New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

एन्यूरिज़्म (Aneurysm)

  • एन्यूरिज़्म रोग में सामान्यता महाधमनी, घुटनों के पिछले हिस्से और मस्तिष्क, आँतों की धमनियों व नसों में सूज़न आ जाती है। ऐसा कोशिका भित्ति के कमज़ोर होने के कारण होता है।
  • इस रोग से मस्तिष्क व हृदय की रक्त वाहिकाएँ सर्वाधिक प्रभावित होती हैं। इसमें मस्तिष्क की धमनी के किसी हिस्से में सूज़न आ जाती है और उसमें रक्त भर जाता है। सही समय पर उपचार न मिलने पर यह आंतरिक रक्तस्राव व स्ट्रोक का कारण भी बन सकता है।
  • सामान्यतः इस रोग के कोई लक्षण प्रकट नही होते हैं। इसका सटीक पता करने के लिये कैट स्कैन (CAT scan) या अल्ट्रासाउंड किया जाता है। महिलाओं की अपेक्षा पुरुष इस रोग से अधिक प्रभावित होते हैं। मधुमेह या उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों में इसके होने की अधिक संभावना होती है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR