New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

एशियाई होउबारा बस्टर्ड (ASIAN HOUBARA BUSTARD)

  • होउबारा बस्टर्ड एक बड़े आकार का स्थलीय पक्षी है, जो शुष्क व ठंडी जलवायु में निवास करता है। इनकी दो अलग-अलग प्रजातियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) द्वारा मान्यता प्राप्त है, इनमें 'क्लैमाइडोटिस अंडुलाटा' प्रजाति उत्तरी अफ्रीका तथा 'क्लैमाइडोटिस मैक्केनी' प्रजाति एशिया में निवास करती है। एशियाई मैक्केनी को आमतौर पर मैकक्वीन बस्टर्ड के रूप में भी जाना जाता है। *एशियाई होउबारा बस्टर्ड को आई.यू.सी.एन. की रेड लिस्ट में सुभेद्द्य (Vulnerable) श्रेणी में सूचीबद्ध* किया गया है।
  • एशियाई होउबारा बस्टर्ड की आबादी पूर्वोत्तर एशिया, मध्य एशिया और मध्य-पूर्व एशिया से लेकर अरब प्रायद्वीप तक फैली हुई है। इंटरनेशनल फंड फॉर होउबारा कंज़र्वेशन (IFHC) के अनुसार, वर्तमान में एशियाई होउबारा बस्टर्ड की संख्या लगभग 33,000 है। इनकी संख्या में गिरावट का मुख्य कारण अवैध शिकार है। अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के साथ-साथ इन्हें स्थानीय वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत भी संरक्षित किया गया है।
  • बसंत ऋतु में प्रजनन के बाद एशियाई बस्टर्ड सर्दियाँ बिताने के लिये दक्षिण में पाकिस्तान, अरब प्रायद्वीप और दक्षिण-पश्चिम एशिया में पलायन करते हैं। कुछ एशियाई होउबारा बस्टर्ड ईरान, पाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के कुछ हिस्सों में निवास व प्रजनन करते हैं।
  • हाल ही में, पाकिस्तान ने सऊदी क्राउन और शाही परिवार के दो अन्य सदस्यों को बलूचिस्तान और पंजाब प्रांतों के कुछ क्षेत्रों में होउबारा बस्टर्ड का शिकार करने की विशेष अनुमति दी है। हालाँकि पाकिस्तान को इसका शिकार करने की अनुमति नहीं है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR