New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

अट्टुकल पोंगल त्योहार

अट्टुकल पोंगल त्योहार, केरल के तिरुवनंतपुरम में प्रतिवर्ष महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समागम है। यह एक 10 दिवसीय पर्व है, जो मलयालम के कुम्भ माह में मनाया जाता है।

  • इस त्योहार का आयोजन अट्टुकल भगवती मंदिर में किया जाता है। यह मंदिर देवी भगवती को समर्पित है। इस मंदिर में केवल महिलाएँ ही प्रवेश कर सकती हैं, जिस कारण इसे महिलाओं का सबरीमाला भी कहा जाता है।
  • यह त्योहार कप्पू केतु समारोह के दौरान देवी भगवती की कथा की संगीतमयी प्रस्तुति के साथ शुरू होता है, जिसे कन्नगी चरित्रम् के नाम से जाना जाता है। इसमें देवी द्वारा पांड्य राजा के वध की घटना को दर्शाया जाता है जो बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रतीक है।
  • पोंगल के दौरान महिलाएँ पायसम (चावल, गुड़ तथा नारियल की मिठाई) तैयार करती हैं जिसे मुख्य देवी को अर्पित किया जाता है। इस अनुष्ठान को अटुकलाम्मा कहते हैं।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR