लाभ एवं हानि की व्याख्या कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR