New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

 कैसे मिलता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा ?

प्रारम्भिक परीक्षा: भारत में राजनीतिक दल।
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र:2-भारतीय राजव्यवस्था।

सुर्खियों में क्यों ?

  • हाल ही में,भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया।  
  • CPI, TMC और NCP को राष्ट्रीय पार्टी की सूची से हटा दिया गया। 

महत्त्वपूर्ण बिन्दु

  • निम्नलिखित चार राज्यों में आम आदमी पार्टी ने राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता के मानदंडों को पूरा कर लिया है और इसीलिए इस पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्रदान किया गया है।
  1. पंजाब
  2. गोवा 
  3. गुजरात
  4. दिल्ली
  • वर्तमान में भारत में कितनी राष्ट्रीय पार्टियां हैं ? 
  1. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
  2. कांग्रेस
  3. बहुजन समाज पार्टी (BSP)
  4. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (M)
  5. नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)
  6. आम आदमी पार्टी (AAP)
  • निर्वाचन आयोग ने निम्नलिखित राज्य स्तरीय पार्टियों का दर्जा रद्द कर दिया है,लेकिन ये पार्टियां पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल (RUPP) के रूप में बनी रहेंगी - 
  1. राष्ट्रीय लोक दल (RLD)- उत्तर प्रदेश
  2. भारत राष्ट्र समिति (BRS)- आंध्र प्रदेश
  3. पीपुल्स डेमोक्रेटिक एलायंस (PDA)- मणिपुर
  4. पट्टाली मक्कल काची (PMK)- पुडुचेरी
  5. मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस (MPC) – मिजोरम
  6. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP)- पश्चिम बंगाल
  • निम्नलिखित पार्टियों को राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हुआ है-
    • लोक जनशक्ति पार्टी- नागालैंड में
    • वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी- मेघालय में
    • टिपरा मोथा- त्रिपुरा
    • निर्वाचन आयोग के अनुसार हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में NCP और TMC को उनके प्रदर्शन के आधार पर क्रमशः नगालैंड और मेघालय में राज्य दलों के रूप में मान्यता दी जाएगी।
  • वर्तमान में देश में तीन प्रकार की पार्टियां हैं। 
    • राष्ट्रीय
    • राज्य स्तरीय
    • पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त 
  • निर्वाचन आयोग चुनाव में उनके प्रदर्शन के आधार पर राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय दलों के रूप में मान्यता प्रदान करता है।
  • अन्य पार्टियों को केवल पंजीकृत-गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों के रूप में घोषित किया जाता है।

राष्ट्रीय पार्टी बनने की शर्तें क्या हैं ?

  • ECI के राजनीतिक दलों और चुनाव चिह्न, 2019 हैंडबुक के अनुसार, एक राजनीतिक दल को एक राष्ट्रीय दल माना जाएगा यदि;
    • किसी पार्टी ने कम से कम तीन राज्यों में लोकसभा की कुल सीटों में से कम से कम 2% सीटें जीती हों, या 
    • किसी पार्टी को चार या अधिक राज्यों में 'राज्यस्तरीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त हो, या 
    • किसी पार्टी को लोकसभा चुनाव या न्यूनतम चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में कुल वैध मतों का कम से कम 6%  मत प्राप्त हुआ हो और लोकसभा चुनाव में कम से कम चार सीटें प्राप्त हुई हों।  

राज्य स्तरीय राजनीतिक पार्टी बनने की शर्तें क्या हैं ?

  • गौरतलब है कि एक राज्य स्तरीय राजनीतिक दल का दर्जा प्राप्त करने के लिये भी कुछ मानदंड निर्धारित किये गए हैं, ये हैं- 
    • यदि इस दल ने विधानसभा चुनाव में कुल वैध मतों का कम से कम 6%  मत प्राप्त करने के साथ ही विधानसभा में कम से कम 2 सीटें प्राप्त की हो या
    • यदि इस दल ने राज्य के लोकसभा चुनाव में कुल वैध मतों का 6%  मत प्राप्त करने के साथ ही राज्य में लोक सभा के कम से कम 1 सीट जीती हो, या 
    • यदि इस दल ने विधानसभा चुनाव में कुल सीटों का कम से कम 3% या 3 सीटें, जो भी अधिक हो, अर्जित की हो, या
    • यदि इस दल ने लोकसभा की प्रत्येक 25 सीटों में से कम से कम 1 सीट जीती हो, या
    • यदि इस दल ने लोकसभा चुनाव या राज्य के विधानसभा चुनाव में कुल वैध मतों का कम से कम 8% मत प्राप्त किया हो। यह शर्त वर्ष 2011 में जोड़ी गई थी।

राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त होने के लाभ क्या?

  • यदि कोई पार्टी राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय पार्टी बन जाती है, तो उस पार्टी को निर्वाचन आयोग द्वारा निम्नलिखित अधिकार प्रदान किया जाता है –
    •  चुनाव चिह्न का आवंटन। 
    • राज्य नियंत्रण, टेलीविजन और रेडियो स्टेशनों पर राजनीतिक प्रसारण हेतु समय का उपबंध एवं निर्वाचन सूचियों को प्राप्त करने की सुविधा। 
    • चुनाव के समय 40 "स्टार प्रचारक" रखने की अनुमति। 
    • प्रत्येक राष्ट्रीय दल को एक चुनाव चिह्न प्रदान किया जाता है जो पूरे देश में विशिष्टतः उसी के लिये आरक्षित होता है। यहाँ तक कि उन राज्यों में भी जहाँ वह चुनाव नहीं लड़ रही है। 
    • एक राज्य स्तरीय दल के लिये आवंटित चुनाव चिह्न विशेष रूप से उस राज्य/राज्यों में इसके उपयोग के लिये आरक्षित है जिसमें इसे मान्यता प्राप्त है। 

डेली अभ्यास प्रश्न 

प्रश्न - एक राजनीतिक दल को भारत में राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित में से कौन सी आवश्यक शर्त है?

  1. यदि पार्टी कम से कम चार अलग-अलग राज्यों से लोकसभा में 2 प्रतिशत सीटें जीतती है।
  2. लोकसभा या विधानसभा में कोई दल कम से कम चार राज्यों में वैध मत का 6% प्राप्त करती है तथा किसी राज्य से लोकसभा में कम-से-कम चार सीटों पर विजयी होती है।
  3. एक पार्टी जिसने कम से कम छह या अधिक राज्यों में राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त की हो।
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर : B

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR