New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

रेलवे बोर्ड

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, रेलवे बोर्ड, मंत्रिमण्डलीय नियुक्ति समिति

चर्चा में क्यों:

6 जनवरी, 2024 को रेलवे बोर्ड के तीन अधिकारियों ने अपना कार्यभार संभाला। अरुणा नायर को सचिव एवं सीमा कुमार तथा सतीश कुमार को सदस्य नियुक्त किया गया है।

Railway-Board-Officer

प्रमुख बिंदु:

  • भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (आईआरपीएस) अधिकारी और लेवल-16 पैनल में शामिल आईआरएमएस अधिकारी सुश्री अरुणा नायर को रेलवे बोर्ड के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • सुश्री सीमा कुमार को रेलवे बोर्ड में सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • सतीश कुमार को रेलवे बोर्ड में सदस्य (ट्रैक्शन एंड रोलिंग स्टॉक) के पद पर नियुक्त किया है।

रेलवे बोर्ड:

  • यह भारतीय रेल संचालन का सबसे बड़ा निकाय है।
  • लगभग 22 हज़ार ट्रेनों में प्रतिदिन ढाई करोड़ यात्रियों और 65 हजार किलोमीटर के भारतीय रेल के नेटवर्क की समस्त ज़िम्मेदारी रेलवे बोर्ड की होती है।
  • रेल बोर्ड का अध्यक्ष भारत सरकार के प्रधान सचिव की रैंक का अफसर होता है।
  • बोर्ड के सदस्य भारत सरकार के सचिव के बराबर होते हैं।
  • इसके अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति मंत्रिमण्डलीय नियुक्ति समिति (एसीसी) करती है।
  • इसके लिए रेल मंत्रालय की तरफ से तीन वरिष्ठतम अधिकारियों के नाम एसीसी को भेजा जाता है।
  • एसीसी इन नामों में से एक नाम का चयन संबंधित पद के लिए करती है।
  • एसीसी में प्रधानमंत्री, डिपार्टमेंट ऑफ़ पर्सनल एंड ट्रेनिंग मंत्री और रेल मंत्री होते हैं।

 रेलवे बोर्ड की संरचना: 

  • अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)
  • सदस्य (अवसंरचना)
  • सदस्य (कर्षण एवं चल स्टॉक)
  • सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास)
  • सदस्य (वित्त)  

Railway-Board

अरुणा नायर:

  • यह 1987 बैच की भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (आईआरपीएस) अधिकारी हैं।
  • नए पद का कार्यभार ग्रहण करने से पहले यह  मई, 2023 से रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (स्टाफ) के रूप में और फरवरी, 2022 से मई, 2023 तक रेलवे बोर्ड में प्रधान कार्यकारी निदेशक/स्टाफ के रूप में कार्यरत थीं।
  • मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 5 जनवरी, 2024 को उन्हें आईआरएमएस लेवल-16 में रेलवे सचिव के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी।

Jaya-Verma-Sinha

वर्तमान में रेलवे बोर्ड अध्यक्ष:

  • 1 सितंबर, 2023 को जया वर्मा सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया था।
  • वह भारतीय रेलवे के 166 साल के इतिहास में यह पद संभालने वाली पहली महिला हैं।
  • उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2024 तक रहेगा।
  • जया वर्मा सिन्हा 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) में शामिल हुईं।

प्रश्न:-  निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. रेल बोर्ड का अध्यक्ष भारत सरकार के सचिव की रैंक के अफसर होता है।
  2. रेल बोर्ड के सदस्यों की नियुक्ति मंत्रिमण्डलीय नियुक्ति समिति करती है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2

 उत्तर- (b)

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR