New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

चांगथी साक्षरता परियोजना (Changathi Literacy Project)

  • केरल साक्षरता मिशन द्वारा संचालित चांगथी परियोजना प्रवासी श्रमिकों को राज्य के सामाजिक-सांस्कृतिक पहलुओं को समझने में सक्षम बनाकर केरल में उनके द्वारा सामना किये जाने वाले बहिष्कार को संबोधित करती है।
  • इस परियोजना में विशेष रूप से स्वच्छता, स्वास्थ्य, मूल्य और श्रमिकों के अधिकार जैसे विषय शामिल किये गए हैं।
  • वर्ष 2019 में प्रारंभ की गई चांगथी परियोजना के लिये त्रिशूर जिले के कोलाझी पंचायत को चयनित किया गया था। इसके तहत श्रमिकों के कार्यावधि के बाद उनके आश्रयों में कक्षाओं की व्यवस्था की गई है।
  • हाल ही में, इसके तहत चांगथी साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया जिसका उद्देश्य प्रवासी श्रमिकों को मलयालम व हिंदी लिखना व पढ़ना सिखाना था।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR