New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

ट्यूलिप (Tulip)

प्रारम्भिक परीक्षा – ट्यूलिप (Tulip)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

वर्ष 2023 में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) पार्कों सहित शहर के 60 से अधिक स्थानों पर लगभग तीन लाख ट्यूलिप बल्ब/फूल लगाने की योजना है।

Tulip

प्रमुख बिंदु 

  • यह पहल उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आदेश पर की गई है, जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी को "फूलों के शहर" में बदलने पर जोर दिया है।
  • इन फूलों को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश से खरीदा गया क्योंकि उपराज्यपाल ने विदेश के बजाय देश के भीतर से इनकी खरीद पर जोर दिया है।
  • इसका उद्देश्य स्वदेशी आपूर्ति को बढ़ावा देना और खरीद लागत में कटौती करना है।
  • डीडीए पार्कों में लगभग एक लाख ट्यूलिप बल्ब लगाए जाएंगे, जबकि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के लिए दो लाख लगाये जायेंगे। 

ट्यूलिप (Tulip) :-

Spring-season

  • यह फूल वसंत ऋतु में खिलाता है। 
  • यह फूल भारत के कश्मीर से कुमाऊँ तक हिमालयी क्षेत्र में पाए जाते हैं।
  • ये फूल वैश्विक स्तर पर ईरान,अफगानिस्तान, टर्की, चीन, जापान, साइबीरिया तथा भूमध्य सागरीय देशों में पाए जाते हैं। 
  • इस फूल का संबंध ट्यूलिपा (Tulipa) वंश से है। 
  • इस फूल में गंध का अभाव पाया जाता है। यह फूल लाल,पीले, सुनहरे और बैगनी रंगों में पाए जाते हैं। 
  • इन फूलों की पंखुड़ियाँ एकदली और बहुदली दोनों प्रकार की होती हैं। इसके पौधे छोटे होते हैं तथा फूलदार डंठल की ऊँचाई 760 मिमी0 तक होती है।

ट्यूलिप फूल की प्रजातियां :- 

  • ट्यूलिपा कौफमैनियाना रिगेल (Tulipa Kaufmanniana Regel) - यह फूल जल्दी फूलना शुरू कर देते हैं। इन फूलों का रंग लाल एवं पीला होता है।
  • ट्यूलिया क्लुसियाना वेंट (Tulipa Clusiana Vent) - ये फूल सबसे अधिक सुंदर और  आकर्षक होते है। इन फूलों का रंग सफेद और पंखुड़ियों के बाहर की ओर गुलाबी बैगनी रंग की धारियाँ बनी रहती हैं।
  • ट्यूलिपा आइक्लेरी रिगेल (Tulipa Eichleri Regel.) - ये गहरे लाल रंग के आकार में बड़े और बहुत सुंदर होते हैं।
  • ट्यूलिपा ग्रैगि रिगेल (Tulipa Greigii Regel.) - यह फूल भी गहरे लाल रंग का और कटोरे के आकार का होता है।
  • ट्यूलिपा स्टेल्लैटा हुक (Tulipa Stellata Hook.) - यह भारत के उत्तर-पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों और विशेषतया कश्मीर से कुमाऊँ तक 1,500 से लेकर 2,500 मीटर तक की ऊँचाई पर पाया जाता है।

ट्यूलिपा फूल की कृषि :-

  • इस फूल के कंद को वर्षा के पश्चात् और सर्दी से पूर्व भूमि में लगाया जाता है।
  • इस फूल की कृषि के लिए लगभग 10-12 डिग्री सेल्सियस तापमान आवश्यकता होती है। 
  • इस फूल की कृषि के लिए रेतीली मिट्टी तथा जैविक खाद की आवश्यकता होती है।
  • यह एक सजावटी फूल है। इस कारण से इसकी कृषि आर्थिक दृष्टि से भी किया जाता है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) पार्कों सहित शहर के 60 से अधिक स्थानों पर कौन-सा फूल लगाया जा रहा है?

(a)  कमल के फूल

(b)  ट्यूलिप के फूल 

(c)  गुलाब के फूल 

(d)  गेंदा के फूल

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- ट्यूलिप फूलों के सामाजिक,आर्थिक एवं पर्यावरणीय महत्व की विवेचना कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR