New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

नाटो द्वारा सहयोगियों को पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम खरीदने में मदद 

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, नाटो, पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 2 

संदर्भ-

  • नाटो ने 3 जनवरी, 2024 को घोषणा की कि वह अपने सहयोगियों को 1,000 पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम खरीदने में मदद करेगा ताकि सहयोगी अपने क्षेत्र की बेहतर सुरक्षा कर सकें।

defense-missile-system

मुख्य बिंदु-

  • रूस द्वारा यूक्रेन पर हवाई हमले तेज करने के बाद नाटो ने इस सिस्टम को खरीदने की घोषणा की।
  • नाटो की सहायता और खरीद एजेंसी (NATO’s Support and Procurement Agency) के अनुसर, वह पैट्रियट्स खरीदने में जर्मनी, नीदरलैंड, रोमानिया और स्पेन सहित देशों के एक समूह का समर्थन करेगी।
  • यह खरीद सहयोगियों को अपनी अधिक रक्षा प्रणालियाँ यूक्रेन को प्रदान करने में मदद करेगी
  • एक संगठन के रूप में नाटो यूक्रेन को केवल गैर-जानलेवा सहायता प्रदान करता है।
  • नाटो के सदस्य स्वयं या समूहों में हथियार और गोला-बारूद भेजते हैं।
  • यूक्रेनी नागरिकों, शहरों और कस्बों पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमले से पता चलता है कि वर्तमान समय में वायु सुरक्षा कितनी महत्वपूर्ण है।

पैट्रियट खरीद के लिए अनुबंध-

  • 5.5 अरब डॉलर का यह अनुबंध COMLOG के साथ किया गया है।
  • COMLOG जर्मनी के श्रोबेनहाउज़ेन में स्थित अमेरिकी कंपनी रेथियॉन और जर्मन कंपनी MBDA का एक संयुक्त उद्यम है। 
  • यह अनुबंध मिसाइलों के यूरोपीय उत्पादन का विस्तार करेगा, आपूर्ति बढ़ाएगा और मित्र देशों के भंडार की पुनःपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
  • नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा, "मैं गठबंधन की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 1,000 नई पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम में निवेश करने की मित्र राष्ट्रों की घोषणा का स्वागत करता हूं।" 
  • यह निवेश ट्रांस-अटलांटिक रक्षा सहयोग की ताकत और नाटो देशों को सुरक्षित रखने के लिए नाटो की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम क्या है-

  • पैट्रियट्स का उपयोग क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ-साथ दुश्मन के विमानों से बचाव के लिए किया जाता है।
  • यह लंबी दूरी का एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है। 
  • इसका विकास अमेरिका में वर्ष, 1963 में शुरू हो गया था। 
  • इसको बनाने का उद्देश्य पुराने पड़ रहे नाइके हरक्यूलिस और हॉक एयर डिफेंस सिस्टम को बदलना था। 
  • इस एयर डिफेंस सिस्टम का पहला परीक्षण 1969-1970 में हुआ था। 
  • पैट्रियट को 1982 में पहली बार अमेरिकी सेना में शामिल किया गया था। 
  • इस एयर डिफेंस को रेथियॉन ने डिजाइन किया था, जबकि इसके मिसाइल का विकास मार्टिन-मेरिएटा ने किया था।
  • पैट्रियट का पहली बार उपयोग वर्ष, 1991 के खाड़ी युद्ध के दौरान किया गया था। 
  • इस मिसाइल सिस्टम से उस समय सऊदी अरब, कुवैत और इजराइल की रक्षा की गई थी। 
  • इसके बाद 2003 में इराक पर अमेरिकी आक्रमण के दौरान भी इस डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था।

वर्तमान में उपयोग-

  • रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर नाटो ने अपने पूर्वी हिस्से के सहयोगियों की सुरक्षा के लिए पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को तैनात किया है। 
  • नाटो सहयोगियों ने भी यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम दिए हैं। 

नाटो-

  • द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्थापित उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) 31देशों का एक अंतरसरकारी सैन्य गठबंधन है। 
  • इसका मुख्यालय बेल्जियम में है।
  •  यह उत्तरी अटलांटिक संधि को लागू करता है, जो सामूहिक सुरक्षा की एक प्रणाली है।
  • उत्तरी अटलांटिक संधि के अनुसार, नाटो के सदस्य देश किसी बाहरी पक्ष के हमले के जवाब में आपसी रक्षा के लिए साथ आते हैं।

रूस-यूक्रेन संघर्ष में नाटो की भूमिका-

  • यूक्रेन नाटो का सदस्य नहीं है।
  • वर्ष, 2008 में नाटो ने घोषणा की कि जॉर्जिया और यूक्रेन नाटो के सदस्य बन सकते हैं।
  • सदस्यों के बीच सर्वसम्मति की कमी के कारण किसी को भी औपचारिक रूप से अंतिम सदस्यता प्राप्त नहीं हुई है।
  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन कभी भी गठबंधन में शामिल न हो। 
  • पुतिन पूर्वी यूरोप में नाटो की उपस्थिति को सीमित करना चाहते हैं।
  • फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रुसी आक्रमण से पूर्व पुतिन ने मांग की थी कि नाटो पूर्व में अपना विस्तार करना बंद कर दे। 
  • नाटो  पूर्वी यूरोपीय देशों से अपने बुनियादी ढांचे को वापस ले ले। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. इसका उपयोग क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ-साथ दुश्मन के विमानों से बचाव के लिए किया जाता है।
  2. नाटो ने अपने सहयोगियों 1,000 पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम खरीदने में मदद करने की घोषणा की है।
  3. नाटो ने इसके लिए जर्मनी स्थित COMLOG के साथ अनुबंध किया है।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- रूस- यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में नाटो द्वारा पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल की खरीद ट्रांस-अटलांटिक रक्षा सहयोग की ताकत और नाटो देशों को सुरक्षित रखने के लिए नाटो की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। समीक्षा कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR