New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI)

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी, NPCI, UPI
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों-

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के सीईओ के अनुसार भारत एक महीने में 100 अरब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) लेनदेन कर सकता है।

npci

प्रमुख बिंदु-

  • UPI लेनदेन में यह वृद्धि 2016 में लॉन्च किए गए प्लेटफॉर्म द्वारा हासिल किए गए 10 बिलियन लेनदेन से 10 गुना अधिक होगी।
  • वर्तमान में, वैश्विक वीज़ा कार्ड प्रति माह लगभग 22.5 बिलियन लेनदेन करता है, जबकि इसका प्रतिद्वंद्वी मास्टरकार्ड 11 बिलियन ही लेनदेन करता है।
  • वर्तमान में 350 मिलियन UPI उपयोगकर्ता हैं।
  • NPCI के सीईओ ने कहा कि 2030 तक, भारत में प्रति दिन 2 अरब लेनदेन होंगे।
  • 2030 तक, एनपीसीआई का लक्ष्य भारत और शीर्ष 30 बाजारों में से आधे के बीच निर्बाध भुगतान को सक्षम करने के लिए गठजोड़ करना है।
  • संस्था एकल लेनदेन सीमा को मौजूदा 1,000 SGD से बढ़ाकर 5,000 SGD करने के लिए सिंगापुर के अधिकारियों के साथ भी बातचीत कर रही है।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य-

upi

1. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI)- 

    • NPCI एक संगठन है जो भारत में भुगतान प्रणालियों का संचालन और प्रबंधन करता है।
    • NPCI की स्थापना 2008 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय बैंक संघ (IBA) द्वारा भारतीय कंपनी अधिनियम, 1956 के प्रावधानों के तहत एक गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में की गई थी। 

2. यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI)- 

    • यह तत्काल भुगतान सेवा जो कि कैशलेस भुगतान को तीव्र और आसान बनाने के लिये चौबीस घंटे धन हस्तांतरण सेवा है, का एक उन्नत संस्करण है।
    • वर्ष 2016 में NPCI ने  21 सदस्य बैंकों के साथ UPI को लॉन्च किया था।

visa-card

3. RuPay, VISA & MasterCard-

    • भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने मार्च 2012 में RuPay कार्ड लॉन्च किया था।
    • RuPay कार्ड से देश में लेनदेन किया जाता है, जबकि Visa और MasterCard  से देश के साथ ही विदेश में भी लेनदेन कर सकते हैं।
    • RuPay  डेबिट कार्ड प्रदान करता है जबकि, Visa तथा MasterCard डेबिट और क्रेडिट दोनों कार्ड प्रदान करते हैं।

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

  1. भारत एक महीने में 100 अरब  UPI लेनदेन कर सकता है। 
  2. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की स्थापना भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय बैंक संघ द्वारा की गई थी। 

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1                          

(b) केवल 2                              

(c) 1 और 2 दोनों                  

(d) न 1 और ना ही 2   

 उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न- यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) वास्तव में डिजिटल भुगतान परिदृश्य में एक महत्त्वपूर्ण नवाचार है। टिप्पणी कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR