New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

 संयुक्त राष्ट्र ने सात विश्व पुनर्स्थापना फ्लैगशिप को मान्यता दी

प्रारम्भिक परीक्षा – संयुक्त राष्ट्र ने सात विश्व पुनर्स्थापना फ्लैगशिप को मान्यता दी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी)

चर्चा में क्यों

संयुक्त राष्ट्र ने अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, भूमध्यसागरीय और दक्षिण एशिया की सात विश्व पुनर्स्थापना फ्लैगशिप (World Restoration Flagships) को मान्यता दी।

World-Restoration-Flagships

प्रमुख बिंदु 

  • इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र केन्या के नैरोबी में की गई।

विश्व पुनर्स्थापना फ्लैगशिप कार्यक्रम :-

  • इसको संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के द्वारा प्रारम्भ किया गया है। 

उद्देश्य :- 

  • इसका उद्देश्य प्रत्येक महाद्वीप और महासागर में पारिस्थितिकी तंत्र के क्षरण को रोकना है।
  • यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा ( UNEA ) के छठे सत्र से पहले (जो 26 फरवरी से 1 मार्च तक यूएनईपी मुख्यालय में होगी) की गई है।
  • UNEA-6 :- यह पर्यावरण से संबंधित मामलों में सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। 
  • इस पहल के तहत जंगल की आग, सूखा, वनों की कटाई और प्रदूषण को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। 
  • इसके लिए संयुक्त राष्ट्र के द्वारा तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा।
  • इस पहल तहत सात नए फ्लैगशिप के लगभग 40 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र को बहाल करने की उम्मीद है। 

1.भूमध्यसागरीय वनों को पुनर्स्थापित करने की पहल :-

  • इस पहल में लेबनान, मोरक्को, ट्यूनीशिया और तुर्किये शामिल हैं। 
  • इसमें प्राकृतिक आवासों और कमजोर पारिस्थितिक तंत्रों को संरक्षित और पुनर्स्थापित करने के लिए एक नया दृष्टिकोण शामिल किया गया है। 
  • इसके तहत वर्ष 2017 के बाद से पूरे क्षेत्र में लगभग 20 लाख हेक्टेयर वनों को पुनर्स्थापन किया गया है। 
  • इस पहल का उद्देश्य वर्ष 2030 तक 8 मिलियन हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र का पुनर्वनीकरण करने की योजना बनाई गई है।

2.लिविंग इंडस पहल :-

  • इसके तहत सिंधु नदी के क्षेत्र को पुनर्स्थापित करना है।
  • इस पहल को वर्ष 2022 में शर्म अल-शेख (COP27) में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था। 
  • इस पहल का उद्देश्य वर्ष 2030 तक 25 मिलियन हेक्टेयर सिंधु नदी बेसिन के क्षेत्र को बहाल करना है।
  • यह पहल सिंधु नदी को अधिकारों के साथ एक जीवित इकाई के रूप में नामित करता है 
  • इस पहल में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, बोलीविया, ब्राजील, कनाडा, इक्वाडोर, भारत, न्यूजीलैंड, पेरू और श्रीलंका सहित अन्य जगहों की नदियों की रक्षा के लिए भी उपाय किया गया है। 
  • इस पहल के भागीदारों में पाकिस्तान सरकार, FAO और अन्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां ​​शामिल हैं।

3.एक्सिओन एंडिना (Acción Andina) :- 

  • एक वैश्विक जल और जलवायु हॉटस्पॉट को बचाने वाले सामाजिक आंदोलन पेरूवियन संरक्षण गैर-लाभकारी संगठन, ECOAN (Asociacion Ecosistemas Andinos) से प्रेरित है। 
  • इस पहल का उद्देश्य वर्ष 2045 तक दस लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र की रक्षा करना और उसे बहाल करना है। 
  • इस पहल में वर्ष 2030 तक दावानल, सौर पैनल और चराई प्रबंधन, टिकाऊ कृषि, सूक्ष्म व्यवसाय और स्वदेशी संस्कृतियों के इकोटूरिज्म प्रबंधन को शामिल किया जाएगा।
  • इस पहल के साझेदारों में एसोसिएशन इकोसिस्टेमास एंडिनोस (ECOAN) और ग्लोबल फॉरेस्ट जेनरेशन (GFG) शामिल हैं।

4.श्रीलंका मैंग्रोव पुनर्जनन पहल :- 

  • यह पहल स्थानीय समुदायों के सह-नेतृत्व से संचालित एक कार्यक्रम है। 
  • यह पारिस्थितिकी तंत्र में प्राकृतिक संतुलन की पुनर्स्थापना पर केंद्रित है। 
  • वर्ष 2015 में श्रीलंका मैंग्रोव पुनर्जनन पहल  की शुरुआत की गई थी। 
  • इस पहल के द्वारा 500 हेक्टेयर क्षेत्र में मैंग्रोव को पुनर्स्थापित किया गया है। 
  • इस पहल का उद्देश्य वर्ष 2030 तक लगभग 10,000 हेक्टेयर भूमि का जीर्णोद्धार करना है।
  • इस पहल में भागीदारों में श्रीलंका का पर्यावरण मंत्रालय और ऑस्ट्रेलिया, यूके और यूएसए की सरकारें शामिल हैं।

5.तराई आर्क लैंडस्केप पहल :-

lowland-arch-landscape

  • इस पहल का उद्देश्य नागरिक वैज्ञानिकों, समुदाय-आधारित अवैध शिकार विरोधी इकाइयों, वन रक्षकों और अन्य के रूप में काम करने वाले 
  • इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदायों के सहयोग से वर्ष 2030 तक भारत और नेपाल के तराई क्षेत्र में लगभग 3,50,000 हेक्टेयर क्षेत्र में वनों को पुनर्स्थापित करना है।
  • इसके तहत नेपाल के 66,800 हेक्टेयर क्षेत्र में वनों को पुनर्स्थापित किया जाएगा।
  • वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) नेपाल, इस पहल में प्राथमिक भागीदार है।

तराई आर्क लैंडस्केप :- 

lowlandarchlandscape

  • भारत और नेपाल में लगभग 5.10 मिलियन हेक्टेयर  क्षेत्र में फैला है।
  • यह बाघों, गैंडों, हाथियों  एवं अन्य प्रजातियों के लिए विश्व के सबसे महत्वपूर्ण आवासों में से एक है।
  • इनके अवैध शिकार, आवास की हानि और मानव-वन्यजीव संघर्ष के कारण इनकी संख्या में तेजी से गिरावट आई है।

6.रीग्रीनिंग अफ्रीका पहल :- 

  • इस पहल के तहत अफ़्रीका की कृषि को पुनः हरा-भरा बनाना है। 
  • इसके तहत इथियोपिया, घाना, केन्या, माली, नाइजर, रवांडा, सेनेगल और सोमालिया में 350,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि को पुनर्वनीकरण किया जाएगा। 
  • इस पहल का उद्देश्य वर्ष 2030 तक, 5 मिलियन हेक्टेयर भूमि को पुनर्वनीकरण करना है।
  • इस पहल में साझेदारों में CARE नीदरलैंड, कैथोलिक रिलीफ सर्विसेज, CIFOR-ICRAF, ऑक्सफैम, रीग्रीनिंग अफ्रीका, साहेल इको और वर्ल्ड विजन ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

7.अफ़्रीका की शुष्क भूमि में वनों को बढ़ाने की पहल:-

  • इस पहल को वर्ष 2015 में लॉन्च किए गए वन उद्यान कार्यक्रम के द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा। 
  • इस पहल का उद्देश्य अफ़्रीका की शुष्क भूमि में वनों को 41,000 हेक्टेयर से बढ़कर वर्ष 2030 तक 229,000 हेक्टेयर तक करना है। 
  • इसमें कैमरून, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चाड, गाम्बिया, केन्या, माली, सेनेगल, युगांडा और तंजानिया शामिल हैं। 
  • इसके तहत अफ़्रीका के किसानों द्वारा हर साल लाखों पेड़ लगाए जाते हैं। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- विश्व पुनर्स्थापना फ्लैगशिप के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

1.इसको संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के द्वारा प्रारम्भ किया गया है। 

2.इसका उद्देश्य प्रत्येक महाद्वीप और महासागर में पारिस्थितिकी तंत्र के क्षरण को रोकना है।

3.इस पहल के तहत वर्ष 2030 तक भारत और नेपाल के लगभग 3,50,000 हेक्टेयर तराई क्षेत्र में वनों को पुनर्स्थापित किया जायेगा।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- संयुक्त राष्ट्र के द्वारा पारिस्थितिकी तंत्र के क्षरण को रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों का उल्लेख करें? 

स्रोत: U.N

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR