New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

सुनहरी बाग मस्जिद

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, सुनहरी बाग मस्जिद, गुरुद्वारा सीस गंज साहिब, नादिर शाह, मौलाना हसरत मोहानी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 1

संदर्भ-

  • सुनहरी बाग मस्जिद दिल्ली की विरासत का प्रतीक या यातायात में बाधा ! 24 दिसंबर, 2023 को जारी एक नोटिस में एनडीएमसी ने 1 जनवरी, 2024 तक इस मामले में नागरिकों से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं।

Sunehri-Bagh-Mosque

मुख्य बिंदु-

  • अधिकारियों के अनुसार, चौराहे पर स्थित होने की वजह से मस्जिद यातायात जाम का कारण बन रही है।
  • दिल्ली सरकार की वर्ष 2009 की अधिसूचना के अनुसार, मस्जिद को ग्रेड-III विरासत भवन के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
  • दिल्ली वक्फ बोर्ड का दावा है कि जिस जमीन पर मस्जिद बनी है वह उनकी है।
  • एनडीएमसी का कहना है कि यह जमीन सरकार के स्वामित्व में है। 
  • 18 दिसंबर, 2023 को दिल्ली उच्च न्यायालय ने एनडीएमसी द्वारा प्रस्तावित "कार्रवाई की प्रतीक्षा" में वक्फ बोर्ड द्वारा दायर याचिका पर कार्यवाही बंद कर दी।

सुनहरी बाग मस्जिद के बारे में-

  • सुनहरी बाग़ मस्जिद का निर्माण 1721-1722 में मुगल रोशन-उद-दौला द्वारा किया गया था। 
  • मस्जिद रोशन-उद-दौला के आध्यात्मिक गुरु शाह भीक को समर्पित है। 
  • यह चांदनी चौक में गुरुद्वारा सीस गंज साहिब के पास स्थित है, जो पूर्व समय में लाल किले की ओर जाने वाला एक शाही मार्ग था।
  • गुरुद्वारा सीस गंज साहिब दिल्ली के नौ ऐतिहासिक गुरुद्वारों में से एक है। 
  • इसे 1783 में बघेल सिंह ने नौवें सिख गुरु तेग बहादुर की शहादत की याद में बनाया था।
  • गुरु तेग बहादुर का मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर 24 नवंबर 1675 को इसी स्थान पर सिर काट दिया गया था।
  • 1739 में फारसी आक्रमणकारी नादिर शाह ने दिल्ली पर आक्रमण किया 
  • सुनहरी बाग़ मस्जिद पर खड़े होकर नादिर शाह दिल्ली को लूटने का आदेश दिया, जिसके परिणामस्वरूप भारी जनहानि हुई और शहर को भारी क्षति हुई। 
  • मस्जिद में सैयद फजल-उल-हसन जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को भी दफनाया गया है, जिन्हें उनके उपनाम हसरत मोहानी के नाम से जाना जाता है। 
  • मौलाना हसरत मोहानी बाद में संविधान सभा के सदस्य भी थे।
  • वे  जब भी दिल्ली आते थे तो इसी मस्जिद में ही रहते थे।

वास्तुकला-

  • सड़क के स्तर से ऊपर एक चबूतरे पर बनी सुनहरी बाग़ मस्जिद तक सीढ़ियों से पहुंचा जा सकता है। 
  • मस्जिद के शीर्ष पर तीन बल्बनुमा सोने का पानी चढ़ा हुआ गुंबद है और इसमें पतली मीनारें हैं। 
  • मस्जिद के अग्रभाग में तीन मेहराबदार प्रवेश द्वार हैं। 
  • मस्जिद का आंतरिक भाग तीन खण्डों में विभाजित है। 
  • मस्जिद के आंतरिक और बाहरी दोनों हिस्सों में अरबी और पुष्प रूपांकनों के रूप में प्लास्टर सजावट का काम दिखाई देता है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में चर्चा में रहा सुनहरी बाग मस्जिद कहाँ स्थित है?

(a) दिल्ली

(b) मथुरा

(c) भोपाल

(d) हैदराबाद

 उत्तर- (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न- सुनहरी बाग मस्जिद दिल्ली की विरासत का प्रतीक या यातायात में बाधा है। इसकी विवेचना करते हुए इस मस्जिद की वास्तु को स्पष्ट करें।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR