New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

बहुआयामी गरीबी सूचकांक: नीति आयोग

प्रारंभिक परीक्षा: बहुआयामी गरीबी, सतत विकास लक्ष्य, नीति आयोग, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-2 (गरीबी एवं भूख से संबंधित विषय)

संदर्भ:

15 जनवरी, 2024 को नीति आयोग द्वारा 'वर्ष 2005-06 से भारत में बहुआयामी गरीबी' नामक एक चर्चा पत्र जारी किया गया है।

NITI-Aayog

प्रमुख बिंदु:

इस बहुआयामी गरीबी सूचकांक में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 (2015-16) और राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5  (2019-21) के आंकड़ों का प्रयोग किया गया है।

चर्चा पत्र के प्रमुख बिंदु:

  • भारत में बहुआयामी गरीबी वर्ष 2013-14 में 29.17 फीसदी से घटकर वर्ष 2022-23 में 11.28 फीसदी रह गई।
  • इस अवधि में लगभग 24.82 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले।
    • राज्य स्तर पर उत्तर प्रदेश 5.94 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर निकलने के साथ सूची में प्रथम है।
    • बिहार 3.77 करोड़ और मध्य प्रदेश 2.30 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
  • इस अवधि के दौरान राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) के सभी 12 संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
  • इस पत्र के अनुसार, भारत वर्ष 2030 से पहले ही सतत विकास लक्ष्य(SDG) 1.2  हासिल कर सकता है।

SDGs

राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI):

  • यह नीति आयोग द्वारा जारी किया जाता है।
  • इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर तीनों के समान रूप से भारित आयामों में एक साथ गरीबी को मापता है।
  • इन तीनों आयामों में कुल 12 लक्ष्यों को शामिल किया गया है।
  • स्वास्थ्य में- 
    1. पोषण
    2. बाल और किशोर मृत्यु दर
    3.  मातृ स्वास्थ्य
  • शिक्षा में-
    1. स्कूली शिक्षा के वर्ष
    2. स्कूल में उपस्थिति
  • जीवन स्तर में-
    1. खाना पकाने का ईंधन
    2. स्वच्छता
    3. पीने का पानी
    4. बिजली
    5. आवास
    6. संपत्ति
    7. बैंक खाते

health

वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक:

  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ऑक्सफ़ोर्ड गरीबी और मानव विकास पहल (OPHI) ने साल 2010 में शुरू किया था।
  • यह सूचकांक तीन आयामों (स्वास्थ्य, शिक्षा, और जीवन स्तर) के 10 संकेतकों में अभाव को मापता है।
  • स्वास्थ्य में: पोषण, बाल मृत्यु दर
  • शिक्षा में:  स्कूली शिक्षा के वर्ष, स्कूल में उपस्थिति
  • जीवन स्तर में- खाना पकाने का ईंधन, स्वच्छता, पीने का पानी, बिजली, आवास, संपत्ति

नीति आयोग:

  • इसका गठन 1 जनवरी, 2015 को केंद्रीय मंत्रिमंडल के एक प्रस्ताव के माध्यम से किया गया था।
  • इसे योजना आयोग के स्थान पर बनाया गया है।
  • यह भारत सरकार का नीति से संबंधित प्रमुख 'थिंक टैंक' है।
  • यह सरकार को निदेशात्मक और नीतिगत इनपुट प्रदान करता है।
  • यह राज्यों को राष्ट्रीय हित में एक साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे सहयोगी संघवाद को बढ़ावा मिलता है।
  • इसकी शासी परिषद की अध्यक्षता माननीय प्रधान मंत्री करते हैं।
  • परिषद में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल शामिल होते हैं।
  • नीति आयोग ने विशिष्ट क्षेत्रीय मुद्दों को संबोधित करने के लिए 5 क्षेत्रीय परिषदों की स्थापना की है ये परिषदें-
    • उत्तर पूर्व क्षेत्रीय परिषद
    • उत्तर क्षेत्रीय परिषद
    • मध्य क्षेत्रीय परिषद
    • पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद
    • दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद
  • नीति आयोग की प्रमुख पहलें-
    • समग्र जल प्रबंधन सूचकांक 
    • स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक 
    • स्वास्थ्य सूचकांक 
    • भारत नवाचार सूचकांक 
    • वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स; आदि

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS):

  • यह सम्पूर्ण भारत में आयोजित होना बहुलक्षीय सर्वेक्षण है।
  • इसके आंकड़े भारत की जनसांख्यिकीय और स्वास्थ्य नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी बनाते हैं। 
  •  वर्ष 1992-93 में इसका पहला सर्वेक्षण आयोजित किया गया था। 
  • यह सर्वेक्षण स्वास्थ्य और परिवार नियोजन से सम्बंधित निम्नलिखित पहलुओं जानकारी प्रदान करता है-
    • प्रजनन क्षमता
    • शिशु और बाल मृत्यु दर
    • परिवार नियोजन के अभ्यास
    •  मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य
    • प्रजनन स्वास्थ्य
    • पोषण
    • एनीमिया; आदि
  • भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने NFHS के लिए  नोडल एजेंसी के रूप में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पॉपुलेशन साइंसेज, मुंबई को नामित किया है।

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन ‘राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक’ के लक्ष्यों में शामिल हैं?

  1. बैंक खाते
  2. मातृ स्वास्थ्य
  3. स्कूली शिक्षा के वर्ष
  4. खाना पकाने का ईंधन
  5. स्कूल में उपस्थिति
  6. संपत्ति
  7. रोजगार

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) 1,2,3 और 6

(b) 2, 4,5, 6 और 7

(c) 1,2,3,4, 5 और 6

(d) 1,2,3,4,5 और 7

उत्तर (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: बहुआयामी गरीबी को परिभाषित करते हुए इसकी वर्तमान स्थिति का विश्लेषण कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR