New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

अनक क्राकाटोआ (Anak Krakatoa)

हाल ही में, इंडोनेशिया के अनक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है। यद्यपि इससे किसी भी प्रकार के जान-माल की हानि नहीं हुई है।

  • इससे पूर्व, वर्ष 2018 में अनक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में हुए विस्फोट के बाद इंडोनेशिया के तटवर्ती क्षेत्रों में सुनामी आ गई थी और वहाँ बड़े स्तर पर जान-माल की हानि हुई थी।
  • ध्यातव्य है कि अनक क्राकाटोआ सुंडा जलडमरूमध्य (Sunda strait) में स्थित एक छोटा ज्वालामुखी द्वीप है।
  • अनक क्राकाटोआ का शाब्दिक अर्थ है- क्राकाटोआ का बेटा। वस्तुतः यह ज्वालामुखी 1883 में क्राकाटोआ ज्वालामुखी में हुए विस्फोट के बाद बना था।
  • उल्लेखनीय है कि 1883 में क्राकाटोआ में हुए विस्फोट के बाद वैश्विक स्तर पर तापमान में वृद्धि देखी गई थी। यह विस्फोट जापान में गिराए गए परमाणु बम से लगभग 13000 गुना ज़्यादा शक्तिशाली था।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR