मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप में प्रसिद्ध माया सभ्यता के चिचेन इट्ज़ा पुरातात्विक स्थल पर फ़ुटबॉल के खेल में प्रयुक्त किये गए पत्थर के प्राचीन स्कोरबोर्ड की खोज की गई है।
यह युकाटन प्रायद्वीप पर माया सभ्यता के सबसे बड़े केंद्रों में से एक था। इस शहर को शास्त्रीय अवधि के दौरान माया कालीन लोगों द्वारा दो प्राकृतिक गुहाओं (सेनोट्स या चेनेस) के समीप स्थापित किया गया था, जिसके नाम पर इस शहर का नाम रखा गया।
ऐसा माना जाता है कि यह एक धार्मिक, सैन्य, राजनीतिक और वाणिज्यिक केंद्र रहा होगा। इसे वर्ष 1988 में यूनेस्को का विश्व विरासत स्थल नामित किया गया था। माया कालीन लोगों ने 1,000 से अधिक वर्षों तक शासन किया और इस शहर पर अपनी छाप छोड़ी।