New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

NATO का भारत को निमंत्रण

प्रारम्भिक परीक्षा:  NATO, रूस की भूमि सीमा
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 2- द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।

सुर्खियों में क्यों ? 

हाल ही में, अमेरिकी NATO राजदूत जूलियन स्मिथ ने कहा कि "अगर भारत इसमें आगे बढ़ने में रुचि लेता है तो NATO भारत के साथ और अधिक जुड़ाव के लिए खुला है।  

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • हाल ही में फिनलैंड भी नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइनजेशन (NATO) का नया सदस्य बना है। 
  • फिनलैंड की सीमा रूस के साथ लगने के कारण रूस द्वरा इसका विरोध किया जा रहा है। 
  • रूस, यूरोप में नॉर्वे, फिनलैंड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, बेलारूस, यूक्रेन और जॉर्जिया के साथ सीमा साझा करता है।  
  • इसमें से फिनलैंड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड और नॉर्वे NATO के सदस्य बन चुके हैं।

NATO

भारत और NATO

क्या भारत को NATO में शामिल होना चाहिये?

  • NATO में भारत की सदस्यता के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव हो सकते हैं । 

सकारात्मक

  • अवरोध का निवारण
    • NATO की सदस्यता चीन और पाकिस्तान द्वारा भारत पर हमला करने के मार्ग में अवरोध उत्पन्न करेगा।  
  • सैन्य-सामरिक लाभ
    • भविष्य में दुनिया के सबसे शक्तिशाली संगठन के साथ सैन्य-रणनीतिक गठबंधन से भारत लाभ प्राप्त करेगा। 
  • कई मुद्दों पर सहयोग की प्राप्ति 
    • आतंकवाद
    • सैन्य संघर्ष की उभरती प्रकृति, बढ़ती सैन्य प्रौद्योगिकियों की भूमिका 

नकारात्मक

  • रूस के साथ प्रतिकूल संबंध
    • भारत अभी भी रूसी सैन्य उपकरणों पर बहुत अधिक निर्भर है । 
  • संप्रभुता का मुद्दा
    • भारत ने आजादी के बाद से गुट-निरपेक्षता की नीति अपनाई  है , NATO में शामिल होने पर भारत की संप्रभुता को नुकसान पहुँच सकता है।  
  • विभिन्न संघर्षों में शामिल होना
    • NATO के अनुच्छेद 5 के अनुसार, यदि किसी भी सदस्य के ऊपर हमला हुआ तो वह सभी सदस्य के ऊपर हमला माना जाएगा और ऐसे में भारत को भी अपने सैनिक भेजनें पड़ेंगे, जिससे भारत को अनावश्यक  संघर्षों में उलझना  पड़ेगा। 

भारत और अमरीका के मध्य प्रमुख सैन्य समझौते 

  • General Security of Military Information Agreement (GSOMIA)
  • इस समझौता के माध्यम से वर्ष 2002 में दोनों देश आपस में सैन्य खुफिया जानकारी साझा करने की सुविधा प्रदान करते हैं।  

Logistics Exchange Memorandum of Agreement (LEMOA

  • वर्ष 2016 में इस समझौता के माध्यम से एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल मरम्मत और आपूर्ति के लिए कर सकते हैं। 

Communications Compatibility and Security Agreement (COMCASA) 

  • वर्ष 2018 में नई दिल्ली में "टू प्लस टू" संवाद के दौरान, इस पर हस्ताक्षर किए गए। 
  • यह समझौता प्रशिक्षण अभ्यास और संचालन के दौरान 2 देशों के बीच संचार विनिमय को साझा करने के लिए किया गया । 

बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट (BECA) 

  • दोनों देशों के बीच भू-स्थानिक सूचनाओं के आदान-प्रदान करने हेतु 27 अक्टूबर, 2020 को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 
  • यह समझौता बिगड़ते अमेरिका-चीन संबंधों और गलवान घाटी में भारत-चीन सीमा संघर्ष की पृष्ठभूमि में किया गया। 

QUAD 

  • चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (QSD), जिसे आमतौर पर क्वाड के रूप में जाना जाता है। 
  • यह भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान का एक समूह है।

पूरे एशिया में आखिर भारत को ही निमंत्रण क्यों ?

  • बदलती भू-राजनीतिक परिस्थिति की वजह से अमेरिका भारत को हिन्द प्रशांत क्षेत्र में अपना मजबूत सामरिक भागीदार बनाने की कोशिश कर रहा है, जिससे इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को कम किया जा सके । 

NATO क्या है ? 

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व वाला एक पश्चिमी रक्षात्मक सैन्य गठबंधन (Western Defensive Military Alliance) है।
  • गठन - 1949 में 12 देशों ने मिलकर इसका गठन किया था। इसके संस्थापक सदस्यों में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और फ़्रांस शामिल थे। 
  • वर्तमान में इस संगठन में दो उत्तरी अमेरिकी देशों(अमेरिका, कनाडा) के अतिरिक्त 29 यूरोपीय देश शामिल हैं। 
  • वर्ष 2020 में उत्तरी मेसीडोनिया इस संगठन में 30वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ था। 
  • वर्तमान में NATO के सदस्यों की कुल संख्या 31 है। 
  • मुख्यालय -  ब्रुसेल्स 

Military-Alliance

NATO बनाने की जरूरत क्यों पड़ी ?

  • दरअसल, 1939 से 1945 के बीच दूसरा विश्व युद्ध हुआ, इसके बाद सोवियत संघ ने पूर्वी यूरोप के इलाकों से सेनाएं हटाने से इनकार कर दिया था। 
  • वर्ष 1948 में बर्लिन को भी घेर लिया।  इसके बाद अमेरिका और अन्य यूरोपीय देश मिलकर, सोवियत संघ की विस्तारवादी नीति को रोकने के लिए 1949 में NATO का गठन किया।  

NATO में शामिल होने के निहितार्थ 

  • अनुच्छेद 5 के अनुसार संधि के सदस्य देशों में से किसी एक या एक से अधिक के खिलाफ सशस्त्र हमले को समस्त NATO सदस्यों के खिलाफ हमला माना जाएगा। 
    • इस प्रकार, यह अनुच्छेद सामूहिक सुरक्षा सिद्धांत (Collective Defense Principle) अर्थात् वन-फॉर-ऑल, ऑल-फॉर-वन’ को बताता है।

डेली अभ्यास प्रश्न 

प्रश्न- रूस की भूमि सीमा निम्नलिखित में से किन-किन देशों के साथ लगती है;

  1. नॉर्वे
  2. फिनलैंड
  3. स्लोवाकिया
  4. मोलडोवा
  5. एस्टोनिया
  6. लातविया

सही विकल्प का चयन करें -

  1. केवल 1 , 2 एवं 6
  2. केवल 1 , 2, 3 एवं 5
  3. केवल 1 , 2, 5 एवं 6
  4. उपरोक्त सभी 

उत्तर : C

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR