New
IAS Foundation New Batch, Starting From: Delhi : 18 July, 6:30 PM | Prayagraj : 17 July, 8 AM | Call: 9555124124

माइक्रोसॉफ्ट क्राउडस्ट्राइक आउटेज

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 3 : संचार नेटवर्क के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा को चुनौती, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में मीडिया और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों की भूमिका, साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें, धन-शोधन एवं इसकी रोकथाम)

संदर्भ

हाल ही में, माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने के कारण से दुनियाभर की एयरलाइंस, बैंकिंग सिस्टम एवं शेयर मार्केट का काम अत्यधिक प्रभावित हुआ है। 

माइक्रोसॉफ्ट क्राउडस्ट्राइक आउटेज के बारे में

  • 19 जुलाई, 2024 को माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवा एवं विंडोज से संबंधित उपकरणों में व्यवधान आया, जिसे ‘माइक्रोसॉफ्ट क्राउडस्ट्राइक आउटेज’ (Microsoft CrowdStrike Outage) का नाम दिया गया।
  • माइक्रोसॉफ्ट ने इस समस्या को स्वीकार करते हुए कहा कि ‘क्राउडस्ट्राइक के फाल्कन एजेंट सॉफ्टवेयर का प्रयोग करने वाले विंडोज क्लाइंट एवं विंडोज सर्वर वाली वर्चुअल मशीनों में बग चेक की समस्या आ सकती है’।
    • विशेषज्ञों के अनुसार, यह इतिहास का सबसे बड़ा कंप्यूटर व्यवधान हो सकता है।
  • भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम सी.ई.आर.टी.-इन (CERT-In) ने इस घटना के लिए ‘गंभीर’ श्रेणी की रेटिंग जारी की।
  • हालांकि, कुछ ही घंटों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई और क्राउडस्ट्राइक एक अनुसार समस्या का समाधान कर लिया गया है। 

CrowdStrike

व्यवधान का कारण

  • क्राउडस्ट्राइक के अनुसार यह व्यवधान विंडोज होस्ट के लिए उसके ‘फाल्कन’ साइबर सुरक्षा सॉफ्टवेयर के कंटेंट अपडेट में खराबी के कारण हुआ था।
  • क्राउडस्ट्राइक के अनुसार, यह घटना साइबर हमले के कारण नहीं हुई। 
  • क्राउडस्ट्राइक द्वारा किये गए सॉफ्टवेयर अपडेट और नवीनतम विंडोज अपडेट में किए गए परिवर्तनों के मध्य समन्वय नहीं हो पाया था, जिसे कुछ घंटो के बाद सामान्य (Neutralize) कर दिया गया था।
  • ‘मैक’ एवं ‘लिनक्स’ ऑपरेटिंग सिस्टम का प्रयोग करने वाले कंप्यूटरों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। जैसे, Google Cloud या Amazon Web Services आदि क्लाउड सेवा प्रदाताओं को किसी आउटेज का सामना नहीं करना पड़ा।
    • ‘मैक’ एवं ‘लिनक्स’ की तरह ‘विंडोज’ भी एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। 

व्यवधान का प्रभाव 

  • अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी समेत 25 से ज्यादा देशों में मेडिकल सर्विसेज एवं बैंकों का काम बंद रहा। 
  • टीवी चैनल्स, रेडियो, ट्रेन स्टेशन्स पर भी कामकाज रुक गया था। अमेरिका, ब्रिटेन एवं भारत जैसे कई देशों में कई फ्लाइट्स स्थगित हो गईं और विमानों ने देरी से उड़ान भरी। 
    • हवाई अड्डों को मैन्युअल तरीके से संचालित करना पड़ा।
  • ब्रोकरेज एवं स्टॉक एक्सचेंज भी प्रभावित हुए, जिससे लाखों लोगों का डिजिटल जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
  • भारत में व्यापारियों एवं निवेशकों को लेन-देन में समस्या का सामना करना पड़ा। भारत की बैंकिंग प्रणाली तकनीकी आउटेज से काफी हद तक सुरक्षित थी।
    • भारतीय रिजर्व बैंक के आकलन से पता चला कि माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण केवल 10 बैंकों और NBFC में मामूली व्यवधान हुआ था।
  • डाउनडिटेक्टर प्लेटफॉर्म ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आउटेज रिपोर्ट दर्ज की, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के लॉगिन, आउटलुक, सर्वर एवं ऐप से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं।
    • इसके अनुसार, भारत में चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई जैसे कई प्रमुख शहर प्रभावित हुए।
    • डाउनडिटेक्टर एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो उपयोगकर्ताओं को विभिन्न वेबसाइटों एवं सेवाओं की स्थिति के बारे में वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करता है।

क्या है क्राउड स्ट्राइक

  • क्राउड स्ट्राइक एक साइबर सिक्योरिटी फर्म है, जो एडवांस साइबर सिक्योरिटी उपलब्ध कराती है।
  • यह अपने यूजर्स को क्लाउड बेस्ड एंडपॉइंट प्रोटेक्शन सॉल्यूशन प्रदान करती है।
  • यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो क्लाउड-डिलीवरी तकनीकों के एकीकृत सेट के माध्यम से उल्लंघनों को रोकने के लिए विकसित किया गया है, जो सभी प्रकार के साइबर हमलों को रोकता है।

ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) के बारे में

  • BSOD माइक्रोसॉफ्ट विंडोज एवं ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा प्रदर्शित एक महत्वपूर्ण नीले रंग की एरर स्क्रीन है। यह स्क्रीन तब दिखाई देती है जब सिस्टम में कोई गंभीर समस्या आती है। 
  • आधिकारिक तौर पर इसे ‘स्टॉप एरर’ के रूप में संदर्भित किया जाता है। यह चेतावनी तब जारी की जाती है जब कोई गंभीर समस्या विंडोज को रीबूट करने के लिए मजबूर करती है। 
  • सिस्टम को रीबूट करने से पहले, विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर पर एक फ़ाइल सहेजता (Save) है, जिसमें त्रुटि के बारे में कुछ डाटा होता है। 
  • इस फ़ाइल को 'मिनीडंप' कहा जाता है और यह त्रुटि का कारण निर्धारित करने में महत्वपूर्ण है।

BSOD चेतावनी के प्रमुख कारण

  • इसमें हार्डवेयर ड्राइवर, ऐप्स जैसे असंगत सॉफ़्टवेयर या प्रोग्राम के कारण होने वाली समस्याएँ शामिल होती हैं, जो समन्वय में कमी का कारण बन सकती हैं, जिसके परिणामस्वरूप BSOD होता है।
  • इसके अतिरिक्त, हार्डवेयर सिस्टम, जैसे- RAM, हार्ड डिस्क ड्राइव (HDD), सॉलिड-स्टेट ड्राइव (SSD), मदरबोर्ड या सिस्टम के अन्य भौतिक घटकों में खराबी के कारण भी BSOD स्क्रीन आ सकती है।
  • खतरे उत्पन्न करने वाले तत्वों द्वारा डाला गया मैलवेयर कंप्यूटर की सिस्टम फाइलों को भी वायरसयुक्त या समस्याग्रस्त कर सकता है, जिसके कारण BSOD दिखाई दे सकता है।
  • BSOD को ठीक करने के लिए, संदेश में दिखाए गए अल्फ़ान्यूमेरिक कोड के आधार पर कारण का पता लगाना और समस्या का निवारण करना आवश्यक होता है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR