New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

आत्मनिर्भर भारत अभियान (Atmanirbhar Bharat Abhiyan)

देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज के साथ 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की शुरुआत की।

  • इस पैकेज के अंतर्गत, कोविड-19 से लड़ने के लिये केंद्र सरकार तथा भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा की गई विभिन्न आर्थिक घोषणाएँ शामिल हैं। इस प्रकार, यह पैकेज जी.डी.पी. के लगभग 10 प्रतिशत के बराबर होगा।
  • इस पैकेज के तहत मुख्य बल भूमि, श्रम, तरलता तथा कानूनों पर दिया जाएगा। इसके माध्यम से श्रमिकों, किसानों, ईमानदार करदाताओं, एम.एस. एम.ई. (MSMEs) तथा कुटीर उद्योगों को लाभ प्राप्त होगा।
  • इस अभियान के तहत, प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पादों की खरीद तथा प्रोत्साहन पर ज़ोर देते हुए 'स्थानीयता के लिये आवाज़ उठाने (Vocal for Local) का आह्वाहन किया।
  • देश के आत्मनिर्भर बनने के 5 प्रमुख स्तम्भ हैं: अर्थव्यवस्था, अवसंरचना, प्रौद्योगिकी संचालित व्यवस्था, विविधतापूर्ण आबादी (Vibrant Demography) तथा व्यापक मांग।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR