New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

वेटलैंड सिटी मान्यता

प्रारम्भिक परीक्षा – वेटलैंड सिटी मान्यता
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) के द्वारा वेटलैंड्स पर रामसर कन्वेंशन के तहत इंदौर, भोपाल और उदयपुर को वेटलैंड सिटी मान्यता (WCA) के लिए नामांकन प्रस्तुत किया गया है।

wca

प्रमुख बिंदु 

  • यह पहले तीन भारतीय शहर हैं, जिनके लिए नगर निगमों के सहयोग से संबंधित राज्य वेटलैंड प्राधिकरणों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर वेटलैंड सिटी एक्रिडिटेशन (WCA)  के लिए नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं। 

उद्देश्य :- 

  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) की अमृत धरोहर पहल का उद्देश्य भी रामसर साइटों के अद्वितीय संरक्षण मूल्यों को बढ़ावा देकर समान लक्ष्यों को प्राप्त करना है। 
  • वेटलैंड सिटी एक्रिडिटेशन (WCA)  न केवल शहरी और पेरी-शहरी आर्द्रभूमि के संरक्षण के बारे में सार्वजनिक जागरूकता उत्पन्न करेगा बल्कि देश भर में अमृत धरोहर के कार्यान्वयन में भी सहायता करेगा।
  • वेटलैंड सिटी मान्यता (WCA)  के लिए नामांकन प्रस्तुत करने का कारण :-
  • इन शहरों के आस-पास स्थित आर्द्रभूमियाँ अपने नागरिकों को बाढ़ विनियमन, आजीविका के अवसरों, मनोरंजन और सांस्कृतिक मूल्य आदि के संदर्भ में अत्यधिक लाभ प्रदान करती हैं। 
  • सिरपुर वेटलैंड (इंदौर में रामसर साइट), यशवंत सागर (इंदौर के करीब रामसर साइट), भोज वेटलैंड (भोपाल में रामसर साइट), और उदयपुर एवं इसके आसपास कई वेटलैंड्स (झीलें) इन शहरों के लिए जीवन रेखा हैं।
  • वेटलैंड सिटी मान्यता (WCA)  में नामांकित शहर:-

इंदौर :-

  • इस शहर की स्थापना “होल्कर राजवंश” के द्वारा की गई थी।
  • यह भारत का सबसे स्वच्छ शहर है। 
  • इस शहर को सर्वोत्तम स्वच्छता, पानी और शहरी वातावरण के लिए भारत का स्मार्ट सिटी अवार्ड, 2023 दिया गया है। 

सिरपुर झील :- 

  • यह झील इंदौर शहर में स्थित एक रामसर साइट है। इस झील को जल पक्षी समागम के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल के रूप में मान्यता दी गई है।
  • सिरपुर झील को पक्षी अभयारण्य के रूप में विकसित किया जा रहा है। 
  • इसके लिए लगभग 200 से अधिक वेटलैंड मित्रों का एक मजबूत नेटवर्क पक्षी संरक्षण और सारस क्रेन की सुरक्षा के लिए स्थानीय समुदाय को जागरूक कर रहे हैं।

भोपाल :-

  • यह भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक है। इस शहर ने अपने विकास योजना, 2031 के लिए आर्द्रभूमि के आसपास संरक्षण क्षेत्रों का प्रस्ताव दिया है। 

भोज वेटलैंड:- 

  • यह भोपाल शहर में स्थित एक रामसर साइट है जिसे भोपाल शहर की जीवन रेखा भी कहा जाता है।
  • इस वेटलैंड को भी पक्षी अभयारण्य बनाने के लिए लगभग 300 से अधिक वेटलैंड मित्रों का एक नेटवर्क वेटलैंड प्रबंधन और सारस क्रेन के संरक्षण में लगा हुआ है।

उदयपुर :- 

  • यह शहर राजस्थान में स्थित है जो पांच प्रमुख आर्द्रभूमियों पिछोला, फतेह सागर, रंग सागर, स्वरूप सागर और दूध तलाई से घिरा हुआ है। 
  • ये आर्द्रभूमियाँ शहर की संस्कृति एवं पहचान का एक अभिन्न अंग हैं जो शहर के माइक्रॉक्लाइमेट को बनाए रखने में तथा अत्यधिक गर्मी से बचाव प्रदान करने में सहायता करती हैं।

वेटलैंड सिटी मान्यता (WCA) योजना:- 

  • इस योजना का प्रारम्भ वर्ष 2015 में आयोजित COP12 के दौरान रामसर कन्वेंशन ने संकल्प - XII.10 के तहत किया गया था। 

उद्देश्य :- 

  • वेटलैंड सिटी प्रत्यायन योजना का उद्देश्य शहरी और पेरी-शहरी (Peri-Urban)वेटलैंड्स के संरक्षण और बुद्धिमान उपयोग को बढ़ावा देना है, जिससे स्थानीय जनसंख्या को एक स्थायी सामाजिक-आर्थिक लाभ मिल सके। 

कार्य:- 

  • इसके तहत शहरी और उप-शहरी वातावरण में आर्द्रभूमियों को संरक्षण और सुरक्षा प्रदान की जाती है।  
  • इसके द्वारा उन शहरों को मान्यता दिया जाता है, जिन्होंने अपने शहरी आर्द्रभूमि की सुरक्षा के लिए असाधारण कदम उठाए हैं।

peri-urban

  • यह उन शहरों को प्रोत्साहित करता है जो र्राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय आर्द्रभूमियों के करीब और उन पर निर्भर हैं। 
  • वेटलैंड सिटी प्रत्यायन की मान्यता प्राप्त करने के लिए वेटलैंड्स पर रामसर कन्वेंशन के WCA के लिए परिचालन मार्गदर्शन में उल्लिखित छह अंतरराष्ट्रीय मानदंडों को पूरा करना होता है। 
  • यह स्वैच्छिक योजना उन शहरों के लिए एक अवसर प्रदान करती है जो अपनी प्राकृतिक या मानव निर्मित आर्द्रभूमि को महत्व देते हैं जिससे वे आर्द्रभूमि के साथ मजबूत सकारात्मक संबंधों को प्रदर्शित करने के अपने प्रयासों के लिए अंतरराष्ट्रीय मान्यता और सकारात्मक ब्रांडिंग के अवसर प्राप्त कर सकें।

रामसर कन्वेंशन

  • इसे वेटलैंड्स पर कन्वेंशन भी कहा जाता है।
  • यह एक अंतरसरकारी संधि, जिसे वर्ष 1971 में रामसर, ईरान में अपनाया गया था।
  • इसे वर्ष 1975 में लागू किया गया।
  • यह अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों को रामसर स्थल घोषित किया जाता है।
  • विश्व में सबसे बड़ा रामसर साइट: पैंटानल (दक्षिण अमेरिका) है।
  • भारत में रामसर कन्वेंशन वर्ष 1982 लागू हुआ।
  • रामसर साइटों की कुल संख्या: 75
  • भारत में प्रमुख रामसर स्थल :- चिल्का झील (ओडिशा), केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान), हरिके झील (पंजाब), लोकतक झील (मणिपुर), वुलर झील (जम्मू और कश्मीर) आदि हैं ।
  • भारत में सबसे बड़ा रामसर स्थल पश्चिम बंगाल में स्थित “सुंदरबन” है।  
  • भारत में सबसे छोटा रामसर स्थल तमिलनाडु में स्थित वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स है।

मॉन्ट्रो रिकॉर्ड

  • इसे वर्ष 1990 में मॉन्ट्रो (स्विट्जरलैंड) में अपनाया गया।
  • यह ऐसे रामसर स्थलों की पहचान करता है जिन्हें राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता संरक्षण ध्यान देने की आवश्यकता है।
  • विश्व आर्द्रभूमि दिवस प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- पर्यावरण मंत्रालय द्वारा भारत के कितने शहरों को रामसर कन्वेंशन के तहत वेटलैंड सिटी मान्यता के लिए दिये गए प्रस्ताव के संदर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए: 

  1. इंदौर  
  2. भोपाल
  3. उदयपुर

कूट

(a) 1 और 2

(b) 2 और 3

(c) 1 और 3

(d) 1,2 और 3

उत्तर - (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- रामसर स्थल किसे कहते हैं ? इसके पारिस्थितिकी  महत्व की  व्याख्या कीजिए।  

स्रोत: PIB

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR