New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

विश्व ऊर्जा आउटलुक रिपोर्ट, 2023

प्रारम्भिक परीक्षा – विश्व ऊर्जा आउटलुक रिपोर्ट ,2023
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन ,पेपर- 3

संदर्भ

  • अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (IRENA) के द्वारा विश्व ऊर्जा परिवर्तन आउटलुक रिपोर्ट जारी किया गया है।

IRENA

प्रमुख बिंदु 

  • अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अगले तीन दशक में अन्य देशों की तुलना में  ऊर्जा की मांग में सबसे अधिक होगी।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सबसे अधिक ऊर्जा घरेलू एयर कंडीशनर चलाने में होगी, जिससे वर्ष 2050 तक बिजली की खपत नौ गुना बढ़ जाएगी। 
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान भारत की अपेक्षा वर्ष 2030 तक उद्योग क्षेत्र में 30% तथा परिवहन क्षेत्र में 25% कम CO2 (कार्बन डाइऑक्साइड) उत्सर्जित होगा।  
  • वर्ष 2030 तक वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में जीवाश्म ईंधन की हिस्सेदारी लगभग 80% से घटकर 73% होने का अनुमान है । 
  • वैश्विक ऊर्जा से संबंधित कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन वर्ष 2025 तक अत्यधिक स्तर पर होगा।
  • इस रिपोर्ट में वैश्विक ऊर्जा प्रणाली के हर पहलू में गहन विश्लेषण और रणनीतिक अंतर्दृष्टि प्रदान किया है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के देश वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं और ऊर्जा उपयोग में संरचनात्मक बदलाव के कारण ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा करने के तरीके को बदल रहे हैं। 
  • यह एजेंसी COP28 जलवायु शिखर सम्मेलन में 1.5 डिग्री सेल्सियस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किये जा रहे कार्यों की भी जाँच करती है। 
  • यह एजेंसी आउटलुक निवेश, व्यापार प्रवाह, विद्युतीकरण और ऊर्जा पहुंच सहित प्रमुख क्षेत्रों में वर्तमान के ऊर्जा आवश्यकताओं की जांच करता है।

अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (IRENA): 

  • यह एक वैश्विक अंतर सरकारी एजेंसी है जो विश्व के देशों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके ऊर्जा परिवर्तन करने में सहायता करती है।
  • इसकी स्थापना 26 जनवरी 2009 को बॉन, जर्मनी में हुई थी।इसका मुख्यालय अबू धाबी संयुक्त अरब अमीरात में है।
  • इसमें 167 सदस्य  देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
  • भारत वर्ष,2009 में इस संगठन का 77वाँ संस्थापक सदस्य बना ।
  • यह एजेंसी संयुक्त राष्ट्र का एक आधिकारिक पर्यवेक्षक है।
  • यह एजेंसी विश्व के सामाजिक आर्थिक रूप से पिछड़े देशों को , ऊर्जा पहुंच और ऊर्जा सुरक्षा की खोज में बायोएनर्जी, भू-तापीय, जलविद्युत, महासागर, सौर और पवन ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा के सभी रूपों को व्यापक रूप से अपनाने और टिकाऊ उपयोग को बढ़ावा देने का कार्य करता है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित में से भारत अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (IRENA) का सदस्य कब बना

(a) वर्ष 2009 में 

(b) वर्ष 2010 में 

(c) वर्ष 2011 में

(d) वर्ष 2012 में

उत्तर : (a)

 मुख्य परीक्षा प्रश्न : ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा किये जा रहे कार्यों की व्याख्या कीजिए

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR