New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व  

प्रारम्भिक परीक्षा – परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व 
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी)

संदर्भ

हाल ही में परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व में हुए जीव-जंतु सर्वेक्षण में  11 नई प्रजातियों की खोज की गयी।

Parambikulam

  • इस सर्वेक्षण में तीन पक्षियों, चार तितलियों और चार ओडोनेट्स  सहित 11 नई प्रजातियों के रिकॉर्ड को जोड़ा है।
  • यह तीन दिवसीय सर्वेक्षण कार्यक्रम त्रावणकोर नेचर हिस्ट्री सोसाइटी (TNHS) और अन्य गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से वन विभाग द्वारा आयोजित किया गया था 
  • तीन दिवसीय सर्वेक्षण के दौरान कुल 204 पक्षी प्रजातियों को दर्ज किया गया। 

सर्वेक्षण में शामिल  तितलियों चार प्रजातियाँ :-

arhopalaalea

  1. नीलगिरी फोर-रिंग या यप्थिमा चेनु (Eucalyptus four-ringed or Yphthyma chenu /Guérin-Menneville, 1843)। 
  2. सह्याद्रि गुलाबी ओकब्लू या अर्होपाला एलिया (Sahyadri pink oakblue or Arhopala alea /Hewitson, 1862)।
  3. नीली सीमा वाला विमानया बिंदहारा मूरेई फ्रुहस्टोरफ़र, 1904(blue-bordered plane or Bindahara murrayi Fruhstorfer)। 
  4. वी एरिएबल प्लेन पाम-डार्ट या सेफ़्रेनेस एकैले ओशिनिका (V. variable plane palm-dart or Sephranes acacia oceanica / Mabille, 1904)।
  • इनके अतिरिक्त अन्य तितली की प्रजातियों में सह्याद्रि बर्डविंग, मालाबार गुलाब, मालाबार बैंडेड स्वेलोटेल, मालाबार बैंडेड मोर और सह्याद्री पीली घास आदि शामिल हैं।

ओडोनेट प्रजातियाँ :-

  • नए प्रजातियों के जुड़ने से ओडोनेट संख्या बढ़कर 58 हो गई है। 

सर्वेक्षण में जोड़े गए प्रमुख ओडोनेट प्रजातियाँ :-

1.एनासियास्चना मार्टिनी सेलीस(Anaciaeschna martini Selys,1897)। 

2.पैरागोम्फस लाइनिएटस (Paragomphus lineatus / Selys,1850)। 

3.डिप्लाकोड्स लेफेबव्री (Diplacodes lefebvrii / Rambur,1842)। 

Diplacodeslefebvrii

4.ट्रिथेमिस पैलिडिनर्विस (Trithemis pallidinervis / Kirby,1889)। 

5.एग्रीओकनेमिस पियरिस लाइडलॉ(Agriocnemis pieris Laidlaw,1919) । 

पक्षियों की प्रजातियाँ:-

  • इन नए प्रजातियों के जुड़ने से वर्तमान में परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व में पक्षी प्रजातियों की कुल संख्या 295 हो गई है। 

नई जोड़ी गईं प्रमुख प्रजातियाँ :-

  • छोटे पंजों वाला स्नेक ईगल (Short-toed Snake Eagle)
  • ब्राउन वुड उल्लू (Brown wood owl ) 
  • पैडीफील्ड पिपिट (Paddyfield pipit) हैं। 
  • श्रीलंका फ्रॉगमाउथ (Sri Lanka frogmouth) 
  • ग्रेट ईयर नाइटजर (Great eared nightjar) 
  • ओरिएंटल डार्टर (Oriental darter)
  • रिवर टर्न (River tern) 
  • ब्लैक ईगल (Black eagle) 
  • बोनेली ईगल (Bonelli’s eagle) 
  • लेसर फिश ईगल (lesser fish eagle)
  • ग्रे-हेडेड फिश ईगल (Grey-headed fish eagle) 
  • ब्राउन फिश उल्लू (Brown fish owl)
  • लेसर एडजुटेंट (lesser adjutant) 
  • मालाबार ट्रोगोन (Malabar trogon) 
  • ग्रेट हॉर्नबिल (Great hornbill)
  • मालाबार चितकबरा हार्नबिल (Malabar pied hornbill) आदि शामिल हैं। 

परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व:-  

  • यह केरल राज्य के पलक्कड़ जिले और त्रिशूर जिले में स्थित है। 
  • इसकी स्थापना वर्ष 1973 में वन्यजीव अभयारण्य के रूप में की गई थी।
  • यह अनाईमलाई पहाड़ियों और नेलियामपैथी पहाड़ियों के बीच में स्थित है। 
  • इसे 19 फरवरी 2010 को परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया था।
  • इसके पश्चात् इस टाइगर रिजर्व को लगभग 643.66 वर्ग किलोमीटर में संरक्षित क्षेत्र किया गया। 
  • परम्बिकुलम वन्यजीव अभयारण्य तथा पश्चिमी घाट, अनामलाई उप-समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है । 
  • अभयारण्य में स्थित प्रमुख पहाड़ी चोटियाँ ; जैसे - करिमला (1438 मीटर), पंडारावराय (1290 मीटर),वेंगोली (1120 मीटर) और पुलियारपदम (1010 मीटर) आदि हैं।
  • इस रिजर्व में तीन मानव निर्मित जलाशय परम्बिकुलम, थुनकादावु और पेरुवरिप्पल्लम भी हैं ।

वन प्रकार:-

  • इस टाइगर रिजर्व में उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन, नम पर्णपाती वन, शुष्क पर्णपाती वन,सागौन के बागान, शोला वन, वायल आदि पाए जाते हैं।

जैव-विविधता:-

  • इस टाइगर रिजर्व में फूल वाले पौधों की 1408 प्रजातियाँ पायी जाती हैं। 
  • इनमें ऑर्किड की 67 प्रजातियाँ, घास की 80 और स्थानिक, दुर्लभ और लुप्तप्राय की लगभग 285 प्रजातियाँ शामिल हैं। 

वन्यजीव :-

  • इस टाइगर रिजर्व में स्तनधारियों की 36 , पक्षियों की 268, सरीसृपों की 61, उभयचरों की 16, मछलियों की 47 और कीड़ों की 1049 प्रजातियाँ पायी जाती हैं। 
  • इस टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले प्रमुख जीव-जंतुओं में तेंदुआ, हाथी, गौर, चित्तीदार हिरण, सांभर, बार्किंगडीयर, सामान्य लंगूर, नीलगिरि लंगूर, मालाबार विशाल गिलहरी, स्लॉथ भालू और जंगली कुत्ता आदि पाए जाते हैं। 
  • इस टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले प्रमुख पक्षी ; जैसे - ड्रोंगो, बी-ईटर, ट्रीपीज़, मैना, कठफोड़वा, किंगफिशर एवं शिकारी पक्षी आदि हैं।
  • इस टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले प्रमुख सरीसृप ; जैसे - अजगर, कोबरा, पिटवाइपर, कछुए आदि हैं। 

टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले दुर्लभ प्रजातियाँ:-

  • टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले दुर्लभ प्रजातियों में बाघ, शेर-पूंछ वाले मकाक, माउस हिरण, नीलगिरि तहर, नीलगिरि मार्टन, ग्रेड पाइड हॉर्नबिल, पेनिसनसुलर बे उल्लू, किंग कोबरा, फ्लाइंग स्नेक, बेंत कछुए आदि हैं।

टाइगर रिजर्व का विशेष आकर्षण केंद्र :-

  • "कन्नीमारा", सदैव युवा रहने वाला सागौन का पेड़, दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े पेड़ों में से एक (लगभग 360 वर्ष पुराना), थुवैर जलप्रपात आदि हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में किस टाइगर रिजर्व में हुए जीव-जंतु सर्वेक्षण के आधार पर 11 नई प्रजातियों को जोड़ा गया है ?

(a)  पेरियार टाइगर रिजर्व 

(b)  सह्याद्री टाइगर रिजर्व

 (c)  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व 

(d)  परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व

उत्तर: (d)

स्रोत :- THE HINDU

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR