New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

रामायण वैक्स म्यूजियम

प्रारंभिक परीक्षा- रामायण वैक्स म्यूजियम, मैडम तुसाद वैक्स संग्रहालय, मदर्स वैक्स म्यूजियम, मायापुरी वंडर वैक्स, मेलोडी वर्ल्ड वैक्स म्यूजियम, थेक्कडी वैक्स म्यूजियम, लोनावाला वैक्स म्यूजियम
मुख्य परीक्षा – सामान्य अध्ययन, पेपर- 1

संदर्भ-

  • अयोध्या में रामायण वैक्स म्यूजियम के निर्माण की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। 

मुख्य बिंदु-

  • राम मंदिर के निर्माण के साथ अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की कड़ी में रामायण वैक्स म्यूजियम भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।
  • अयोध्या के परिक्रमा मार्ग पर स्थित एसटीपी के बगल रामायण वैक्स म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है।
  • रामायण वैक्स म्यूजियम के डायरेक्टर केरल के आर्टिस्ट सुनील कंडेलू  हैं।
  • वैक्स म्यूजियम के निर्माण को लेकर अयोध्या नगर निगम के मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 
  • वैक्स म्यूजियम के लिए मोम से स्टैचू बनाए जाते हैं। 

रामायण वैक्स म्यूजियम-

रामायण वैक्स म्यूजियम
ramayan

तीन चरण-

1. रामकथा को समर्पित
2. कृष्ण कथा को समर्पित
3. मशहूर हस्तियों की मूर्तियां

  • इस म्यूजियम में रामायण पर आधारित सभी कलाकृतियां रहेगी।
  • पहले चरण में 45 मॉडल लगा कर म्यूजियम शुरू कराया जाएगा।
  • रामायण वैक्स म्यूजियम में 2 साल के भीतर 100 मॉडल तैयार किए जाएंगे। 
  • इसमें रामायण के सभी पात्रों की कई मूर्तियाँ हैं। 
  • राम, सीता, हनुमान और रामायण के अन्य सभी महत्वपूर्ण पात्रों की लगभग 100 आदमकद मोम की मूर्तियां इसमें स्थापित की जाएंगी।
  • इसमें विभिन्न भावों के साथ राम की कई मूर्तियाँ बनाई गई हैं। 
  • पहले चरण में राम कथा के 30-35 दृश्यों को भी दर्शाया जाएगा, जिसमें सीता का स्वयंवर, वनवास और लंका दहन शामिल हैं। 
  • राम को जंगल में घूमते, अपने जुड़वा बच्चों के साथ खेलते, रावण के खिलाफ युद्ध करते हुए दिखाया गया है । विभिन्न भावों के साथ राम की कई मूर्तियाँ बनाई गई हैं। 
  • इनके बाल कपड़े सब कुछ इस तरह से होंगे कि फोटो लेने पर एकदम ओरिजनल दिखाई देंगे।
  • 10,000 वर्ग फुट में फैला पहला चरण राम कथा को समर्पित है।
  • दूसरा कृष्ण कथा पर आधारित होगा। 
  • बाद में पार्क, रेस्तरां आदि के अलावा मशहूर हस्तियों की मूर्तियां भी जोड़ी जा सकती हैं।
  • सुनील ने कहा, मानव त्वचा जैसा दिखने वाले एक बहुत ही उन्नत प्रकार के सिलिकॉन की उपलब्धता से उन्हें जीवन जैसी मूर्तियां बनाने में मदद मिलती है।
  • आर्टिस्ट सुनील कंडेलू के अनुसार, इन मूर्तियों को बनाने के लिए सिलिकॉन, मोम, फाइबरग्लास और अन्य उन्नत सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है। 

आर्टिस्ट सुनील कंडेलू -

  • आर्टिस्ट सुनील कंडेलू द्वारा पूर्व में बनाए गए वैक्स म्यूजियम-
    1. कन्याकुमारी (तमिलनाडु)
    2. थेक्कडी (केरल)
    3. लोनावाला (महाराष्ट्र)

भारत के महत्वपूर्ण वैक्स म्यूजियम-

1. मैडम तुसाद वैक्स संग्रहालय, नोएडा-

  • लंदन के प्रसिद्ध मैडम तुसाद वैक्स संग्रहालय के समान, वैक्स संग्रहालय 2017 में नई दिल्ली में खोला गया था, लेकिन महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था। 
  • बाद में इस संग्रहालय को नोएडा स्थानांतरित कर दिया गया। 
  • यहाँ मधुबाला से लेकर राज कपूर, शाहरुख खान, सोनू निगम, रणबीर कपूर और दिलजीत दोसांझ, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और महात्मा गांधी जैसी कई शख्सियतों की प्रतिमाएं हैं।

2. मदर्स वैक्स म्यूजियम, कोलकाता-

  • कोलकाता में स्थित मदर्स वैक्स म्यूजियम बहुत लोकप्रिय है। 
  • यहां कई मशहूर हस्तियों की असली दिखने वाली मोम की मूर्तियां हैं। 
  •  यहाँ स्पाइडरमैन, आयरनमैन, जादू जैसे कई काल्पनिक पात्रों की मूर्तियां भी हैं। 

3. मायापुरी वंडर वैक्स, कन्याकुमारी-

  • कन्याकुमारी में स्थित मायापुरी वंडर वैक्स संग्रहालय काफी अनोखा संग्रहालय है। 
  • इस मोम संग्रहालय में मोम की मूर्तियों के अलावा 3डी पेंटिंग भी हैं। 
  • यहां मदर टेरेसा, बैटमैन, शाहरुख खान और कई अन्य महान हस्तियों की मोम की मूर्तियां हैं। 

4. मेलोडी वर्ल्ड वैक्स म्यूजियम, मैसूर-

  • भारत का यह मोम संग्रहालय अपने आप में बहुत अनोखा है।
  • यहां मौजूद हर मोम की मूर्ति आपको पारंपरिक भारतीय पोशाक में ही नजर आएगी। 
  • इस संग्रहालय में दुनिया के संगीत वाद्ययंत्रों का सबसे बड़ा संग्रह है।

5. थेक्कडी वैक्स म्यूजियम, केरल -

  • लंदन के मैडम तुसाद की तर्ज पर एक सेलिब्रिटी वैक्स म्यूजियम है। 
  • यह संग्रहालय पेरियार के तट पर स्थित है। 
  • इसका स्वामित्व और संचालन प्रसिद्ध मोम मूर्तिकार सुनील कंडालोर के पास है। 
  • संग्रहालय में विभिन्न मशहूर हस्तियों, राजनेताओं और व्यक्तित्वों कीवर्तमान में मोम से बनी 50 से अधिक आदमकद मूर्तियाँ हैं।

6. लोनावाला वैक्स म्यूजियम, महाराष्ट्र-

  • इसकी स्थापना केरल के मोम कलाकार सुनील कंडालूर ने की थी। 
  • इसमें राजीव गांधी, बेनजीर भुट्टो, माइकल जैक्सन, कपिल देव, एडोल्फ हिटलर, एआर रहमान और कई अन्य हस्तियों की लगभग 100 मूर्तियां हैं। 
  • छत्रपति शिवाजी की छवि संग्रहालय का मुख्य आकर्षण है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- अयोध्या में बनाये जा रहे रामायण वैक्स म्यूजियम के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. इसका पहला चरण राम कथा को समर्पित है।
  2. दूसरा  चरणकृष्ण कथा पर आधारित होगा। 
  3. बाद में इसमें मशहूर हस्तियों की मूर्तियां भी जोड़ी जा सकती हैं।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों 

(d) कोई नहीं

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- अयोध्या में बनाये जा रहे रामायण वैक्स म्यूजियम से न केवल पर्यटन का विकास होगा बल्कि भारतीय संस्कृति का प्रसार भी होगा। विवेचना कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR