New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

रामनवमी के दौरान हुई हिंसा पर इस्लामिक सहयोग संगठन की प्रतिक्रिया 

प्रारम्भिक परीक्षा: इस्लामिक सहयोग संगठन(OIC)
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 2- द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।

संदर्भ 

  • हाल ही में, इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने रामनवमी उत्सव के दौरान हुई हिंसा को भारत में 'बढ़ते इस्लामोफोबिया की स्पष्ट अभिव्यक्ति' बताया। 

मुद्दा क्या है ?

  • दरअसल OIC ने रामनवमी के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र सहित देश के अन्य हिस्सों में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा पर "गहरी चिंता" व्यक्त की थी। 
  • OIC जनरल सेक्रेटेरियट द्वारा यह कहा गया कि भारतीय सरकार से इस तरह के कृत्यों के लिए उकसाने वालों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और देश में मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा, अधिकार और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने की  अपेक्षा है।

NOTE -

  • रामनवमी एक हिंदू त्योहार है, जो हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान राम के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है।
  • इस्लामोफ़ोबिया मुसलमानों के ख़िलाफ़ और उनके प्रति तर्कहीन भय या घृणा का पूर्वाग्रह है। इस्लामोफ़ोबिया दो शब्दों से मिलकर बना है: (इस्लामो+फ़ोबिया)- जिसका हिंदी में अर्थ होता है- इस्लाम का भय।

भारत की प्रतिक्रिया 

  • विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम उनके बयान की कड़ी निंदा करते हैं और यह OIC की सांप्रदायिक मानसिकता और भारत विरोधी एजेंडे का एक और उदाहरण है।

oic

इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) द्वारा अन्य किन- किन मुद्दों पर प्रतिक्रिया की गई 

  • कर्नाटक में मुस्लिम महिलाओं के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध पर ओआईसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। 
  • हरिद्वार में हिन्दू जन सभा में दिए गए बयान को लेकर ओआईसी की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई थी। 

इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) का भारत के खिलाफ एजेंडा 

  • कश्मीर मुद्दा  
    • कश्मीर मुद्दे पर ओआईसी पाकिस्तान की लाइन के क़रीब बयान देता है और यह भारत के लिए कभी स्वीकार्य नहीं रहा है। ओआईसी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के 1948 और 1949 के प्रस्ताव के हिसाब से कश्मीरियों को आत्मनिर्णय का अधिकार मिलना चाहिए। 
  • इस्लामोफोबिया
    • भारत में लगातार इस्लामोफोबिया बढ़ रहा है और इसी का परिणाम है कि आए दिन भारत में ऐसी सांप्रदायिक घटनाएं होती रहती हैं । 

इस्लामी सहयोग संगठन (Organisation of Islamic Cooperation (OIC) के बारे में 

  • इस्लामी सहयोग संगठन (Organisation of Islamic Cooperation (OIC) वर्ष 1969 में स्थापित एक अंतर-सरकारी संगठन है।  
  • यह चार महाद्वीपों में फैले 57 राष्ट्रों की सदस्यता वाला एक संगठन है, जिसमें 48 मुस्लिम बहुल देश शामिल हैं। 
  • संगठन के अनुसार यह " मुस्लिम दुनिया की सामूहिक आवाज है" और " अंतर्राष्ट्रीय शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने की भावना से मुस्लिम दुनिया के हितों की रक्षा और सुरक्षा " करने के लिए काम करता है। 
  • इसका मुख्यालय जेद्दा, (सऊदी अरब) में स्थित है।
  • इसकी आधिकारिक भाषाएँ- अरबी, अंग्रेजी और फ्रांसीसी हैं।

भारत OIC का सदस्य क्यों नहीं है ?

  • थाईलैंड और रूस जैसे कम मुस्लिम आबादी वाले देशों को OIC पर्यवेक्षक का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन लगभग 20 करोड़ मुस्लिम आबादी वाले भारत को यह दर्जा प्राप्त नहीं है।जबकि भारत, इंडोनेशिया और पाकिस्तान के बाद तीसरा सबसे अधिक मुस्लिम जनसंख्या वाला देश है।  
  • प्यू रिसर्च के अनुसार, मुसलमानों की आबादी वर्ष 2060 में सबसे ज़्यादा भारत में होगी और दूसरे नंबर पर पाकिस्तान होगा। 
  • OIC चार्टर के अनुसार, इस संगठन के लक्ष्यों को बढ़ावा देने के इच्छुक मुस्लिम देश ही सदस्यता के योग्य हैं, लेकिन ग़ैर-मुस्लिम देशों को OIC में पर्यवेक्षक का दर्जा मिला है और कुछ को पूरी सदस्यता भी है। 
    • जैसे 1998 में थाईलैंड और 2005 में रूस ऑब्ज़र्वर के तौर पर शामिल किया गया। 

भारत और OIC के संबंध खराब क्यों ?

  • यरुशलम की अल-अक़्सा मस्जिद के मुद्दे को लेकर मोरक्को की राजधानी रबात में वर्ष 1969 में आयोजित इस्लामिक समिट कॉन्फ़्रेंस के बाद से ही OIC और भारत रिश्तों में खटास रही है। 
  • सऊदी अरब के किंग फ़ैसल ने इस कॉन्फ्रेंस में भारत को आमंत्रित किया था
  • उनका कहना था कि अल-अक़्सा मस्जिद का मुद्दा केवल मुस्लिम देशों का मामला नहीं है, बल्कि सभी मुसलमानों का मामला है। 
  • तब भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने समिट को संबोधित भी किया था, लेकिन पाकिस्तान को यह ठीक नहीं लगा और उसने समिट के बाक़ी सत्रों से भारत को बाहर करवा दिया। 

डेली अभ्यास प्रश्न 

प्रश्न - इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. यह वर्ष 1969 में स्थापित एक अंतर-सरकारी संगठन है। 
  2. हाल ही में, भारत को OIC का पर्यवेक्षक सदस्य बनाया गया है । 

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है / हैं ?

  1. केवल 1 
  2. केवल 2 
  3. 1 एवं 2 दोनों 
  4. न तो 1 और न ही 2 

उत्तर : A

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR