New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

ब्रूड X सिकाडा (Brood X Cicadas)

  • वर्तमान में सिकाडा कीटों के ब्रूड X को कई अमेरिकी राज्यों में देखा गया है। ये ब्रूड X नामक एक समूह का हिस्सा हैं, जिसमें सिकाडा अरबों की संख्या में होते हैं। ये प्रत्येक 17 वर्ष बाद अपने भूमिगत घरों से बाहर आते हैं। इनका उद्भव मई से जून के अंत तक होता है, जब सतह का तापमान लगभग 17-18 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है।
  • 'ब्रूड' शब्द सिकाडा के उद्भव वर्षों में अंतर तथा स्थानीयता के आधार पर इनकी आबादी को संदर्भित करता है। ‘ब्रूड X’ 17 वर्ष में बाहर आने वाले सिकाडा का सबसे बड़ा ब्रूड है, जो पेंसिल्वेनिया, उत्तरी वर्जीनिया, इंडियाना तथा पूर्वी टेनेसी में पाया जाता है।
  • आवधिक आधार पर सिकाडा की सात प्रजातियाँ हैं, जिनमें से कुछ का उद्भव प्रत्येक वर्ष होता है। सिकाडा लंबी अवधि तक सामान्यता 13 या 17 वर्ष भूमिगत रहते हैं, जो इनके वयस्क होने की अवधि को दर्शाता है। भूमिगत घरों से बाहर आने पर वे पंखों वाला रूप लेने के लिये अपने बहिःकंकाल अर्थात बाहरी त्वचा को हटा देते हैं।
  • सिकाडा वृक्षों की जड़ों से भोजन प्राप्त करते हैं। मेंढक, मछली, पक्षी या रैकून द्वारा कुछ सिकाडा का भक्षण कर लिया जाता है, किन्तु वे इतनी बड़ी संख्या में निकलते हैं कि अपनी प्रजातियों के अस्तित्व को बचाने में सक्षम होते हैं। नर सिकाडा को कीट जगत में सबसे तेज़ आवाज़ करने के लिये जाना जाता है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR