New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

यूनाइटेड किंगडम CPTPP में शामिल होने वाला पहला यूरोपीय देश

प्रारम्भिक परीक्षा: CPTPP
मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र: 2- भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव। 

सुर्खियों में क्यों ?

हाल ही में, यूनाइटेड किंगडम , ट्रांस-पॅसिफिक पार्टनरशिप के लिए व्यापक और प्रगतिशील समझौता (CPTPP) में शामिल हो गया है।

महत्त्वपूर्ण बिन्दु

  • इसके लिए UK और CPTPP देशों के मध्य लगभग 21 महीने से बातचीत चल रही थी और अब UK ने इस समझौते पर सफलतापूर्वक हस्ताक्षर कर दिया है।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

  • इस समझौते को मूल रूप से वर्ष 2005 में ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप (TPP) के रूप में प्रस्तावित किया गया था, जिसे एक मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें अमेरिका सहित 12 देश शामिल थे।
  • हालांकि, अमेरिका वर्ष 2017 में इस समझौते से बाहर हो गया, शेष 11 देशों को इस समझौते को फिर से नया करना पड़ा और लागू किया गया और तब से इस समझौते को CPTPP नाम से जाना जाता है।

CPTPP (Comprehensive and Progressive Agreement for Trans-Pacific Partnership) के बारे में;

CPTPP

  • CPTPP 11 देशों के मध्य किया गया एक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) है। 
    • ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रुनेई, सिंगापुर मलेशिया,वियतनाम, जापान, कनाडा, मैक्सिको, पेरू और चिली 
  • CPTPP पर  8 मार्च 2018 को सैंटियागो(चिली) में हस्ताक्षर किए गए थे। 
  • हाल ही में ब्रिटेन के शामिल होने के निर्णय के बाद से CPTPP में कुल 12 सदस्य हो जाएंगे। 
  • CPTPP विश्व स्तर पर सबसे बड़े मुक्त व्यापार क्षेत्रों में से एक है;
    • जो वर्ष 2021 में वैश्विक GDP के 12% (£11 ट्रिलियन) की हिस्सेदारी शामिल है, यूके के प्रवेश के साथ यह 15% तक बढ़ सकता है।
  • यूके इस समझौते में शामिल होने वाला पहला यूरोपीय देश है।  

यूके के शामिल होने के लाभ

  • CPTPP सदस्यों को यूके के 99% से अधिक निर्यात के लिए टेरिफ मुक्त व्यापार उपलब्ध होने की उम्मीद है। 
  • UK की सदस्यता CPTPP देशों को GDP के हिसाब से दुनिया के छठवें सबसे बड़े बाजार तक अधिक पहुंच प्रदान करेगी।
  • CPTPP में यूके की सदस्यता चिली, मैक्सिको और पेरू सहित मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार समझौतों का पूरक होगी।
  • CPTPP में यूके के प्रवेश से सभी सदस्य देशों के व्यवसायों और निवेशकों के लिए कई संभावित लाभ हैं। 
  • यह समझौता UK में निवेश स्थापित करना और संचालित करना आसान बना देगा।
  • एक स्वतंत्र व्यापारिक राष्ट्र के रूप में UK , मुक्त और निष्पक्ष व्यापार का समर्थन करना जारी रखेगा और साथ ही संरक्षणवाद और व्यापार की बाधाओं को दूर करेगा। 

CPTPP के प्रमुख व्यापार उद्देश्य

  • CPTPP को टैरिफ कम करने और इसके सदस्यों के बीच आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच व्यापार किए जाने वाले 95% से अधिक सामानों पर टैरिफ को समाप्त करना और सेवाओं और निवेश के लिए अधिक बाजार पहुंच प्रदान करना है।
  • इस समझौते में बौद्धिक संपदा, श्रम और पर्यावरण मानकों पर प्रावधान भी शामिल हैं।

ब्रिटेन CPTPP के साथ कितना व्यापार करता है?

  • सितंबर 2022 तक पिछले बारह महीनों में CPTPP देशों को ब्रिटिश निर्यात 60.5 बिलियन पाउंड का था।
  • समूह की सदस्यता दीर्घावधि में प्रत्येक वर्ष 1.8 बिलियन पाउंड और जोड़ेगी और यदि अन्य देश इसमें शामिल होते हैं तो संभवतः और भी अधिक हो सकती है। 

भू राजनीतिक विचार: चीन फैक्टर

  • इस समझौता से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था के लिए दीर्घकालिक लाभ होना तय है, लेकिन ब्रिटेन के पास इस समझौते में शामिल होने के अन्य कारण भी हैं।
    • जैसे चीन इस संधि में शामिल होता है या नहीं, इस पर ब्रिटेन को वीटो मिल जाएगा। 
    • बीजिंग ने सितंबर 2021 में इस समझौते का सदस्य बनने के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक सदस्यता प्राप्त नहीं हुई है ।

डेली अभ्यास प्रश्न 

प्रश्न - CPTPP(Comprehensive and Progressive Agreement for Trans-Pacific Partnership) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ;

  1. CPTPP वर्ष 2018 में 11 देशों के मध्य किया गया एक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) है।
  2. भारत वर्ष 2020 में इसका सदस्य बना था । 
  3. इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच व्यापार किए जाने वाले 95% से अधिक सामानों पर टैरिफ को समाप्त करना है । 

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा / से कथन असत्य है/हैं ?

  1. केवल 2 एवं 3 
  2. केवल 1 एवं 3 
  3. केवल 1 
  4. केवल 2

उत्तर : D 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR