New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

एवियन बॉटुलिज़्म रोग (Avian botulism disease)

‘एवियन बोटुलिज़्म’, बोटॉक्स (Botox) से होने वाला तंत्रिका तंत्र सम्बंधी (Neuromuscular) एक रोग है। बोटॉक्स एक प्राकृतिक विष है जो ‘क्लोस्ट्रीडियम बॉटुलिनम’ (Clostridium botulinum) जीवाणु द्वारा उत्पन्न होता है।

  • बोटॉक्स पक्षियों (विशेषकर जलीय पक्षी) तथा मनुष्यों दोनों को प्रभावित करता है। ये विष लगभग आठ प्रकार के होते हैं। बोटॉक्स ‘C’ पक्षियों के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है, जो पक्षियों में पक्षाघात का कारण बनता है।
  • क्लोस्ट्रीडियम बॉटुलिनम सामान्यतः मृदा, नदी व समुद्री जल में पाया जाता है। इसके लिये एनारोबिक (ऑक्सीजन की अनुपस्थिति) स्थितियाँ अनुकूल होती हैं, जबकि अम्लीय परिस्थितियों में यह वृद्धि नहीं करता है।
  • नवम्बर 2019 में सांभर झील के आसपास  18,000 से अधिक पक्षियों की मौत हो गई थी, जिनमें प्रवासी पक्षी भी शामिल थे। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली ने इस घटना में एवियन बोटुलिज़्म की पुष्टि की थी।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR