New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

प्रवासी भारतीय दिवस:  9 जनवरी

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, प्रवासी भारतीय दिवस

चर्चा में क्यों:

 प्रत्येक दो वर्ष पर 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस (NRI Day) मनाया जाता है।

nri-day

प्रमुख बिंदु:

  • यह विश्व भर में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के योगदान एवं उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन है।
  • इस तिथि को उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाता है।
  • इसका आयोजन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
  • वर्ष 2003 से 2015 तक इसे प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता था। 
  • इसमें वर्ष 2015 में संशोधन किया गया और उसके बाद से प्रवासी भारतीय दिवस प्रत्येक दो वर्ष की अवधि के अंतराल पर मनाया जाने लगा।
  • इस अवसर पर विदेश मंत्रालय की ओर से खास थीम चुनी जाती है।
  • थीम के अनुसार, भारत सरकार की ओर से देश में बड़े सम्‍मेलन का आयोजन किया जाता है।

प्रवासी भारतीय दिवस के उद्देश्य:

  • इस दिवस के आयोजन से भारत और प्रवासी भारतीयों के बीच एक पुल बनाने की कोशिश की जाती है।
  • भारत में विदेशी निवेश को बढ़ावा देना है।

प्रवासी दिवस 9 जनवरी को ही क्यों:

  • इसी तिथि (9 जनवरी 1915) को महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका से भारत वापसी की थी।
  • देश वापसी करने के बाद गांधी जी ने भारत को आजाद कराने के लिए स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया।

parvasi-bhartiy-diwas

प्रवासी दिवस की शुरुआत:

  • इसकी शुरुआत वर्ष 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की घोषणा के साथ हुई थी।
  • पहली बार यह दिवस 9 जनवरी, 2003 को मनाया गया था।

parvasi-bhartiy-diwas-2023

प्रवासी भारतीय दिवस, 2023:

  • वर्ष 2023 में 17वां प्रवासी भारतीय दिवस इंदौर में मनाया गया था।
  • इसकी थीम थी- 'प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार (Diaspora: Reliable Partners for India’s Progress in Amrit Kaal)'

प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. प्रत्येक वर्ष 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।
  2. 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका से भारत वापसी की थी।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

 उत्तर- (b)

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR