New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

स्लॉथ भालू (Sloth Bear)

प्रारम्भिक परीक्षा – स्लॉथ भालू
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

चर्चा में क्यों 

  • 5 जनवरी 2024 को भोपाल चिड़ियाघर में 'भारत के सबसे बूढ़े' 36 वर्षीय बब्लू नाम के नर स्लॉथ भालू की मृत्यु हो गई।
  • इस भालू को 6 मई 2006 को राजस्थान में एक मदारी (स्ट्रीट परफॉर्मर) से बचाकर भोपाल के वन बिहार लाया गया था।

Sloth-bear

स्लॉथ भालू

  • यह भालू भारतीय उपमहाद्वीप की मूल निवासी “मायरमेकोफैगस” भालू की एक प्रजाति है । 
  • इसका वैज्ञानिक नाम “मेलर्सस उर्सिनस” है। इस भालू का औसत जीवन काल 16 वर्ष का होता है।  
  • यह लगभग 5 से 6 फीट लम्बा होता है तथा इसका वजन लगभग 90 से 140 किग्रा के मध्य में होता है। 

विशेषता :-

bear

  • इसे अपने लंबे होंठ और तालु से कीड़ों को चूसने के कारण "लैबिएटेड भालू" भी कहा जाता है। 
  • यह एक कीटभक्षी भालू है, जिसके शरीर और चहरे पर लंबे एवं झबरा फर तथा हंसिया के आकार के पंजे होते हैं। 
  • स्लॉथ भालू का प्रजनन काल वसंत और गर्मियों मौसम होता है। 
  • यह भालू अन्य भालू के मुकाबले धीरे चलता तथा सुस्त रहता है।
  • आहार:- इसका मुख्य आहार चींटियाँ, भृंग, दीमक जैसे कीड़े, फल और शहद आदि है। 

निवास स्थान :-

  • यह भालू विश्व के लगभग सभी जगहों जैसे घास के मैदान, जंगल एवं झाड़ियाँ, शुष्क और नम उष्णकटिबंधीय वन आदि स्थानों पर पाए जाते हैं।
  • यह एशिया में भारत, नेपाल, श्रीलंका, और भूटान आदि स्थानों पर पाये जाते हैं। 
  • भारत में स्लॉथ भालू की जनसंख्या लगभग 6,000-10,000 है। 

खतरा :-

  • इस जीव को सबसे ज्यादा खतरा मानव-वन्यजीव संघर्ष से, आवास विनाश ,अवैध शिकार आदि से है। 

Vulnerable

संरक्षण :-

  • इसे CITES के परिशिष्ट I तथा भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के  अनुसूची I के अंतर्गत संरक्षित किया गया है। 
  • इसे IUCN रेड लिस्ट में असुरक्षित (Vulnerable) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, जिसका मुख्य कारण निवास स्थान की हानि और गिरावट है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में भारत के किस चिड़ियाघर सबसे बूढ़े स्लॉथ भालू की मृत्यु हो गई है?

(a)  दिल्ली चिड़ियाघर  

(b)  भोपाल चिड़ियाघर 

(c)  कलकत्ता चिड़ियाघर  

(d)  मुंबई चिड़ियाघर 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- स्लॉथ भालू प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करते हुए इनके बचाव के लिए किये जा रहे कार्यों की विवेचना कीजिए

स्रोत :THE HINDU

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR