New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

प्रदूषण पर स्विस कंपनी IQAir की लाइव रैंकिंग रिपोर्ट 

प्रारम्भिक परीक्षा – प्रदूषण पर स्विस कंपनी IQAir की लाइव रैंकिंग रिपोर्ट
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

  • स्विस कंपनी IQAir के द्वारा 13 नवंबर 2023 को जारी रिपोर्ट के अनुसार, विश्व में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में भारत के तीन प्रमुख शहर - दिल्ली, कोलकाता और मुंबई शीर्ष 10 में शामिल किये गए हैं। 

air-quality-index

प्रमुख बिंदु 

  • रिपोर्ट के अनुसार, 358 AQI के साथ दिल्ली विश्व का सबसे प्रदूषित शहर है जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर पाकिस्तान का लाहौर और करांची शहर है। 
  • कोलकाता 196 AQI के साथ सूची में चौथे स्थान पर तथा 156 AQI के साथ मुंबई नौवें स्थान पर था।
  • IQAir रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में PM2.5 सांद्रता वर्तमान में WHO की वार्षिक वायु गुणवत्ता दिशानिर्देश मूल्य से 79 गुना अधिक है।
  • रिपोर्ट में किये गए लाइव रैंकिंग के अनुसार, 100वें स्थान पर स्थित मेक्सिको सिटी को विश्व का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया।

दिल्ली में प्रदूषण का कारण 

  • दिल्ली में अत्यधिक वायु प्रदूषण का कारण दिवाली पर पटाखे जलाना तथा पंजाब में पराली जलाना आदि बताया गया है।
  • दिल्ली के कई हिस्सों में Particulate matter (PM) का स्तर बढ़ गया। 
  • पिछले आठ वर्षों में दिल्ली में दिवाली के दौरान देखे गए सबसे अच्छे AQI आंकड़े निम्न हैं-
  • वर्ष 2022 में AQI-312 था, जबकि 2021 में 382, ​​2020 में 414, 2019 में 337, 2018 में 281, 2017 में 319, 2016 में 431 और 2015 में दिवाली के दिन AQI-342 था।

प्रभाव 

  • वायु प्रदूषण से अस्थमा, आँखों में जलन, फेफड़ो तथा हृदय की समस्या में वृद्धि आदि। 

IQAir के बारे में : 

  • यह एक स्विस वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी है, जिसकी स्थापना वर्ष 1963 में मैनफ्रेड और क्लॉस हैम्स द्वारा की गई थी।
  • यह कंपनी वायुजनित प्रदूषकों की पहचान करने, वायु गुणवत्ता निगरानी और स्वच्छ वायु  उत्पादों के विकास करने के लिए अपनी रिपोर्ट जारी करती है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:-हाल ही में 13 नवंबर 2023 को स्विस कंपनी IQAir की लाइव रैंकिंग रिपोर्ट में विश्व का सबसे प्रदूषित शहर कौन-सा है ?

(a)  मुंबई  

(b)  करांची  

(c)  दिल्ली 

(d)  कोलकाता 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- वायु प्रदूषण क्या है? मानव पर पड़ने वाले इसके प्रभावों की व्याख्या कीजिए।  

स्रोत: INDIAN EXPRESS

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR