New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

बेंट-टोड गेको (Bent-Toed Gecko)

  • शोधकर्ताओं ने पश्चिमी घाट की अगस्त्यमलाई पहाड़ियों में बेंट-टोड गेको की एक नई प्रजाति की खोज की है। इस का नाम प्रसिद्ध घोंघा वैज्ञानिक एन.ए. अरविंद के नाम पर अरविंद ग्राउंड गेको रखा गया है।
  • इसका वैज्ञानिक नाम साइरटोडैक्टाइलस अरविंदी है। इसे रूपात्मक और आणविक डी.एन.ए. डाटा में इसकी विशिष्टता के आधार पर वर्णित किया गया है।
  • यह प्रजाति अब तक केवल कन्याकुमारी ज़िले के दो स्थानों- मुप्पंडल और थुकलय पर पाई गई है, जो तमिलनाडु के अगस्त्यमलाई बायोस्फीयर रिजर्व का भाग हैं।
  • गेको सरीसृप वर्ग से संबंधित है। यह अंटार्कटिका को छोड़कर सभी महाद्वीपों में पाई जाती है। इसने वर्षा वनों, रेगिस्तानों तथा ठंडे पहाड़ी ढलानों के लिये स्वयं को अनुकूलित किया है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR